
90's Paheliyan In Hindi With Answer: 90 के दशक में जब मोबाइल और इंटरनेट की दुनिया से दूर-दूर तक रिश्ता नाता नहीं हुआ करता था। उस दौरान सभी लोग एक-साथ बैठकर हंसी-मजाक चुटकुले और बूझो तो जानें जैसे खेल खेला करते थे। स्कूल की छुट्टियों में या शाम को बिजली कट जाने पर घर के आंगन में बैठकर एक-दूसरे से पहेलियां पूछना दिमागी कसरत के साथ-साथ ठहाकों का जरिया भी बनता था। वे सवाल भले ही सुनने में साधारण लगते थे, लेकिन उनके जवाब काफी चतुर और मजेदार होते थे। आज भी जब उन पुरानी पहेलियों का जिक्र होता है, तो बचपन की यादें ताजा होने के साथ ही चेहरे पर एक प्यारी सी मुस्कान भी आ जाती है। इस लेख में आज हम आपके लिए कुछ चुनिंदा पहेली लेकर आए हैं-

दादी-दादा या नाना-नानी के पास बैठते ही पुरानी कहानियों-किस्सों और पहेलियों की जो झोली खुलती थी कि उनके जवाब बताने में खूब मजा आता है।
इन पहेलियों की सबसे खूबसूरत बात यह थी कि ये हमें सोचने पर मजबूर करती थीं और हमें आपस में जोड़ती थीं। उस दौर में न कोई गूगल था और न ही कोई ऐप, बस एक-दूसरे का साथ और बुद्धि का कमाल था। ये पहेलियां हमारे तर्क करने की शक्ति को बढ़ाती थीं और हार-जीत के खेल में खूब मजा आता था।
1.कटोरी में कटोरा, बेटा बाप से भी गोरा
उत्तर-नारियल
2. थाली में लाई, सगल बिथराई
उत्तर-तारा

3. चीकन-चीकन पीढ़ई, पीठ उठाए चिरई
चटका चुम्मा दैय गई, हमार जियरा लाय गईं
उत्तर- महुआ
4. एक चिड़िया अट, उसके पखना दुपट
उसकी खलरी बेकार, गुदा मजेदार
उत्तर- गन्ना
5. वह क्या है जो ऊपर-नीचे तो होती है, लेकिन अपनी जगह से हिलती नहीं?
उत्तर- सीढ़ी
6. एक राजा की ऐसी अद्भुत रानी, जिसके नीचे आग और ऊपर पानी?
उत्तर- लालटेन

7. वह क्या है जो खाने के लिए खरीदी जाती है, लेकिन कभी खाई नहीं जाती?
उत्तर- थाली और चम्मच
इसे भी पढ़ें- रोजाना करती हैं दांत साफ करने के लिए इस्तेमाल, पर क्या आपको पता है Toothbrush का हिंदी नाम
8. बीमार नहीं रहती, फिर भी खाती है गोली? बताओ क्या है नाम
उत्तर- बंदूक

9. सबको ले जाती एक-जगह से दूसरी जगह, फिर भी नहीं अपनी जगह से नहीं होती टस से मस- बूझो तो जानें
उत्तर-सड़क
10. पैदा तो होती समंदर में, फिर भी रहती घर में? बताओ-बताओ क्या है नाम
उत्तर- नमक
11. कली से खत्म होता है उसका नाम, लेकिन बागों में नहीं खिलती, पर दिखती घर के दिवारों पर है
उत्तर- छिपकली
12. दो सुंदर लड़के, दोनों एक ही रंग के, एक बिछड़ जाए तो दूसरा काम न आए?
उत्तर- मोजा
13. ऐसी कौन सी जगह है जहां सड़क है पर गाड़ी नहीं, जंगल है पर पेड़ नहीं और शहर है पर घर नहीं?
उत्तर- नक्शा
14. हरे पापा, लाल मां काले बच्चे, बताओ क्या?
उत्तर-तरबूज

15. एक प्लेट में तीन चम्मच
उत्तर-पंखा
इसे भी पढ़ें- टेबल-चेयर से लेकर अंडे को टूटने से बचाने तक, पढ़ें IAS में पूछे जाने वाले अतरंगी सवालों की लिस्ट
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit:(@sutterstocks, Freepik)
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।