herzindagi
bride and groom fight at wedding goes viral

Viral Video: शादी के मंडप पर हुई दूल्हा-दुल्हन के बीच लड़ाई, जानें फिर क्या हुआ

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में दूल्हा और दुल्हन के बीच लड़ाई होती नजर आ रही है। 
Editorial
Updated:- 2022-07-28, 13:44 IST

आजकल सोशल मीडिया पर हर वक्त कुछ न कुछ वायरल होता रहता है। खासकर शादी से जुड़े वीडियो इंटरनेट पर खूब पसंद किए जाते हैं। हम अक्सर सुनते हैं कि भारत के लोग शादी के दौरान लड़ाई-झगड़ा जरूर करते हैं लेकिन इन दिनों वायरल हो रहे वीडियो में कुछ और ही होता दिख रहा है। दरअसल सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में रिश्तेदार नहीं दूल्हा और दुल्हन लड़ते नजर आ रहे हैं। सोचने वाली बात ये है कि अपनी ही शादी में दूल्हा-दुल्हन लड़ाई क्यों कर रहे हैं? आइए जानते हैं क्या है पूरा मामला और इसके पीछे का कारण।

दूल्हा और दुल्हन क्यों कर रहे हैं लड़ाई

View this post on Instagram

A post shared by British Bengali Banter 🇧🇩🇬🇧 (@thegushti)

शादी के दौरान मंडप पर बैठकर दूल्हा और दुल्हन सारी रस्में पूरी करते हैं लेकिन वायरल वीडियो में कुछ और ही नजर आ रहा है। दुल्हन रस्म निभाने के लिए अपने हाथ को दूल्हे की ओर बढ़ाती है। इसके बाद दूल्हा उसका हाथ झटक देता है। फिर क्या दुल्हन को भी गुस्सा आ जाता है और दोनों के बीच गुत्थमगुत्थी शुरू हो जाती है। आसपास मौजूद लोग दोनों को रोकने की कोशिश करते हैं पर बावजूद इसके वो रुकते नहीं हैं। हालांकि झगडे के पीछे का क्या कारण है यह अभी क साफ नहीं हो पाया है। लोगों को यह वायरल वीडियो बहुत गुदगुदा रहा है और लोग लगातार इस वीडियो पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

इसे भी पढ़ेंःसारा से लेकर आर्यन तक, बॉलीवुड के ये स्टार्स दिखते हैं हूबहू अपने पेरेंट्स की तरह

60 हजार से ज्यादा लोगों ने किया वीडियो पसंद

लोगों को यह वीडियो बहुत दिलचस्प लग रहा है इसलिए कमेंट सेक्शन में लोग लगातार अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट सेक्शन में लिखा कि मुझे पूरी वीडियो देखनी है। वहीं दूसरे यूजर ने लिखा कि मुझे लगता है कि इन दोनों को शादी करने से पहले एक बार दोबारा सोच लेना चाहिए। वहीं एक यूजर ने मजाक उड़ाते हुए लिखा कि शादी के बाद ये दोनों कुछ खाएंगे तो वो है थप्पड़। इस वीडियो पर अभी तक 64 हजार से ज्यादा लाइक आ चुके हैं।

ऐसा ही एक और वीडियो हुआ था वायरल

View this post on Instagram

A post shared by Sunil Grover (@whosunilgrover)

कुछ समय पहले कपिल शर्मा शो में लोगों को गुदगुदाने वाले सुनील ग्रोवर ने भी शादी का एक वीडियो पोस्ट किया था। इस वीडियो में दूल्हा गुस्से में आकर कैमरे वाले को डांट देता है और ये देखकर दुल्हन को गुस्सा आ जाता है। दुल्हन गुस्से में दूल्हे के मुंह पर मिठाई लगा देती है जिसके बाद दोनों एक दूसरे को मारते हैं। इस वीडियो ने भी लोगों को बहुत गुदगुदाया था।

इसे भी पढ़ेंःमानसून में इन गलतियों की वजह से करंट मारता है कूलर, अपनाएं ये उपाय

लोगों को तो ऐसे अजब-गजब वीडियो बहुत पसंद आते हैं। आपको यह वीडियो कैसा लगा? यह हमें फेसबुक के कमेंट सेक्शन में जरूर बताइएगा।

अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Photo Credit:thegushti/Instagram

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।