कार्डबोर्ड के ये हैक्स चेन से लेकर झुमकियों को रखने के लिए हैं बेस्ट, जानें कैसे करें इस्तेमाल

Creative Ways To Make Jewelry Organizer: क्या आप अपनी ज्वेलरी को सही से रख-रखकर थक गई हैं। अगर हां, तो यहां हम आपको कार्डबोर्ड से जुड़े कुछ ऐसे हैक्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसकी मदद से आप एक काम को बार-बार करने की जरूरत नहीं पड़ेगी।
image

आज के समय सभी की जिंदगी भागदौड़ भरी हो गई है। ऐसे में अगर एक काम को दो बार करना पड़े, तो परेशानी का सामना करना पड़ता है। अधिकतर महिलाएं अलग-अलग प्रकार की ज्वेलरी का कलेक्शन कर लेती हैं, लेकिन उन्हें अरेंज करके रखना मेहनत भरा काम होता है। अगर आप उन्हें किसी बॉक्स में उठाकर डाल देती हैं, तो उस दौरान उन्हें ढूंढने में परेशानी होती है। लेकिन अगर कहीं ज्वेलरी फंस कर टूट जाएं या उलझ जाए, तो उसे व्यवस्थित करना मुश्किल हो जाता है। ऐसे में कुछ महिलाएं बाजार में मिलने वाले ज्वेलरी ऑर्गेनाइजर खरीदती हैं। हालांकि इसे खरीदना हर किसी के बस की बात नहीं होती है। इस आर्टिकल में आज हम आपको कार्डबोर्ड का इस्तेमाल कर कुछ ऐसे ऑर्गेनाइजर हैक्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसे आप ज्वेलरी सेट करने के लिए यूज कर सकती हैं।

कार्डबोर्ड ज्वेलरी ऑर्गेनाइजेशन आइडियाज (How to Make Jewelry Organizer With Cardboard)

How to Make Jewelry Organizer With Cardboard

ऑनलाइन शॉपिंग हो या ऑफलाइन हमें आसानी से कार्डबोर्ड बॉक्स मिल जाते हैं। कार्डबोर्ड घर पर आसानी से मिलने वाली चीजों में से एक है। ऐसे में आप इसका इस्तेमाल अपनी ज्वेलरी को सहेजने के लिए कर सकती हैं।

सबसे पहले एक छोटी लकड़ी की तख्ती लें। अब इससे ऊपर कार्डबोर्ड को लगाकर चिपका दें। अब आप चाहें, तो इसे पेंट की मदद से इसे कलर कर सकती हैं। इसके बाद इस पर छोटे-छोटे हुक्स लगा दें। इस पर अब आप अपनी की-चेन, ब्रेसलेट और हार टांग सकती हैं। अगर आपके पास लकड़ी की तख्ती नहीं तो आप तीन से चार कार्डबोर्ड को चिपका सकती हैं।

इसे भी पढ़ें-क्या आप केवल जोड़ चिपकाने के लिए करती हैं टेप का इस्तेमाल, तो यहां बताए हैक्स देख रह जाएंगी दंग

कार्डबोर्ड से बनाएं बॉक्स

How to Make Jewelry Organizer With Cardboard at home

कार्डबोर्ड का इस्तेमाल कर आप अपनी ज्वेलरी रखने के लिए ऑर्गेनाइजर बनाकर तैयार कर सकती हैं। इसके लिए एक जूते का डिब्बा लें। अब इसे साफ कर इस पर अपना मनपसंद कलर करें। कलर करने के बाद कार्डबोर्ड सीट लेकर उसे बॉक्स के साइज के हिसाब से कट करें। काटने के बाद इसे बॉक्स में अंदर फंसाते हुए डिवीजन करें। अब आप इसमें रिंग्स, इयररिंग्स और छोटे ज्वेलरी रख सकती हैं। इसके अलावा बॉक्स में होल कर उसमें छोटे-छोटे हुक्स लगाकर उसके अंदर ज्वेलरी रख सकती हैं।

कार्डबोर्ड से बनाएं ईयरिंग्स ऑर्गेनाइजर

How to Make Organizer With Cardboard

कार्डबोर्ड सीट लेकर उसके किनारे पर कार्डबोर्ड की कटिंग लगाएं। अब इसमें नेट या तार की लाइन लगाएं। इसके बाद आप इस पर अपनी इयररिंग्स को टांगने के लिए इस्तेमाल कर सकती हैं। साथ ही इसे आप वॉल पर भी टांग सकती हैं।

इसे भी पढ़ें-घर पर फालतू पड़ी प्लास्टिक की बोतल से बनाएं बच्चों के लिए Air Car

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image credit- Freepik

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP