भारतीय लोग दुबई से सोना खरीदना काफी ज्यादा पसंद करते हैं। ऐसे में आपके लिए एक खास खबर है कि दुबई भारतीय ग्राहकों को सस्ता सोना खरीदने का मौका दे रहा है। अगर आप दुबई में सोना लेंते हैं तो भारत के मुकाबले यहां 12-15 फीसदी कम कीमत में सोना मिल जाता है।
अगर आप भी त्योहारों में सोना खरीदने का सोच रहे हैं तो यह आपके लिए बेहद खास मौका है। चलिए जानते हैं भारत के मुकाबले कितने कम दाम में दुबई से खरीद सकते हैं सोना।
भारत में कई तरह के टैक्स लगते हैं जैसे कि- गुड और सर्विस टैक्स। इसके अलावा भी भारत ने 30 जून 2022 से इंपोर्ट ड्यूटी को 10.75 फीसदी से 15 फीसदी तक बढ़ा दिया गया है। ऐसे में अगर आप भारत से सोना खरीदतें है तो आपको ज्यादा पैसा खर्च करने होगें।
इसे भी पढ़ें-कब खरीदें शादी के जेवर, जानें कब महंगा हो सकता है सोना
बीते कुछ समय से दुबई में सोना काफी सस्ता हो रहा है। ऐसे में ये समय सभी के लिए सोना खरीदने का है। अगर आप भारत से हैं और सोना खरीदना चाहते हैं तो आपके लिए ये खास मौका है। कुछ समय पहले ही सोने की दाम में काफी गिरावट आई थी।
इसे भी पढ़ें-क्या 18 कैरट सोना है 22 कैरट से बेहतर? खरीदारी से पहले जान लें कितना खरा है आपका सोना
अगर आप भारत से है और दुबई से सोना खरीद के लाने की सोच रहे हैं तो कुछ अहम बातों का खास ख्याल रखना होगा। जो भारतीय करीब एक साल से विदेश में रह रहे हैं, अपने साथ 40 ग्राम तक सोना ला सकते हैं। वहीं पुरुष 20 ग्राम तक सोना ला सकते हैं।
आपको बता दें कि अगर आप र्सिफ यात्रा करने के लिए दुबई गए है तो आप महिलाएं 1 लाख रुपये और पुरुष 50 हजार रुपये तक का सोना खरीद सकते हैं।
अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।