कपूर का इस्तेमाल कई चीजों में किया जाता है। इसका धार्मिक महत्व होने के साथ-साथ सेहत, सौंदर्य और शास्त्र तीनों में यह महत्वपूर्ण बताया गया है। खासतौर पर ज्योतिष शास्त्र में वास्तु के आधार पर कपूर बहुत ही सकारात्मक और असरदार चीज है, जो जीवन में आ रही बड़ी-बड़ी बाधाओं को दूर करने में सक्षम है। पंडित विनोद सोनी जी बताते हैं कि कपूर शुक्र ग्रह का प्रतिनिधित करता है, जो प्रेम और सुंदरता का कारक है।
इसकी अच्छी सुगंध और सफेद स्वरूम मन से नकारात्मक विचारों को दूर करने, दिमाग को शांत करने और रिश्तों को बेहतर बनाने में मददगार होती है। पंडित जी ने कपूर के कुछ बहुत ही आसान उपाय बताए हैं, जिनका प्रयोग करने पर आपको बहुत लाभ होगा। खासतौर पर अगर आप बेडरूप में कपूर का छोटा सा भी टुकड़ा रख लेती हैं, तो इसका असर आपको बहुत ही तेजी से और कम समय में नजर आने लगेगा।
तो चलिए जानते हैं कपूर के बेमिसाल उपाय, जिसा जादू ऐसा चलेगा कि जीवन में सुख, शांति और समृद्धि का वास हो जाएगा और सारी परेशानियां दूर हो जाएंगी।
इस लेख में हम कपूर के चमत्कारी प्रभावों और इसके उपयोग के विभिन्न तरीके बताएंगे।
मानसिक शांति का स्रोत
कपूर जलाने से उसके सुगंधित धुएं से वातावरण में एक अद्भुत शांति का अनुभव होता है। जब आप कपूर का उपयोग करते हैं, तो यह आपके मन को शांत करने में मदद करता है। तनाव और चिंता से भरे दिमागर को शांत करना है, तो रोज शाम को 7 बजे के करीब कपूर का छोटा सा टुकड़ा जलाएं और अपने बेडरूम में केवल उसकी लौ में बैठें। सब कुछ सोचना बंद करदें और ध्यान लगाने का प्रयास करें।
इसे भी पढ़ें- घर में रखी इन चीजों को कभी न छोड़ें खाली, बन सकती हैं वास्तु दोष का कारण
ग्रह क्लेश का समाधान
पति-पत्नी या परिवार के सदस्यों के मध्य लड़ाई झगड़ा होता है और आप इससे परेशान हो गए हैं, कपूर के उपाय काम आएंगे। ग्रह क्लेश को दूर करना कपूर के एक और प्रभावों में महत्वपूर्ण पहलू है - ग्रह कलेश को समाप्त करने के लिए आप कपूर को पोटली में भरकर घर के कोनों में रखें। यदि आपके जीवन में किसी ग्रह के प्रभाव के कारण समस्याएं आ रही हैं, तो कपूर का उपयोग करना एक अच्छा उपाय हो सकता है। यह नकारात्मक ऊर्जा को हटाने में मदद करता है और आपके चारों ओर सकारात्मकता का संचार करता है। इसकी सुगंध से नकरात्मक सोच, विचार और गतिविधियां कम होती हैं।
रिश्तों में सुधार
कपूर का एक और अद्भुत लाभ है, यह टूटते रिश्तों को जोड़ने में मदद करता है। अगर पार्टनर के साथ आपको रिश्ता टूटने की कगार तक पहुंच गया है, तो आपको अपने बेडरूम में सोते वक्त कपूर को तकिया के नीचे रख कर सोना चाहिए। आजकल के जीवन में रिश्तों में दूरियां और मिसअंडरस्टैंडिंग होना आम बात है। कपूर का उपयोग करने से आपसी समझ बढ़ती है और प्यार की भावना मजबूत होती है।
सकारात्मक विचारों का आगमन
जब हम कपूर का उपयोग करते हैं, तो यह हमारे मन में सकारात्मक विचारों को विस्तार होता है। नकारात्मक सोच और विचारों को दूर करने के लिए कपूर एक सरल और प्रभावी उपाय है। आप कपूर की पोटली को अपनी जेब में रखें और पूरे दिन में आपको जब भी वक्त मिले, इसे सूंघ लें। आप हमेशा सकारात्मक ही सोचेंगे और आपके काम में कोई बाधा भी नहीं आएगी।
पंडित जी कहते हैं, शाम को घर में 7 कपूर, 7 लौंग, 3 इलायची, 5 बताशे और 1 टुकड़ा दालचीनी का मिलाकर जलाना चाहिए। ऐसा करने से बहुत फायदा मिलता है।
कपूर एक साधारण लेकिन प्रभावी उपाय है जो न केवल हमारे जीवन में बाधाओं को दूर करने में मदद करता है, बल्कि मानसिक शांति, रिश्तों में सुधार और सकारात्मक विचारों के लिए भी फायदेमंद है। इसलिए, अगली बार जब आपको जीवन में किसी कठिनाई का सामना करना पड़े, तो कपूर का एक टुकड़ा जरूर आजमाएं। यह आपके लिए एक अद्भुत अनुभव हो सकता है।
कपूर का उपयोग करके, आप अपने जीवन में सकारात्मक बदलाव ला सकते हैं और मुश्किल समय को आसानी से पार कर सकते हैं। यदि आप इसे अपने दैनिक जीवन में शामिल करते हैं, तो आप देखेंगे कि कैसे यह आपके चारों ओर की ऊर्जा को बदल सकता है। इस तरह, कपूर सिर्फ एक सुगंधित वस्तु नहीं है, बल्कि यह आपके जीवन को बेहतर बनाने का एक साधन भी है।\
इसे भी पढ़ें- वास्तु के अनुसार करें झाड़ू के ये उपाय, मां लक्ष्मी की होगी कृपा
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image credit- her zindagi/freepik
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों