herzindagi

बदन की शोभा ही नहीं बढाती बल्कि आपको healthy भी रखती है gold jewellery

क्‍या आप जानती हैं कि गहने सिर्फ आपके बदन की शोभा ही नहीं बढाते, बल्कि आपको हेल्‍दी रखने में भी बेहद मददगार हैं।

Pooja Sinha

Updated:- 2018-01-23, 18:34 IST

वैसे तो गहनों में gold jewellery महिलाओं की पहली पसंद होती है, और इसको लेकर महिलाओं में कुछ ज्‍यादा ही क्रेज है। पार्टी से लेकर शादी-विवाह और किसी भी तरह के फंक्‍शन में महिलाएं सोने के गहने पहनना ही पसंद करती है। यहां तक कि कुछ महिलाओं की स्किन इतनी सेंसेटिव होती है कि उनकी स्किन पर gold के अलावा कोई और jewellery सूट ही नहीं करती। मेरी भी स्किन इतनी सेंसेटिव हैं कि अगर मैं कुछ दिन कानों में अटिफिशियल jewellery पहन लूं तो मेरे कान में इंफेक्‍शन होने लगता हैं। इसलिए मुझे सिर्फ gold jewellery पहनना ही पसंद हैं। मेरी तरह शायद आपको भी यह समस्‍या होती होगी। खैर हम बात कर रहे हैं gold jewellery के फायदों के बारे में। जी हां आपकी सुंदरता में चार-चांद लगाने वाली gold jewellery आपको हेल्‍दी भी रखती हैं। यकीन नहीं हो रहा तो आइए हमारे साथ जानें कि किस तरह gold jewellery आपको हेल्‍दी बनाने हेल्‍प करती है।

Stress करता है दूर

सोने को स्ट्रेस कम करने का बहुत ही अच्छा जरिया माना जाता है। पुराने समय में तो स्ट्रेस को कम करने और मानसिक शांति के लिए महिलाएं ज्यादा से ज्यादा gold jewellery पहना करती थीं। गोल्‍ड ज्‍वैलरी बॉडी को आराम पहुंचाने का काम करती हैं।

इंफेक्शन से दूर रखें और एनर्जी दें

Gold jewellery से बॉडी में किसी भी तरह के इंफेक्‍शन को दूर किया जा सकता है। साथ ही किसी भी प्रकार का घाव भी जल्‍द भरता है। पुराने लोगों का ये भी मानना हैं कि gold jewellery पहनने से बॉडी में एनर्जी के साथ गर्मी भी बनी रहती है और ब्‍लड सुर्कलेशन सही रहने से डेड सेल्स को दूर करने और नए सेल्स के बनने हेल्‍प मिलती है। शुद्ध सोने को स्किन के घाव के पास रखा जाए तो इससे घाव को भरने में हेल्‍प मिलती है।

gold jewellery health

सभी तरह की स्किन के लिए फायदेमंद

गोल्‍ड में मौजूद कई तरह के मिनरल के कारण यह नॉन-टॉक्सिक है और किसी भी दूसरे मेटल से मिलने पर जल्दी रिएक्ट नहीं करता। इसको पहनना हार्ड से लेकर सेंसेटिव, सभी तरह की त्‍वचा के लिए फायदेमंद होता है। साथ ही इसका कोई साइड इफेक्ट भी नहीं होता।

Watch more: लाख मर्जों की एक दवा है हंसी, तो क्‍यों ना थोड़ा हंस लिया जाये

ब्लड सर्कुलेशन बढ़ाये

Gold jewellery पहनने से आप और अधिक सुंदर लग सकती हैं क्‍योंकि इससे आपका ब्लड सर्कुलेशन सही रहता है और बॉडी में ऑक्सीजन की सप्लाई सही तरीके से होती है। सही ब्लड सर्कुलेशन हार्ट डिजीज से बचाता है। और कई प्रकार बीमारियों की संभावना काफी हद तक कम हो जाती है।

अर्थराइटिस में आराम

रिसर्च से ये बात सामने आई है कि महिलाएं उम्र बढ़ने के साथ ही jewellery पहनना कम कर देती हैं। इसलिए उनमें अर्थराइटिस की समस्या देखी जाती है। Gold jewellery पहनने से अर्थराइटिस की समस्या में भी काफी हद तक आराम मिलता है। सोने के गहने पहनने से हड्डियां मजबूत रहती है। ये रूमेटॉयड अर्थराइटिस से पीडि़त महिलाओं में इसके लक्षण कम करने में हेल्‍प करता है।

बॉडी का temperature करें control

Gold jewellery मौसम और जगह के अनुसार temperature को control करती है। क्‍या आप जानती हैं कि यह सर्दियों में body को गर्म और गर्मियों में ठंडा रखती है। आपका यह सुनकर भी आश्चर्य होगा कि गोल्ड ज्वैलरी पहनने से बॉडी की इम्यूनिटी अच्छी रहती है। बीमारियों का बॉडी पर जल्द असर नहीं होता।

मतलब सोना पहनने से ना सिर्फ आपकी खूबसूरती बढ़ सकेगी बल्कि सेहत में भी सुधार आता है।

Credits

Producer: Rohit Chavan
Editor: Anand Sarpate

More For You
    Most Searched
    Disclaimer

    हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।