
Sagittarius Horoscope Today, 27 february 2026: 27 फरवरी 2026 को चंद्रमा कर्क राशि में गोचर करते हुए आपके अष्टम भाव में स्थित रहेगा। अष्टम भाव परिवर्तन, गोपनीयता, अचानक लाभ-हानि, मानसिक गहराई, ससुराल पक्ष, बीमा, टैक्स और छुपे मामलों से जुड़ा होता है। यह आसान भाव नहीं है। जब चंद्रमा यहां आता है तो मन अस्थिर हो सकता है। बिना वजह बेचैनी, शंका या किसी बात को लेकर गहराई से सोचने की प्रवृत्ति बढ़ सकती है। आज बाहरी घटनाओं से ज्यादा अंदर की प्रतिक्रिया मायने रखेगी। हर बात का सीधा जवाब देना जरूरी नहीं है। कुछ बातें समझकर चुप रहना ही समझदारी होगी।
प्रेम जीवन में आज सेंसिटिविटी और डाउट दोनों बढ़ सकते हैं। यदि आप विवाहित हैं तो जीवनसाथी के व्यवहार की बारीकियों पर आपका ध्यान जाएगा। छोटी बात को बड़ा मुद्दा न बनाएं। अष्टम भाव गहराई का है, इसलिए आज आप बातचीत से संतुष्ट नहीं होंगी। आप सच्चाई और स्पष्टता चाहेंगी। बातचीत करें, लेकिन आरोप लगाने से बचें। अविवाहित महिलाओं के लिए कोई रहस्यमयी या गंभीर स्वभाव का व्यक्ति आकर्षण का कारण बन सकता है। लेकिन केवल इमोशनल इंटेंसिटी को प्रेम न समझें।
उपाय: शाम को शिवलिंग पर जल और बिल्वपत्र अर्पित करें तथा 21 बार ॐ नमः शिवाय मंत्र का जप करें।
करियर के क्षेत्र में आज सतर्क रहने का दिन है। ऑफिस की पॉलिटिक्स , हिडन डिस्कशन या हिडन कम्पटीशन एक्टिव हो सकती है। किसी पर भी आंख मूंदकर भरोसा न करें। आज डॉक्यूमेंट , पासवर्ड और गोपनीय जानकारी सुरक्षित रखें। यदि आप बैंकिंग, बीमा, रिसर्च, मनोविज्ञान, चिकित्सा या टैक्स से जुड़े कार्य में हैं तो आज कोई महत्वपूर्ण जानकारी मिल सकती है। अचानक जिम्मेदारी बढ़ सकती है। आज किसी भी तरह का जबाब देने से पहले स्थिति पूरी समझ लें।
उपाय: कार्य प्रारंभ से पहले अपनी मेज पर एक दीपक जलाएं ।
यह भी पढ़ें- Varshik Rashifal 2026: मेष से लेकर मीन तक सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा नया साल, पंडित जी से जानें वार्षिक राशिफल

आर्थिक मामलों में आज उतार-चढ़ाव संभव है। अचानक खर्च या टैक्स, बीमा, कर्ज या संयुक्त धन से जुड़ा मामला सामने आ सकता है। यदि आप किसी के साथ पार्टनरशिप में हैं तो कैलकुलेशन स्पष्ट रखें। इन्वेस्टमेंट के लिए आज रिस्क भरा कदम न उठाएं। विरासत या पुराने अटके धन से जुड़ी चर्चा हो सकती है। भावनात्मक होकर पैसा खर्च करना नुकसान देगा।
उपाय: काले तिल बहते जल में प्रवाहित करें।
स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से आज आपको जांघों के ऊपरी भाग, कूल्हों, प्रजनन अंगों, हार्मोन बैलेंस , मूत्र तंत्र और मानसिक तनाव पर ध्यान देना होगा। अष्टम भाव छुपी हुई समस्याओं का संकेत देता है, इसलिए छोटी तकलीफ को नजरअंदाज न करें। पेट के निचले हिस्से में दर्द, हार्मोनल असंतुलन, पीठ के निचले भाग में जकड़न या थकान महसूस हो सकती है। मानसिक तनाव का असर सीधे पाचन और नींद पर पड़ेगा। अधिक मसालेदार भोजन और देर रात तक जागने से बचें।
उपाय: स्नान के जल में थोड़ा सा गंगाजल और काले तिल मिलाकर स्नान करें।
यह भी पढ़ें-धनु राशि वाले स्वभाव से कैसे होते हैं?
यह दैनिक राशिफल आपकी चंद्र राशि पर आधारित है और चंद्रमा के नक्षत्र तथा राशि में होने वाले गोचर के सूक्ष्म विश्लेषण से तैयार किया गया है। यह जानकारी ज्योतिषाचार्य एवं पंडित सौरभ त्रिपाठी द्वारा सत्यापित है।
अगर आपको यह स्टोरी पसंद आई हो, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।