(Rudraksha during periods) रुद्राक्ष की माला उपचार और गुणों के लिए जाना जाता है। इनका उपयोग बीमारियों को रोकने और ठीक करने के लिए किया जाता है। रुद्राक्ष को एक जादुई पेड़ माना जाता है। जो नकारात्मकता को दूर करता है। इसे पहनने से स्वास्थ्य अच्छा रहता है और बुद्धि, सुख, समृद्धि और मन की शांति भी मिलती है ।
अब ऐसे में सवाल यह है कि महिलाओं को पीरियड्य में रुद्राक्ष की माला पहनना चाहिए या नहीं। इससे जुड़ी क्या बातें। इसके बारे में ज्योतिषाचार्य पंडित अरविंद त्रिपाठी से विस्तार से जानते हैं।
रुद्राक्ष एक संस्कृत शब्द है., जिसका मतलब है रुद्र की आंख। रुद्र एक देवता हैं। जिन्हें भगवान शिव का रूप माना जाता है। रुद्राक्ष का पेड़ भारत, नेपाल और श्रीलंका के विभिन्न हिस्सों में पाया जाता है। यह विभिन्न प्रकार के होते हैं। कुछ रुद्राक्ष छोटे होते हैं, तो कुछ रुद्राक्ष बड़े होते हैं। रुद्राक्ष की माला का उपयोग धार्मिक ताबिज के रूप में एक प्रकार से किया जाता है। इसे पहनने से व्यक्ति का स्वास्थ्य अच्छा रहता है और मन की शांति को भी बढ़ावा मिलता है। रुद्राक्ष भगवान शिव के आंसुओं का प्रतिनिधित्व करते हैं।
इसे जरूर पढ़ें - Rudraksha: रुद्राक्ष धारण करते समय न करें इन नियमों की अनदेखी
मासिक धर्म में महिलाएं रुद्राक्ष का माला धारण कर सकती हैं। रुद्राक्ष पहनने से स्वास्थ्य ठीक रहता है और ये हार्मोन को संतुलित रखता है। अगर किसी महिला को मासिक धर्म हो रहा है, तो रुद्राक्ष की माला पहन सकती हैं। ये कई तरह की बीमारियों को ठीक कर सकता है। बता दें, रुद्राक्ष का उपयोग प्राचीन काल में योगियों के द्वारा किया जाता रहा है। रुद्राक्ष विचारों और भावनाओं को संतुलित रखने का काम करती है। इससे पहनने से ध्यान केंद्रित रहता है और अभ्यास को भी बढ़ावा मिलता है।
रुद्राक्ष (रुद्राक्ष नियम) को आयुर्वेद रत्न कहा जाता है। इसे मासिक धर्म में पहनने से महिलाओं को कई तरह के लाभ हो सकते हैं। इसके साथ ही अवसाद के इलाज के लिए भी रुद्राक्ष बहुत अच्छा माना जाता है। ऐसा माना जाता है कि रुद्राक्ष पहनने से महिलाओं का हार्मोन बैलेंस रहता है। उसे तनाव का सामना नहीं करना पड़ता है। इसे धारण करने से मन के साथ तन भी ठंडा और शांत रहता है।
इसे जरूर पढ़ें - रुद्राक्ष पहनने से आपको मिलेंगे ये अद्भुत फायदे
रुद्राक्ष भगवान शिव (भगवान शिव मंत्र) का आशीर्वाद माना जाता है। इसे धारण करने से व्यक्ति को कभी किसी परेशानी का सामना नहीं करना पड़ता है और उसके स्वास्थ्य के लिहाज से भी यगह बहुत फायदेमंद साबित होता है।
महिलाएं मासिक धर्म में रुद्राक्ष पहन सकती हैं। इससे कई तरह के लाभ हो सकते हैं और इससे संबंधित अगर आपका कोई सवाल है तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit - Freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।