Wed Apr 1, 2026 | Updated 03:32 PM IST HZ Awards 2026
aaj ka dhanu rashifal 07 march 2026

Aaj Ka Dhanu Rashifal 07 March 2026: पुराने दोस्तों से मिलेगा पक्का फायदा, आमदनी में होगी समझदारी; जानिए धनु राशि की महिलाओं का राशिफल

धनु राशि की महिलाओं के लिए 7 मार्च 2026 का दिन नेटवर्क से लाभ, रिश्तों में ठहराव और वित्तीय समझदारी लाएगा। चंद्रमा के ग्यारहवें भाव में होने से पुराने निवेश से फायदा और दोस्तों से सहयोग मिलेगा। दांपत्य जीवन में भविष्य की योजनाएं बनेंगी, जबकि सिंगल महिलाओं को अच्छा रिश्ता मिल सकता है। स्वास्थ्य के लिए पैरों का ध्यान रखना महत्वपूर्ण है।
Editorial
Updated:- 2026-03-07, 06:32 IST

Sagittarius Horoscope Today, 7 March 2026: धनु राशि की महिलाओं के लिए आज का दिन अपने जान-पहचान वालों और  नेटवर्क से बहुत ही सीरियस और पक्का फायदा उठाने का है। 7 मार्च, शनिवार को चंद्रमा आपके ग्यारहवें भाव यानी लाभ, आमदनी, बड़े भाई-बहन और इच्छापूर्ति के घर में ही रहेंगे। कल शुक्रवार की हवा-हवाई बातों के बाद, आज शनिवार आपको थोड़ा प्रैक्टिकल बनाएगा। आज आप सिर्फ दिखावे के लिए दोस्तों से नहीं मिलेंगी, बल्कि उनके साथ किसी ऐसे काम पर चर्चा करेंगी जो लंबे समय तक फायदा दे।

आज धनु राशि का प्रेम राशिफल (Sagittarius Love Horoscope Today)

दांपत्य जीवन में आज पति-पत्नी एक समझदार दोस्त की तरह बात करेंगे। शनिवार का असर आपके रिश्ते में एक ठहराव और पक्कापन लाएगा। आज आप अपने पार्टनर के साथ भविष्य की किसी बड़ी प्लानिंग जैसे बच्चों की पढ़ाई या घर की जिम्मेदारी पर चर्चा करेंगी। जो महिलाएं सिंगल हैं, उन्हें आज किसी पुराने दोस्त, बड़े भाई-बहनों या किसी मैच्योर और उम्र में थोड़े बड़े इंसान की तरफ से कोई बहुत ही टिकाऊ और अच्छा रिश्ता मिल सकता है।
उपाय:आज शाम के समय किसी बुजुर्ग या सफाई कर्मचारी को काली चायपत्ती का एक पैकेट दान करें।

आज धनु राशि का करियर राशिफल (Sagittarius Career Horoscope Today)

कामकाज के मामले में आज आपका फ्रेंड सर्कल और पुराने संपर्क बहुत काम आएंगे। ऑफिस में आज कोई भी काम जल्दबाजी में नहीं होगा, लेकिन जो भी होगा एकदम पक्का होगा। अगर आप सोशल मीडिया, एनजीओ या किसी भी बड़े ग्रुप से जुड़कर काम करती हैं, तो आज पुरानी फाइलों और पुराने ग्राहकों पर फोकस करें। आज आपके बॉस या कोई सीनियर अधिकारी आपके डिसिप्लिन से बहुत खुश होंगे।
उपाय: आज किसी भी तरह की रुकावट को दूर करने के लिए 11 लौंग लें और उन्हें एक छोटे से नीले या काले कपड़े में बांधकर अपनी ऑफिस की दराज या बैग में रख लें।

More For You

यह भी पढ़ें- Varshik Rashifal 2026: मेष से लेकर मीन तक सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा नया साल, पंडित जी से जानें वार्षिक राशिफल

sagittarius-career-horoscope

आज धनु राशि का आर्थिक राशिफल (Sagittarius Money Horoscope Today)

पैसों के मामले में आज का दिन सेविंग्स और प्रोफोट का है। ग्यारहवां भाव सीधा आपकी आमदनी का होता है और शनिवार उसमें पक्कापन लाता है। आज आपको अपने किसी पुराने इन्वेस्टमेंट म्यूच्यूअल फण्ड से अच्छा फायदा मिल सकता है। आज शॉर्ट-कट से पैसा कमाने या शेयर मार्केट में रिस्क लेने से पूरी तरह बचें। अगर किसी दोस्त के पास आपका पैसा अटका हुआ था, तो आज थोड़ी सख्ती और गंभीरता से बात करने पर पैसा वापस मिल सकता है।
उपाय: आज किसी गरीब, मजदूर या लोहार को कोई लोहे का बर्तन जैसे तवा या चिमटा दान करें या मंदिर में दे आएं।

आज धनु राशि की सेहत (Sagittarius Health Horoscope Today)

सेहत के मामले में आज आपको अपनी पिंडलियों,टखनों और पैरों की नसों का बहुत ध्यान रखना होगा। ग्यारहवां भाव पिंडलियों का होता है और शनिवार शरीर में थकान व रूखापन लाता है। आज बहुत ज्यादा सीढ़ियां चढ़ने, लंबी दूरी तक पैदल चलने या भारी काम करने से शाम तक पैरों के निचले हिस्से में दर्द या नसों में खिंचाव महसूस हो सकता है। आज शरीर को पूरा आराम दें।
उपाय: आज के दिन नहाने वाले पानी थोड़ा सा काला तिल मिलाएं।

यह भी पढ़ें-धनु राशि वाले स्वभाव से कैसे होते हैं?

यह दैनिक राशिफल आपकी चंद्र राशि पर आधारित है और चंद्रमा के नक्षत्र तथा राशि में होने वाले गोचर के सूक्ष्म विश्लेषण से तैयार किया गया है। यह जानकारी ज्योतिषाचार्य एवं पंडित सौरभ त्रिपाठी द्वारा सत्यापित है।

अगर आपको यह स्टोरी पसंद आई हो, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।

;