वैज्ञानिक से लेकर आम लोगों दूसरे ग्रह के बारे में जानने के लिए उत्सुक रहते हैं। इसी जिज्ञासा की वजह से इंसान चांद पर गया है। जल्द ही अन्य ग्रह पर भी जा सकते हैं। आपके अक्सर टीवी न्यूज या फिर सोशल मीडिया पर दूसरे ग्रह पर जीवन की बात सुनी होगी। इसके अलावा कई फिल्में भी बन चुकी हैं जिसमें दूसरे ग्रह पर जीवन के बारे में बताया है।
ऐसे में हर किसी के दिमाग में सवाल आना लाजमी है कि क्या दूसरे ग्रह पर जीवन है? पृथ्वी की तरह कोई दूसरा ग्रह है जिस पर इंसान रह सकता है? किसी ग्रह पर इंसान कितने समय तक रह सकता है? अगर आपके दिमाग में भी इस तरह के सवाल आते हैं तो हम इस लेख में आपको सौर मंडल के ग्रह के बारे में बताएंगे। इसके अलावा हम आपको यह भी बताएंगे कि यहां जीवन संभव है या नहीं।
पृथ्वी जैसा कोई और ग्रह नहीं
जैसा कि हम सब जानते हैं कि इस सौर मंडल में पृथ्वी जैसा दूसरा ग्रह नहीं है। पृथ्वी एक अकेला ऐसा ग्रह है जहां इंसान रहते हैं।
क्या दूसरे ग्रह पर इंसान रह सकते हैं?
इस विषय पर वैज्ञानिक काफी समय से रिचर्स कर रहे हैं। सौरमंडल पर जीवन संभव है या नहीं इस पर वैज्ञानिकों के खुलकर नहीं बताया है लेकिन इंसान कुछ ग्रह पर थोड़ा समय बिता सकते हैं। लेकिन सौर मंडल के कुछ ऐसे ग्रह हैं जहां इंसान जाने के बारे में भी नहीं सकता है। बता दे कि बिना स्पेस सूट पहने आप किसी भी ग्रह पर नहीं जा सकते हैं।
बुध ग्रह (Mercury)
वैज्ञानिक के अनुसार बुध ग्रह पर इंसान केवल दो मिनट तक का समय बिता सकते हैं। दरअसल बुध ग्रह सूर्य के काफी पास है ऐसे में यह ग्रह काफी गर्म है। वैज्ञानिकों का कहना है कि किसी भी ग्रह का तापमान उनकी कक्षा पर निर्भर करता है। बुध ग्रह का सूर्य के सामने वाले हिस्से में 425 डिग्री सेल्सियस तापमान रहता हैं वहीं रात के समय तापमान 150 डिग्री हो जाता है। बुध ग्रह पर वायुमंडल नहीं है ऐसे में वहां इंसान दो मिनट से ज्यादा देर नहीं रह सकते हैं।
शुक्र ग्रह (Venus)
शुक्र ग्रह बुध के बाद सूर्य के पास का दूसरा ग्रह है। यह ग्रह सबसे ज्यादा गर्म ग्रह माना जाता है। वैज्ञानिक के अनुसार इस ग्रह का वायुमंडल बहुत ज्यादा घना है। वहीं यहां का तापमान 400 डिग्री सेल्सियस है। वैज्ञानिक के अनुसार इंसान शुक्र ग्रह की गर्मी को सहन नहीं कर सकता है। ( कुंडली में शुक्र ग्रह को कैसे करें मजबूत)
मंगल (Mars)
वैज्ञानिक के अनुसार मंगल ग्रह पर इंसान लगभग दो मिनट के लिए जिंदा रह सकता है। वैज्ञानिक के अनुसार इस ग्रह पर हवां बहुत पतली है जिसकी वजह से वहां पृथ्वी के मुकाबले अधिक ठंड होगी। मंगल ग्रह पर इंसान को गर्म कपड़ो की जरूरत होगी। (अंतरिक्ष घूमने की तैयारी)
बृहस्पति (Jupiter)
बृहस्पति ग्रह को Gas Giant भी कहा जाता है क्योंकि इस ग्रह पर कई तरह की गैस है। यहां पर हाइड्रोजन, हीलियम, अमोनिया और मीथेन गैस का मिश्रण है। इस ग्रह पर ऑक्सीजन नहीं है। वैज्ञानिक के अनुसार यह ग्रह गैस के बादल जैसा है जिस वजह से यहां जीवन संभव नहीं है। इस ग्रह पर इंसान एक सेकंड से ज्यादा समय तक नहीं रह सकता है। (अमोनिया के नुकसान)
इसे जरूर पढ़ेंःअंतरिक्ष में ये फूड्स नहीं खा सकते हैं एस्ट्रोनॉट, नासा ने बताई यह वजह
शनि (Saturn)
शनि ग्रह पर भी गैस का मिश्रण है। ऐसे में इस ग्रह पर भी जीवन संभव नहीं है।
इसे जरूर पढ़ेंःवैदिक ज्योतिष के अनुसार शुक्र ग्रह का महत्त्व, मानव जीवन पर इसका क्या प्रभाव होता है
यूरनेस (Uranus)
शनि और बृहस्पति ग्रह की तरह इस ग्रह में गैस है। इस ग्रह पर इंसान 1 सेकंड तक भी नहीं रुक सकता है।
नेपच्यून (Neptune)
नेपच्यून सौर मंडल का सबसे आखिरी ग्रह है। सूर्य से दूर होने की वजह से यह ग्रह काफी ठंडा है और यह दिखने में नीला रंग है। इसके अलावा इस ग्रह पर भी काफी गैस है जिसकी वजह से यहां इंसान कुछ सेकंड से ज्यादा नहीं रुक सकता है।
उम्मीद है कि आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुड़े रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।
Image Credit: freepik
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों