बुरी नज़र की अवधारणा सदियों से चली आ रही है और ऐसा माना जाता है कि जब कोई भी नकारात्मक शक्ति हमारे आस-पास इकठ्ठा होने लगती है तो ये बुरु नजर या नजर दोष के कारण हो सकती है।
ज्योतिष और आध्यात्मिक रूप से बुरी नज़र के प्रभाव से आपके बनते काम बिगड़ सकते हैं और आपके कार्यों में बाधाएं आने लगती हैं। कई बार आपको ऐसी स्वास्थ्य समस्याओं का सामना भी करना पड़ सकता है जिनका सही कारण पता करना मुश्किल होता है।
ऐसे में बुरी नजर को दूर रखना ही एक बेहतर उपाय है। आपने घर के बड़े बुजुर्गों को कई चीजों से नजर उतारते हुए देखा होगा और इसका प्रभाव भी उस बूअक्ति या वास्तु विशेष पर दिखाई देता है जिस पर बुरी नजर लगी होती है। ऐसे ही उपायों में से एक है कपूर का उपाय। ऐसा माना जाता है कि कपूर का कुछ विशेष तरीके से इस्तेमाल करने ने बुरी नजर के असर को कम किया जा सकता है। आइए ज्योतिषाचार्य डॉ आरती दहिया से जानें इसके कुछ उपायों के बारे में।
क्या होती है बुरी नजर
बुरी नजर जिसे कई संस्कृतियों में ननकारात्मक माना जाता है वह दरअसल यह होती है कि जब कोई व्यक्ति किसी व्यक्ति को ईर्ष्या या द्वेष की भावना से देखता है तो उस पर उसकी नजर लग जाती है जिससे उसके बनते काम भी बिगड़ जाते हैं।
ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार, बुरी नज़र की हानिकारक ऊर्जा वित्तीय कठिनाइयों, स्वास्थ्य समस्याओं और रिश्ते में आने वाले उतार-चढ़ाव सहित विभिन्न प्रकार के दुर्भाग्य का कारण बन सकती है। जबकि बुरी नजर अक्सर अंजाने में होती है, लेकिन इसके परिणाम महत्वपूर्ण हो सकते हैं।
कपूर का ज्योतिष महत्व
ज्योतिष में कुछ उपायों को नकारात्मक ऊर्जा को बेअसर करने और किसी के जीवन में संतुलन बनाए रखने के लिए महत्वपूर्ण माना जाता है। इन्हीं सामग्रियों में से एक है कपूर, जो अपने अपने शुद्धिकरण गुणों के लिए प्रसिद्ध है और इसका उपयोग सदियों से आध्यात्मिक अनुष्ठानों और हवन आदि में किया जाता रहा है।
ज्योतिषीय दृष्टिकोण से, कपूर चंद्रमा ग्रह से जुड़ा होता है, जो सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह करता है। ज्योतिष में चंद्रमा का अत्यधिक महत्व है, जो हमारे अवचेतन मन और भावनात्मक कल्याण को प्रभावित करता है। कपूर की ऊर्जा का उपयोग करके, व्यक्ति खुद को चंद्रमा के सकारात्मक कंपन के साथ जोड़ सकता है। जिससे वो खुद को बुरी नजर के हानिकारक प्रभावों से बचा सकता है।
इसे जरूर पढ़ें: Astro Tips: जेब में कपूर रखने के फायदे जानें
कपूर से कैसे दूर करें बुरी नजर का असर
बुरी नजर के असर को दूर करने के लिए कपूर के कुछ आसान उपाय विशेष रूप से कारगर होते हैं। इसके लिए आप नियमित आरती के साथ कपूर जला सकते हैं। कपूर का धुंआ जब पूरे घर में फैलता है और उस व्यक्ति के शरीर में प्रवेश करता है जिसे नजर लगी हो, तो वह नकारात्मक ऊर्जा को दूर कर सकता है।
ऐसे ही कपूर से नजर उतारने के लिए आप एक और आसान उपाय आजमा सकते हैं। सबसे पहले कपूर के पांच टुकड़े लें और उसे उस व्यक्ति के सिर के ऊपर से घड़ी की सुई की दिशा में 7 बार घुमाएं और एक बार उल्टी दिशा में घुमाएं। उसके बाद एक मिट्टी के बर्तन में उस कपूर को जला दें। इस उपाय से बुरी नजर दूर हो जाती है।
कपूर से नजर उतारने के लिए रखें इन बातों का ध्यान
- जब भी आप कपूर से नजर उतारें आपको कुछ बातों का ध्यान रखना चाहिए जिसमें समय सबसे ज्यादा जरूरी है। इसके लिए शुभ समय और दिन का चुनाव करना जरूरी हैं। आप इस अनुष्ठान को यदि रविवार और मंगलवार के दिन करते हैं तो सबसे जायदा शुभ होता है।
- इसके लिए आप एक साफ़ सुथरी जगह चुनें और नजर उतारते समय किसी बाहरी की नजर इस पर न पड़े, अन्यथा इसके नकारात्मक प्रभाव पड़ सकते हैं। एक शांत और साफ जगह ढूंढें जहां आप बिना किसी रुकावट के अनुष्ठान कर सकें। सुनिश्चित करें कि यह क्षेत्र अव्यवस्था से मुक्त हो।
- कपूर जलाने से पहले, खुद को केंद्रित करने के लिए कुछ समय निकालें और सकारात्मक ऊर्जा का आह्वान करें। अनुष्ठान को पूरा करने के लिए आप गायत्री मंत्र का जाप करें और नजर दोष को दूर करने की प्रार्थना करें।
- एक बर्तन में कपूर जलाएं और उसका धुंआ पूरे घर में फैलने दें जिससे नकारात्मक ऊर्जाओं के खिलाफ एक सुरक्षा कवच बन जाता है।
- पूरे अनुष्ठान के दौरान एक केंद्रित मानसिकता बनाए रखें, अपने इरादे को किसी भी नकारात्मक प्रभाव या ऊर्जा को दूर करने की दिशा में निर्धारित करें जो आपको या आपके आस-पास के वातावरण को प्रभावित कर सकता है।
यदि आप इस तरह से नजर उतारने के लिए कपूर का इस्तेमाल करेंगी तो आपके जीवन में खुशहाली बनी रहेगी और समृद्धि के मार्ग खुलेंगे।
आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें-
आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से। अपने विचार हमें कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।
Images:Freepik.com
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों