herzindagi
flower for money astro

साल में एक बार खिलने वाले इस फूल से सालों-साल बरसता है धन

आज हम आपको साल में एक बार खिलने वाले एक ऐसे फूल के बारे में बताने जा रहे हैं जो धन लाभ कराने में अचूक माना जाता है।  
Editorial
Updated:- 2023-01-17, 11:43 IST

Flower For Money: ज्योतिष शास्त्र में कई ऐसे फूल बताए गए हैं जिन्हें घर में उगाने से धन लाभ हो सकता है लेकिन आज हम आपको एक ऐसे फूल के बारे में बताने जा रहे हैं जो साल में एक बार खिलता है मगर उससे मिलने वाले लाभ सालों-साल आपको आनंदित करते रहते हैं।

हमारे ज्योतिष एक्सपर्ट डॉ राधाकांत वत्स ने हमें बताया कि साल में एक बार खिलने के कारण इस फूल का महत्व बहुत है और इस फूल का घर में खिलना दैवीय कृपा का संकेत माना जाता है। यह फूल जिस घर में खिलता है उस घर में मां लक्ष्मी का वास हमेशा बना रहता है।

पैसा बरसाने वाला फूल

brahma kamal

  • हम जिस फूल की बात कर रहे हैं वह ब्रह्म कमल (कमल के उपाय) है। ब्रह्म कमल एक ऐसा फूल है जिसे ब्रह्मदेव का ही रूप माना जाता है। इस फूल को सामान्य कमल से कही ज्यादा प्रभावकारी माना गया है।
  • मान्यता है कि इस फूल के खिलने पर भगवान विष्णु की शैय्या की आकृति इस पर दिखाई देती है। यह फूल न सिर्फ साल में एक बार खिलता है बल्कि इस फूल का खिलना बेहद कठिन माना जाता है।
  • जपला रूपकुंड, हेमकुंड, ब्रिज गंगा फूलों की घाटी और केदारनाथ जैसे स्थानों पर यह फूल दिखाई देता है लेकिन घर में इस फूल का खिलना बेहद मुश्किल है। हालांकि इस फूल को लोग घर में उगाते जरूर हैं।

इसे जरूर पढ़ें:रावण, नंदी या भगवान विष्णु, किसे माना जाता है महादेव का सबसे प्रिय भक्त?

फूल का धार्मिक महत्व

kya hai brahm kamal

  • हिन्दू धर्म में ब्रह्म कमल फूल को सौभाग्य का प्रतीक माना जाता है। यह फूल जिस भी घर में खिलता है उस घर में समृद्धि, संपन्नता और अपार धन वृद्धि के योग बनते हैं। इस फूल में साक्षात मां लक्ष्मी (स्वास्थ्य के लिए लक्ष्मी मंत्र) का वास होता है।
  • माना ये भी जाता है कि जो भी व्यक्ति इस फूल को खिलते हुए देख ले उसके व्यारे-न्यारे हो जाते हैं। व्यक्ति के जीवन में शुभ ही शुभ होने लग जाता है। कर्ज की समस्या, अटका हुआ धन, पैसों की कमी आदि जो भी परेशानियां है दूर हो जाती हैं।

इसे जरूर पढ़ें:शनि देव की पूजा करते वक्‍त रखें इन बातों का ध्‍यान

फूल का आयुर्वेदिक महत्व

brahm kamal ke labh

  • ब्रह्म कमल फूल सिर्फ धन संबंधी परेशानियां ही नहीं बल्कि बीमरियों को भी दूर कर देता है। जलने, सर्दी-जुकाम, हड्डी के रोगों में इस फूल के इस्तेमाल से आराम मिलता है।
  • इस फूल से निकलने वाला पानी थकान दूर करने में कारगर माना जाता है। चिकित्सकीय प्रयोगों में इस फूल के 174 अलग-अलग फॉर्मूलेशंस पाए गए हैं। इसी कारण से इस फूल का साइंटिफिक महत्व भी है बेहद है।

तो ये था वो फूल जो साल में एक बार खिलकर सालों-साल तक लाभ पहुंचाता ही रहता है। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ। आपका इस बारे में क्या ख्याल है? हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं।

Image Credit: Shutterstock, Pinterest

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।