Zodiac Compatibility: टैरो कार्ड से जानें कर्क और धनु राशि के रिश्ते के बारे में

Zodiac Compatibility: अगर आपकी राशि कर्क है तो आपको धनु राशि के साथ अपने रिश्ते के बारे में जरूर जान लेना चाहिए। इस बारे में आप टैरो कार्ड से विस्तार में जान सकते हैं और अपना रिश्ता तय कर सकते हैं। 

cancer and sagittarius compatibility by tarot expert

सभी राशियां एक दूसरे से अलग होती हैं और उनका किसी भी एक राशि का स्वभाव उसे दूसरी राशि के साथ कैसे रिश्ते रखते हैं इस बारे में बता सकता है। जहां कुछ राशियां स्वभाव से नरम होती हैं, वहीं कुछ सख्त।

इसी वजह से सब एक-दूसरे के साथ अच्छे रिश्ते रखें ऐसा जरूरी नहीं है। यदि किसी भी राशि के रिश्ते की बात करें तो टैरो कार्ड इसके बारे में जानकारी दे सकते हैं। पिछले कुछ दिनों से हम अलग राशियों के दूसरी राशि के साथ रिश्ते और उनकी अनुकूलता के बारे में बता रहे हैं। आइए आज उसी क्रम में टैरो एक्सपर्ट जीविका शर्मा से जानें कि कर्क और धनु राशि का आपसी रिश्ता कैसा होता है।

कर्क राशि का स्वभाव

cancer zodiac personality

कर्क राशि (कर्क राशि का स्वभाव) के लोग स्वभाव से भावनात्मक और संवेदनशील होते हैं। ये लोग परिस्थितियों और लोगों के साथ सहानुभूति रखते हैं। ये लोग स्वभाव से शांत होते हैं और दूसरों की मदद करने वाले होते हैं। अगर आपकी राशि भी कर्क है तो आप उनमें से हैं जो हमेशा स्वतंत्र होने के बारे में सोचते हैं। आप स्वभाव से मित्रवत हैं लेकिन आप दूसरों के बीच अपनी खुद की जगह चाहते हैं और आप ज्यादातर समय अकेले रहना पसंद करते हैं।

आप कभी-कभी थोड़े आलसी हो सकते हैं और कोई भी काम दिखाने में देरी भी कर सकते हैं। लेकिन अगर कोई आपका ज्यादा समय तक फायदा उठाने की कोशिश करता है तो आप उसकी एक निश्चित सीमा तक ही मदद करते हैं और फिर उसका साथ छोड़ देते हैं। आप बहुत होशियार हैं और दूसरों को अच्छी तरह से पढ़ सकते हैं।

दोस्त के रूप में कर्क और धनु राशि

कर्क राशि के लोग धनु राशि वालों के साथ एक मित्र के रूप में अनुकूल हो सकते हैं। दोनों हमेशा एक-दूसरे का समर्थन करते हैं और एक-दूसरे की मदद करते हैं। उन्हें अगर बेस्ट फ्रेंड फॉरएवर कहा जाए तो गलत नहीं होगा। दोनों राशियों का एक जैसा स्वभाव होने की वजह से ये हमेशा एक अच्छे मित्र की तरह साथ चलते हैं और कभी किसी कठिन परिस्थिति में भी एक-दूसरे का साथ नहीं छोड़ते हैं।

इसे जरूर पढ़ें: Zodiac Compatibility: टैरो कार्ड के अनुसार कैसा होता है कर्क और वृश्चिक राशि का रिश्ता, एक्सपर्ट जीविका शर्मा से जानें

पार्टनर के रूप में कर्क और धनु राशि

zodiac compatibility cancer and sagittarius as a partner

एक पार्टनर के रूप में कर्क की धनु का रिश्ता ज्यादा अच्छा नहीं होता है। ये दोनों ही राशियों के लोग भले ही एक-दूसरे की देखभाल क्यों न करें, लेकिन दोनों का स्वभाव उनके बीच लड़ाई का कारण बनता है।

धनु राशि वाले मौज-मस्ती के लिए कर्क राशि के साथी को चिढ़ा सकते हैं और उन्हें नीचे भी दिखा सकते हैं जिससे कर्क राशि का साथी नाराज़ हो सकता है लेकिन समय के साथ उनके रिश्ते बेहतर भी हो सकते हैं। यूं कहा जाए कि दोनों पार्टनर की तरह सामान्य रिश्ता रखते हैं।

पेरेंट्स और बच्चे के रूप में कर्क और धनु राशि

parents and kids cancer sagitarius compatibility

बच्चों के रूप में कर्क राशि वालों की धनु माता-पिता के साथ अच्छी अनुकूलता होती है। वे धनु राशि के माता-पिता की बात सुनना पसंद कर सकते हैं। माता-पिता के रूप में कर्क की धनु राशि के बच्चों के साथ अच्छी अनुकूलता हो सकती है। कर्क राशि के माता-पिता धनु राशि के बच्चे को उनके सपनों का पालन करने के लिए स्पेस देते हैं और उनकी मदद भी करते हैं।

इसे जरूर पढ़ें: Zodiac Compatibility: टैरो कार्ड के अनुसार कैसा होता है कर्क और तुला राशि का रिश्ता, एक्सपर्ट जीविका शर्मा से जानें

बॉस और एम्प्लोयी के रूप में कर्क और धनु राशि

बॉस और एम्प्लोयी के रूप में धनु राशि वालों के साथ कर्क राशि की अच्छी अनुकूलता होती है। वे दोनों अपने काम के प्रति गंभीर होते हैं। वे वांछित परिणाम प्राप्त करने के लिए कार्रवाई करने से पहले एक-दूसरे की मदद करते हैं और चीजों पर चर्चा करते हैं। वे अच्छे वर्क पार्टनर भी हो सकते हैं।

कर्क राशि के जातकों को हमेशा धनु राशि(धनु राशि का स्वभाव) के बॉस प्रोजेक्ट की बड़ी तस्वीर दिखाते हैं जो उनकी उन्नति में मदद करती है। जिससे उन्हें दृश्यावली को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी।

दोनों ही राशियों के लोग एक-दूसरे के साथ मिले-जुले रिश्ते रखते हैं। ये भले ही अच्छे पार्टनर न हों, लेकिन एक अच्छे दोस्त और पेरेंट्स हो सकते हैं।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से। अपने विचार हमें कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।

Images: freepik.com

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP