बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रीति जिंटा को लोग डिंपल गर्ल कहकर भी पुकारते हैं, क्योंकि जब भी हंसती हैं तो उनके चेहरे पर डिंपल्स नजर आते हैं, जो उनकी खूबसूरती को और भी ज्यादा बढ़ा देते हैं। फैन्स सिर्फ प्रीति की एक्टिंग ही नहीं, बल्कि क्यूटनेस के भी काफी दीवाने हैं। हालांकि, बॉलीवुड इंडस्ट्री में प्रीति जिंटा ही एक अकेली ऐसी सेलेब नहीं है, जिनके फेस पर डिंपल्स नजर आते हों।
आमतौर पर, सेलेब्स को लोग खूबसूरती, फिटनेस, हाइट या एक्टिंग के लिए पसंद करते हैं। लेकिन कुछ सितारे ऐसे भी हैं, जिन्हें भगवान ने नेचुरली बहुत अधिक ब्यूटीफुल बनाया है और उनके गालों पर पड़ने वाले डिंपल्स उनकी खूबसूरती को और भी ज्यादा खूबसूरत बना देते हैं। हो सकता है कि आपने शायद कभी इसे नोटिस ना किया हो। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको कुछ ऐसे ही सेलेब्स के बारे में बता रहे हैं, जिनके चेहरे पर स्माइल करते हुए खूबसूरत डिंपल्स नजर आते हैं-
दीपिका पादुकोण
इस लिस्ट में पहला नाम आता है दीपिका पादुकोण का। दीपिका पादुकोण बॉलीवुड इंडस्ट्री की टॉप एक्ट्रेसेस में से एक हैं। उनकी एक्टिंग और खूबसूरती के लोग दीवाने हैं, हालांकि उनके गालों पर पड़ने वाले डिंपल उनकी खूबसूरती को और भी ज्यादा बढ़ा देते हैं। एक्टिंग की दुनिया में आने से पहले, वह अपने पिता प्रकाश पादुकोण की तरह ही एक नेशनल बैडमिंटन प्लेयर थीं। हालांकि, कुछ वक्त बाद दीपिका का झुकाव मॉडलिंग की तरफ हो गया। उसके बाद उन्हें एक साथ साउथ इंडियन मूवी में काम करने का मौका मिला। बॉलीवुड में उनकी पहली फिल्म शाहरुख के साथ ओम शांति ओम थी, जिसमें उनके डिंपल और उनकी खूबसूरत मुस्कान ने सभी को आकर्षित किया।
आलिया भट्ट
डायरेक्टर महेश भट्ट और एक्ट्रेस सोनी राजदान की बेटी आलिया भट्ट ने फिल्म इंडस्ट्री में अपने लिए एक अलग मुकाम हासिल किया है। उन्हें स्टूडेंट ऑफ द ईयर, राज़ी, हाईवे, कलंक, शानदार और कई जैसी फिल्मों में देखा गया था। वहीं, उनकी आने वाली फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी है, जिसका अभी से काफी बज है। आलिया के चेहरे पर भी स्माइल करते हुए डिंपल्स नजर आते हैं, जो उनकी खूबसूरती को कई गुना बढ़ाते हैं।
प्राची देसाई
छोटे परदे से बड़े परदे का सफर तय करने वाली प्राची देसाई की खूबसूरती के साथ-साथ उनके डिंपल्स भी उन्हें और ज्यादा प्यार करने के लिए फैंस को आकर्षित करते हैं। उन्होंने कसम से सीरियल में बानी का किरदार निभाकर हर घर में अपने लिए जगह बनाई। इसके बाद उन्होंने रॉक ऑन मूवी से बड़े परदे पर डेब्यू किया और इस फिल्म को भी दर्शकों का भरपूर प्यार मिला। इतना ही नहीं, एक विलेन मूवी में वह एक आइटम सॉन्ग में भी नजर आ चुकी हैं।
बिपाशा बसु
बिपाशा बसु बॉलीवुड की एक खूबसूरत अभिनेत्री हैं, जिन्हें लोग उनके डिंपल और उनकी बॉडी फिटनेस के कारण काफी पसंद करते हैं। वह ज्यादातर हॉरर फिल्मों और सीरीज के लिए मशहूर हैं। हालांकि, उन्होंने कई रोमांटिक और कॉमेडी बेस्ड मूवी भी की है। वह अक्सर अपने तस्वीरें सोशल मीडिया पर पोस्ट करती रहती हैं, जिनमें उनके गालों पर पड़ने डिंपल्स को आसानी से देखा जा सकता है।
इसे भी पढ़ें:video: सिद्धार्थ शुक्ला को शहनाज गिल ने दिया म्यूजिकल ट्रिब्यूट, दिखी सिडनाज की जर्नी
अमृता पुरी
अमृता पुरी बी-टाउन की खूबसूरत एक्ट्रेस हैं। उनकी बेहतरीन एक्टिंग और खूबसूरत डिंपल के कारण उनके बड़ी संख्या में फैन्स हैं। बॉलीवुड में आने से पहले वह एक ओगिल्वी एजेंसी में बतौर कॉपीराइटर काम करती थीं। साल 2010 में उन्होंने सोनम कपूर के साथ आयशा मूवी में काम किया। इसके तीन साल बाद साल 2013 में आई मूवी काई पो चे में उनके शानदार अभिनय को काफी सराहा गया।
अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों