शाहीर शेख की पत्नी रुचिका कपूर और एक्ट्रेस चारू असोपा की हुई गोद भराई, देखें वायरल तस्वीरें

टीवी सेलेब्स चारू असोपा और रुचिका कपूर जल्द मां बनने वाली हैं। सामने आई दोनों की गोद भराई की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।

baby shower pictures

टीवी के कई सेलेब्स हैं, जो जल्द माता-पिता बनने वाले हैं। इस लिस्ट में रुचिका और चारू असोपा दोनों शामिल हैं। हाल ही में इन दोनों सेलेब्स की गोद भराई का फंक्शन रखा गया था, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। बात करें शाहीर शेख की तो उनकी पत्नी रुचिका कपूर बेबी शॉवर सेरेमनी में बेबी बंप फ्लॉन्ट करती दिखाई दी थीं। अपने बेबी शॉवर सेरेमनी में उन्होंने केक भी काटा और दोस्तों के संग खूब सारे फोटो क्लिक करवाए।

वहीं एक्ट्रेस चारू असोपा के घर भी गोद भराई की रस्में पूरी की गई हैं। गोद भराई के दौरान पूरा परिवार ट्रेडिशनल लुक में नजर आया। यही नहीं इस दौरान सुष्मिता सेन भी अपनी भाभी चारू असोपा की आरती उतारते नजर आईं। चारू असोपा की गोद भराई नए घर में की गई है। यही नहीं उन्होंने अपने नए घर की बालकनी में कई तस्वीरें भी क्लिक करवाई हैं, जिसे उन्होंने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है।

रुचिक कपूर के बेबी शॉवर में शामिल हुए कई सेलेब्स

shaheer sheikh wife

शाहीर शेख ने पिछले साल ही रुचिका कपूर से शादी रचाई थी। दोनों ने कोर्ट मैरिज की थी। यही नहीं अचानक शादी की खबर से फैंस काफी हैरान हुए थे। बता दें कि रुचिका एकता कपूर के बालाजी प्रोडक्शन हाउस की क्रिएटिव प्रोड्यूसर और एग्जीक्यूटिव वाइस प्रेसिडेंट हैं। रुचिका कपूर और शाहीर शेख लंबे समय तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद शादी के बंधन में बंधे थे। शादी के कुछ वक्त बाद ही रुचिका कपूर की प्रेग्नेंसी के खबर सामने आ गई थी। वहीं उनके बेबी शॉवर सेरेमनी की तस्वीरों को उनकी दोस्त और बाला टेलीफिल्म्स की एग्जीक्यूटिव वाइस प्रेसिडेंट तनुश्री दासगुप्ता ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। बता दें कि रुचिका कपूर के बेबी शॉवर सेरेमनी में टीवी के कई सेलेब्स शामिल हुए थे।

मैरून कलर के गाउन में दिखीं रुचिका कपूर

shaheer sheikh baby

रुचिका कपूर और शाहीर शेख अपने पहले बच्चे को लेकर काफी खुश दिखाई दिए। वहीं अपने बेबी शॉवर सेरेमनी में रुचिका पिंक कलर के गाउन में दिखाई दीं, जबकि शाहीर शेख काफी सिंपल लुक में नजर आए। अपने दोस्तों के साथ फोटो क्लिक करवाने के अलावा रुचिका अपने पति शाहीर शेख के साथ भी क्यूट पोज देती दिखाई दीं। सामने आई इन तस्वीरों में शाहीर शेख और रुचिका कपूर मुस्कुराते हुए एक-दूसरे की आंखों में देख रहे हैं। रुचिका के बेबी शॉवर सेरेमनी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर लगातार वायरल हो रही हैं।



गोद भराई की रस्म अदा करती नजर आईं सुष्मिता सेन

charu asopa sen

हाल ही में चारू असोपा की गोद भराई की रस्में पूरे रीति-रिवाज से पूरी की गई। उनके गोद भराई की रस्मों को ननद सुष्मिता सेन ने अदा की है। बता दें कि गोद भराई की रस्में राजीव सेन और चारू असोपा के नए घर में आयोजित की गई थी। इसकी जानकारी खुद चारू असोपा ने अपने इंस्टाग्राम के जरिए दी है। उन्होंने गोद भराई की तस्वीरों को शेयर करते हुए लिखा-''नए घर की बालकनी से हमारी गोद भराई की तस्वीरें''। अपने गोद भराई में चारू असोपा ने ऑरेंज और रेड कलर की राजस्थानी लहंगा चुन्नी में नजर आईं। इस ट्रेडिशनल लुक में एक्ट्रेस काफी खूबसूरत दिखाई दी।


इसे भी पढ़ें:टीवी सीरियल 'राधा कृष्ण' की राधा यानि मल्लिका सिंह के बारे में जानें रोचक बातें

रक्षाबंधन के दिन हुई थी चारू असोपा की गोद भराई

charu asopa pregnant

चारू असोपा की गोद भराई रक्षाबंधन के दिन ही हुई थी। गोद भराई की रस्मों को अदा करने के बाद सुष्मिता सेन ने अपने भाई और भाभी दोनों को राखी भी बांधी। इस दौरान सुष्मिता सेन भी काफी खुश दिखाई दी। बता दें सुष्मिता अपनी भाभी चारू को भी बेहद प्यार करती हैं। हर फैमिली फंक्शन में वह उनके साथ नजर आती हैं। सुष्मिता सेन के अलावा उनकी बेटियां भी गोद भराई के फंक्शन में नजर आईं।

उम्मीद है कि आपको चारू असोपा और रुचिका कपूर से जुड़ी यह जानकारी पसंद आई होगी। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP