Holashtak 2025: होलाष्टक के दौरान हवन करना शुभ या अशुभ, जानें नियम

हिंदू धर्म में होलाष्टक के आठों दिन को शुभ नहीं माना जाता है। इस दिन कोई भी शुभ कार्य करने की मनाही होती है। अब ऐसे में इस दौरान हवन करना चाहिए या नहीं। इसके बारे में इस लेख में विस्तार से जानते हैं। 
can we perform hawan during holashtak 2025 know rules

सनातन धर्म में होलाष्टक का बहुत महत्व है। यह होली के त्योहार से आठ दिन पहले शुरू होता है और होलिका दहन के साथ समाप्त होता है। होलाष्टक के दौरान, कई शुभ कार्य वर्जित माने जाते हैं, और इस अवधि को साधना और तपस्या के लिए महत्वपूर्ण माना जाता है। पौराणिक कथाओं के अनुसार, होलाष्टक के दौरान भक्त प्रह्लाद को उनके पिता हिरण्यकशिपु ने कई तरह की यातनाएं दी थीं। इसलिए, इन आठ दिनों को भक्त प्रह्लाद की भक्ति और कष्ट के प्रतीक के रूप में मनाया जाता है। वहीं शिव पुराण के अनुसार, इसी समय कामदेव ने शिवजी की तपस्या भंग करने का प्रयास किया था, जिससे क्रोधित होकर शिवजी ने कामदेव को भस्म कर दिया था। अब ऐसे में सवाल है कि क्या होलाष्टक के दौरान हवन कर सकते हैं और अगर कर रहे हैं तो किन नियमों का पालन करना शुभ है। इसके बारे में ज्योतिषाचार्य पंडित अऱविंद त्रिपाठी से विस्तार से जानते हैं।

क्या होलाष्टक में हवन कर सकते हैं?

havan-mango-stick

ज्योतिषाचार्य के अनसार, अगर आप पूजा-पाठ के दौरान हवन कर रहे हैं तो यह विधिवत रूप से किया जा सकता है। आपको बता दें, होलाष्टक में देवी-देवताओं की पूजा अवश्य करनी चाहिए। ऐसा कहा जाता है कि होलाष्टक के दौरान नकारात्मक ऊर्जा का प्रभाव अधिक रहता है। इसलिए इस दौरान पूजा जरूर करनी चाहिए। इससे व्यक्ति को शुभ परिणाम मिल सकते हैं और व्यक्ति को भी परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ता है। इसके अलावा अगर आप सिद्धि प्राप्ति के लिए हवन-अनुष्ठान करवाना चाहते हैं तो इसे शुभ नहीं माना जाता है। इसलिए इस बात का विशेष ध्यान रखना चाहिए।

होलाष्टक के दौरान किन नियमों का पालन करना चाहिए?

dharm-shri-maha-navami-havan-vidhi-navratri-navarna-mantra-maa-durga-aarti-news-in-hindi

  • होलाष्टक में हवन करने के लिए शुभ समय का विशेष ध्यान रखें। किसी योग्य पंडित से सलाह लेकर ही हवन करें।
  • हवन करते समय मंत्रों का जाप करें। आप अपनी इच्छा के अनुसार किसी विशेष देवता के मंत्र का जाप कर सकते हैं।
  • होलाष्टक के दौरान भगवान विष्णु और भगवान शिव की पूजा करनी चाहिए।

इसे जरूर पढ़ें - Holashtak Upay 2025: होलाष्टक के दौरान जरूर करें ये उपाय, सुख-समृद्धि में हो सकती है वृद्धि

  • होलाष्टक में हवन के दौरान मंत्र जाप का विशेष महत्व होता है। यह अवधि नकारात्मक ऊर्जा को दूर करने और सकारात्मकता को बढ़ाने के लिए बहुत शुभ मानी जाती है। होलाष्टक में हवन करते समय, आप विभिन्न मंत्रों का जाप कर सकते हैं
  • ऊं त्र्यम्बकं यजामहे सुगन्धिं पुष्टिवर्धनम्। उर्वारुकमिव बन्धनान्मृत्योर्मुक्षीय माऽमृतात्॥
  • ऊं हं हनुमते नमः" और "ऊं श्री हनुमते नमः
  • आप अपनी इच्छानुसार किसी भी देवी-देवता के मंत्र का जाप कर सकते हैं।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।

Image Credit- HerZindagi

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP