
Sagittarius Horoscope Today, 2 March 2026 : 2 मार्च 2026, सोमवार का दिन धनु राशि की महिलाओं के लिए किस्मत के दरवाजे खोलने वाला है। आज चंद्रमा आपके आठवें भाव से निकलकर आपके नौवें भाव किस्मत, धर्म, लंबी यात्रा, गुरु और पिता के भाव यानी सूर्य की सिंह राशि में गोचर कर रहा है। सोमवार और नौवें भाव में सिंह राशि का चंद्रमा यह आपके लिए एक राजयोग बनाने वाला दिन है। आज आपको किसी भी काम में ज्यादा जोर नहीं लगाना पड़ेगा, क्योंकि आपकी किस्मत और भगवान का आशीर्वाद खुद आगे बढ़कर आपका हर काम आसान कर देंगे। आज आपका मन पूजा-पाठ और अच्छे कामों में बहुत लगेगा।
प्यार और दांपत्य जीवन के मामले में आज का दिन किसी तीर्थ यात्रा या बहुत ही सुकून वाली लॉन्ग ट्रिप की प्लानिंग करने का है। नौवां भाव धर्म और लंबी यात्राओं का होता है। आज पति-पत्नी के बीच फालतू की बहस नहीं, बल्कि भविष्य और भगवान को लेकर बहुत ही अच्छी, गहरी और पॉजिटिव बातें होंगी। जो महिलाएं सिंगल हैं, उन्हें आज किसी धार्मिक जगह, परिवार के किसी बड़े-बुजुर्ग के जरिए या किसी दूसरे शहर से कोई बहुत ही संस्कारी और ऊंचे खानदान का रिश्ता आ सकता है।
उपाय: आज सुबह स्नान के बाद भगवान शिव और माता पार्वती की एक साथ पूजा करें।
नौकरी और काम-धंधे में आज किस्मत आपका पूरा साथ देगी। नौवां भाव गुरु और बड़े लोगों के सपोर्ट का होता है। अगर आप पढ़ाई-लिखाई, टीचिंग, ऑनलाइन काम, एक्सपोर्ट -इम्पोर्ट या किसी भी तरह की सलाह कंसल्टेंसी देने का काम करती हैं, तो आज सोमवार के दिन आपको कोई बहुत अच्छी खबर मिल सकती है। आज ऑफिस में बॉस और सीनियर्स आपके काम की पूरी तारीफ करेंगे और किसी नए प्रोजेक्ट की जिम्मेदारी आपको मिल सकती है।
उपाय: आज सुबह तांबे के लोटे में जल, थोड़ी सी हल्दी और लाल फूल डालकर भगवान सूर्य नारायण को अर्घ्य दें।
यह भी पढ़ें- Varshik Rashifal 2026: मेष से लेकर मीन तक सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा नया साल, पंडित जी से जानें वार्षिक राशिफल

पैसों के मामले में आज का दिन काम मेहनत से ज्यादा मेहनत के फायदा कराने वाला है। नौवां भाव किस्मत से मिलने वाले धन का है। आज आपको अपने पिता जी, गुरु या घर के किसी बड़े इंसान की तरफ से अचानक कोई फायदा या पैसा मिल सकता है। आज के दिन मंदिर में दान करने या किसी गरीब की मदद करने से आपके पैसों की बरकत कई गुना बढ़ जाएगी। आज शेयर बाजार के रिस्क से दूर रहें और अपना पैसा किसी सेफ जगह पर ही लगाएं।
उपाय: आज शाम के समय भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की पूजा करें और पीले फूलअर्पित करते हुए ॐ नमो भगवते वासुदेवायमंत्र का 108 बार जाप करें।
सेहत को लेकर आज आपको अपनी जांघों , कूल्हों और शरीर की गर्मी का थोड़ा ध्यान रखना होगा। नौवां भाव शरीर में जांघों के हिस्से का होता है और सिंह राशि गर्मी पैदा करती है। आज बहुत ज्यादा गर्म तासीर वाली या मसालेदार चीजें खाने से बचें, वरना पेट में एसिडिटी या जांघों और पैरों में हल्की थकावट/दर्द महसूस हो सकता है। आज आप दिमागी रूप से बहुत ही शांत, खुश और पॉजिटिव रहेंगी।
उपाय: आज के दिन पीली मिठाई का भोग कृष्ण जी को लगाएं।
यह भी पढ़ें-धनु राशि वाले स्वभाव से कैसे होते हैं?
यह दैनिक राशिफल आपकी चंद्र राशि पर आधारित है और चंद्रमा के नक्षत्र तथा राशि में होने वाले गोचर के सूक्ष्म विश्लेषण से तैयार किया गया है। यह जानकारी ज्योतिषाचार्य एवं पंडित सौरभ त्रिपाठी द्वारा सत्यापित है।
अगर आपको यह स्टोरी पसंद आई हो, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।