herzindagi
can we keep tulsi in south vastu

क्या तुलसी के पौधे को दक्षिण दिशा में रखा जा सकता है?

किसी भी पौधे के लिए उसे घर में सही दिशा में रखना जरूरी माना जाता है, इससे आपके घर में सदैव खुशहाली बनी रहती है। वहीं दक्षिण दिशा में कुछ चीजों को रखने के भी विशेष नियम हैं जिनका पालन जरूरी है।
Editorial
Updated:- 2024-02-27, 14:24 IST

हिंदू धर्म में तुलसी के पौधे को बहुत पवित्र पौधा माना जाता है और पौधे को न सिर्फ धार्मिक दृष्टि से भी यह बहुत महत्वपूर्ण है। किसी भी अवसर पर इस पौधे की पूजा करने का विधान है और इसके घर में लगाने के कुछ विशेष नियम भी बनाए गए हैं।

यदि आप इस पौधे को घर की सही दिशा में लगाती हैं तो हमेशा समृद्धि और पॉजिटिव एनर्जी बनी रहती है। आप जिस स्थान पर भी तुलसी का पौधा लगाती हैं वहां हमेशा सकारात्मकता बनी रहती है और यह पौधा वातावरण को भी शुद्ध बनाने में मदद करता है।

अगर हम वास्तु की मानें तो इस पौधे को एक विशेष स्थान और दिशा में लगाने की सलाह दी जाती है जिससे इसका शुभ प्रभाव आपके घर पर पड़े। एक सवाल हमारे मन में यह आता है कि क्या हम तुलसी का पौधा दक्षिण दिशा में रख सकते हैं? आइए ज्योतिर्विद पंडित रमेश भोजराज द्विवेदी से जानें इसके बारे में विस्तार से।

क्या तुलसी का पौधा दक्षिण दिशा में लगाया जा सकता है?

can we place tulsi in south

अगर हम ज्योतिष की मानें तो तुलसी का पौधा आपको कभी भी दक्षिण दिशा में नहीं रखना चाहिए। दक्षिण दिशा को पितरों का स्थान माना जाता है। इसी वजह से इस स्थान में तुलसी का पौधा रखने के साथ कई अन्य चीजों को रखने की भी मनाही होती है।

ऐसी मान्यता है कि यदि आप इस दिशा में तुलसी का पौधा रखती हैं तो माता लक्ष्मी आपसे नाराज हो सकती हैं और आपको पूजा का पूर्ण फल नहीं मिलता है। वहीं इस दिशा में रखा हुआ तुलसी का पौधा पितरों की नाराजगी का कारण भी बन सकता है। इसी वजह से ज्योतिष और वास्तु दोनों में ही तुलसी का पौधा दक्षिण दिशा में रखने से मना किया जाता है।

इसे जरूर पढ़ें: Tulsi Vastu Tips: वास्तु के अनुसार घर में कौन सी तुलसी लगाना है ज्यादा शुभ?

तुलसी का पौधा किस दिशा में लगाना चाहिए?

यदि हम वास्तु की मानें तो इस पौधे को हमेशा उत्तर या उत्तर-पूर्व दिशा में रखने की सलाह दी जाती है। इन दिशाओं को जल तत्व से जुड़ा हुआ माना जाता है और इसी वजह से इस दिशा में रखा तुलसी का पौधा किसी भी नकारात्मक ऊर्जा को नष्ट करने में मदद करता है।

यदि आप तुलसी को इस दिशा में रखते हैं तो आपके घर में सदैव खुशहाली बनी रहती है और समृद्धि आती है। सही दिशा में रखने से तुलसी के पौधे की पूर्ण सकारात्मक ऊर्जा अवशोषित करने में मदद करता है।  ज्योतिष में यह सलाह दी जाती है कि तुलसी जैसे पूजनीय पौधे को हमेशा सही दिशा में ही रखना चाहिए।

तुलसी का पौधा घर में किस स्थान पर लगाना चाहिए?

right place to keep tulsi at home

वास्तु की मानें तो तुलसी का पौधा हमेशा आपको घर के आंगन में रखना चाहिए। आंगन में रखे तुलसी के पौधे की पूजा करने से विशेष फलों को प्राप्ति होती है। यदि आप इसे आंगन में रखती हैं और नियमित रुप से इस पर जल चढ़ाती हैं तो आपके घर में खुशहाली आती है।

वहीं घर की कुछ ऐसी जगहें हैं जहां तुलसी का पौधा नहीं रखना चाहिए। ऐसे ही आपको कभी भी बाथरूम के पास तुसली का पौधा नहीं रखना चाहिए और बेडरूम में भी इसे रखने की मनाही होती है। अगर हम घर की छत में तुलसी का पौधा रखते हैं तो ऐसा करना भी गलत होता है और हमें तुलसी का पौधा इस स्थान पर भी नहीं रखना चाहिए।

इसे जरूर पढ़ें: Expert Tips: देवी लक्ष्‍मी की कृपा चाहती हैं तो सही दिशा में रखें तुलसी का पौधा

घर में तुलसी का पौधा रखने के नियम

vastu for tulsi plant

  • अगर हम अपने घर में तुलसी का पौधा रखते हैं तो कुछ नियमों का विशेष पालन करना चाहिए। आइए जानें उनके बारे में-
  • तुलसी के पौधे को कभी भी गंदगी वाले स्थान पर नहीं रखना चाहिए और न ही हमें इस पौधे के आस-पास कूड़ा इकठ्ठा करना चाहिए। यदि आप ऐसा करते हैं तो माता लक्ष्मी आपसे नाराज हो सकती हैं।
  • तुलसी के पौधे के पास आपको कुछ विशेष चीजें रखने से बचना चाहिए जैसे आपको इसके आस-पास जूते-चप्पल या कूड़ादान नहीं रखना चाहिए।
  • तुलसी के पौधे को नियमित जल देना चाहिए, लेकिन रविवार और एकादशी के दिन इसमें न तो जल चढ़ाना चाहिए और न ही इसका स्पर्श करना चाहिए। सूर्यास्त के बाद भी तुलसी के पौधे का स्पर्श नहीं करना चाहिए।
  • जिस घर में तुलसी का पौधा लगा हो वहां मांस और मदिरा का सेवन करने से बचना चाहिए, यदि आप ऐसा करते हैं तो आपके जीवन में समस्याएं आ सकती हैं।
  • नियमित रूप से घर में तुलसी माता की आरती जरूर करनी चाहिए, इससे आपके घर में खुशहाली बनी रहती है और समस्याओं से मुक्ति मिलती है।

अगर आप भी घर में तुलसी का पौधा लगा रही हैं तो आपको इसके लिए सही दिशा का ध्यान जरूर देना चाहिए और इस पौधे को विशेष रूप से दक्षिण दिशा में रखने से बचना चाहिए।

 

आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से। अपने विचार हमें कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।

Images:Freepik.com   

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।