कब खरीदें शादी के जेवर, जानें कब महंगा हो सकता है सोना

हाल ही में एक खबर आई है कि सोने के दामों में फिर से गिरावट देखी जा सकती है, लेकिन क्या इससे ये सोना खरीदने का सही समय है? जानिए ज्वेलर्स के सीक्रेट्स। 

Tips for gold buying during marriage season

सोना खरीदना भारतीयों के लिए किसी स्टेटस सिंबल की तरह है। अगर कहीं शादी-ब्याह का मामला हो तब तो ना जाने कितना खर्च सिर्फ गहनों के लिए रख दिया जाता है। यकीनन सोना खरीदना और उसे इस्तेमाल करना लोगों को बहुत पसंद होता है, लेकिन एक बात जो सभी को परेशान करती है वो ये है कि सोने का दाम आए दिन बढ़ता रहता है।

हाल ही में सरकार ने गोल्ड इम्पोर्ट ड्यूटी भी बढ़ा दी है। इसका मतलब सोने के दाम अब महंगे हो सकते हैं। भारत में बेसिक गोल्ड इम्पोर्ट ड्यूटी 7.5 प्रतिशत से बढ़ाकर 12.5 प्रतिशत कर दी गई है। ये फैसला तब लिया गया जब रुपए के दाम और गिर गए। पेट्रोल, डीजल के दाम बढ़ने के साथ-साथ सोना भी अब महंगा होने की कगार पर है।

तो क्या अभी सोना खरीद लेना चाहिए? ये जानने के लिए हमने दिल्ली स्थित कृष्णा ज्वेलर्स और सिल्वरस्मिथ के पार्टनर और जाने माने जोहरी प्रद्युमन अग्रवाल से बात की। उन्होंने हमें गोल्ड खरीदने के बारे में जरूरी जानकारी दी थी।

what is the right time to buy gold

इसे जरूर पढ़ें- क्या 18 कैरट सोना है 22 कैरट से बेहतर? खरीदारी से पहले जान लें कितना खरा है आपका सोना

कब खरीदे जा सकते हैं जेवर-

इसके बारे में प्रद्युमन जी का कहना है कि, 'देखिए अगर मैं सोने की बात करूं तो शायद उसे खरीदने का सबसे अच्छा समय यही है क्योंकि सोना 1800 डॉलर के इर्द-गिर्द घूम रहा है जो 2000 पार हो गया था। हालांकि, करेंसी में तेजी आई है तो इसका मतलब रुपया भी कमजोर हुआ है। पर गोल्ड का प्राइस इस समय कम हो रहा है। अगर डॉलर में उतार-चढ़ाव होता है तो उसका असर सोने पर पड़ेगा ही। वैसे तो शादियों का सीजन आ रहा है, त्योहार आ रहे हैं तो अगर किसी को बल्क में ज्वेलरी खरीदनी है तो उसका सही समय अभी है। जब कोई सोना ना खरीद रहा हो तब खरीदें।'

gold jewellery buying season

ये बहुत ही अहम बात थी जो प्रद्युमन जी ने बताई। सोना खरीदने का सही समय तब होता है जब ज्यादा खरीदारी ना हो रही हो। ऐसे में आपको सही दाम मिलने और अलग-अलग जगहों पर कम्पेयर करने का समय मिल जाता है।

किस तरह का सोना खरीदना ज्यादा बेहतर होता है?

प्रद्युमन जी के अनुसार अगर आपको किसी नग या हीरे जैसी ज्वेलरी खरीदनी है तो 18 कैरेट का सोना लिया जाता है क्योंकि वो थोड़ा मजबूत होता है और आसानी से बेंड नहीं होता। अगर आपको प्योर गोल्ड की ज्वेलरी ही खरीदनी है तो आप 22 कैरेट से कम लेने के बारे में ना सोचें। ऐसा इसलिए क्योंकि इसकी रीसेल वैल्यू सही होती है।

अधिकतर जगहों पर 14 कैरेट सोने वाले जेवर रीसेल में नहीं लिए जाते हैं। इसी के साथ, अगर आप किसी छोटी दुकान से सोना खरीद रहे हैं तो भी हालमार्किंग जरूर चेक कर लें।

gold jewellery rate in india

इसे जरूर पढ़ें- अक्षय तृतीया 2022 पर पाएं लाभ, सोना खरीदने से पहले जरूर फॉलो करें ये टिप्स

क्या है 10 ग्राम सोने का दाम?

आज 4 जुलाई को सोने के दाम में पहले के मुकाबले ज्यादा अंतर नहीं देखा गया है।

  • 24 कैरेट सोने का दाम- 52,200 रुपए प्रति 10 ग्राम है।
  • 22 कैरेट सोने का दाम- 47,850 रुपए प्रति 10 ग्राम है।
  • 18 कैरेट सोने का दाम- 38,272.5 रुपए प्रति 10 ग्राम है।

अगर आप भी सोना खरीदने के बारे में सोच रहे हैं तो खरीदारी शुरू की जा सकती है। हां, ये ध्यान रखें कि अगर डॉलर का दाम ऊपर नीचे हो जाता है तो सोने के दाम भी घट या बढ़ सकते हैं। ये मार्केट की अनियमितता पर निर्भर करता है। आप सोने, चांदी, जेवर से जुड़ी क्या जानकारी चाहते हैं ये हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।

Image Credit: Flipboard/chennaigoldnews/sakshi jewellery/ shutterstock

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP