Guru Pushy Yog Mein Ghar Laye Ye Cheezen: ज्योतिष शास्त्र में कई तरह के योगों का निर्माण होता है।
यह योग अलग-अलग कार्यों के लिए शुभ माने जाते हैं। ज्योतिष के ऐसे ही शुभ योगों में से एक है गुरु-पुष्य योग।
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, गुरु पुष्य योग के दौरान घर में कुछ चीजों को लाने से धन-धान्य की कमी नहीं होती है।
ज्योतिष एक्सपर्ट डॉ राधाकांत वत्स से आइये जानते हैं उन वस्तुओं के बारे में जो इस योग में घर लानी चाहिए।
गुरु पुष्य योग में लाएं एकाक्षी नारियल
- एकाक्षी नारियल को मां लक्ष्मी का रूप माना जाता है।
- इस योग में एकाक्षी नारियल घर लाने से शुभता का आगमन होता है।
- इस योग में एकाक्षी नारियल घर में स्थापित करने से तरक्की मिलती है।
गुरु पुष्य योग में लाएं लक्ष्मी यंत्र
- इस योग में घर में लक्ष्मी यंत्र लाना बहुत लाभकारी माना जाता है।
- इस योग के दौरान तिजोरी में लक्ष्मी यंत्र (लक्ष्मी नारायण यंत्र के लाभ) की स्थापना करनी चाहिए।
- ऐसा करने से धन लाभ होता है और धन में वृद्धि के योग बनते हैं।
गुरु पुष्य योग में लाएं कौड़ियां
- इस योग के दौरान घर में कौड़ियां लाने से मां लक्ष्मी का वास स्थापित होता है।
- कौड़ियों के साथ सिक्के या पैसे रखने से आर्थिक स्थिति सुधरती है।
- कौड़ियों के पूजन से आय बढ़ती है और व्यापार फलता-फूलता है।
गुरु पुष्य योग में लाएं हाथी
- गुरु पुष्य योग में घर में हाथी की प्रतिमा लाना बहुत शुभकारी माना गया है।
- इस योग में सफेद हाथी (चांदी के हाथी के लाभ) की मूर्ति घर में स्थापित करना तो और भी उत्तम है।
- सफेद हाथी न सिर्फ शांति बल्कि समृद्धि का प्रतीक माना जाता है।
गुरु पुष्य योग में लाएं मां लक्ष्मी
- गुरु पुष्य योग में मां लक्ष्मी की मूर्ति घर लाना कल्याणकारी माना गया है।
- इस योग में मां लक्ष्मी की मूर्ति घर लाने से घर में धन कभी क्षय नहीं होता है।
- मां ल्स्ख्मी की कृपा बनी रहती है और घर में सुखों का आगमन होता है।
तो ये वो वस्तुएं हैं जिन्हें गुरु पुष्य योग में घर लाने से घर संपन्न और समृद्ध बना रहता है। साथ ही, घर की आर्थिक स्थिति भी सुधरती है। अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit: freepik
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों