ज्यादातर बॉलीवुड फिल्मों में शादी को हैप्पी एंडिंग के तौर पर दिखाया जाता है। जहां शादी के बाद हीरो और हिरोईन खुशी-खुशी रहने लगते हैं, ये देखकर सभी के मन में हैपिली एवर आफ्टर वाला ख्याल आने लगता है।
पर हकीकत इससे बिल्कुल अलग होती है, शादी के बाद की जिंदगी कितनी चैलेंजिंग होती है यह बहुत ही कम फिल्मों में दिखाया जाता है।
आज के आर्टिकल में हम आपको उन फिल्मों के विषय में बताएंगे जिन्होंने हैपिली एवर आफ्टर वाली कहानियों के स्टीरियो टाइप्स को तोड़ने की कोशिश की है। फिल्म में शादी के बाद कपल के जीवन में आने वाली समस्याओं को इन कहानियों के माध्यम से पर्दे पर दिखाया गया है।
2014 में आई फिल्म 'शादी के साइड इफेक्ट्स' शादी के बाद होने वाली समस्याओं के विषय में बात करती है। फिल्म में तृषा और सिड नाम का एक कपल शादी कर लेता है, बाद में तृषा मां बनती है और कपल को बच्चा पालने में कई प्रॉब्लम्स फेस करनी पड़ती हैं। कभी बच्चे के खाने का ख्याल तो कभी उसके टाइम-बेटाइम जागने और सोने की समस्या को फिल्म में फनी तरीके से दिखाया गया है। इस फिल्म में विद्या बालन और फरहान अख्तर न्यूली पेरेंट्स के रोल में नजर आते हैं, जिसमें उनकी पेरेंटिंग एक्सपीरियंस को कैमरे पर दिखाया गया है।
2003 में आई फिल्म 'चलते चलते' भी शादी के बाद होने वाले मतभेदों को दिखाती है। फिल्म में राज और प्रिया एक दूसरे से प्यार करते हैं और इस कारण दोनों शादी कर लेते हैं पर बाद में दोनों के बीच आ रहे फैमली डिफरेंसेज के कारण दोनों एक दूसरे से अलग हो जाते हैं। जिस कारण प्यार के बावजुद उन्हें अपने बीच के अंतर समझ में आने लगते हैं अंत में दोनों एक दूसरे के लिए परफेक्ट बनने की कोशिश करने लगते हैं।
अमिताभ बच्चन और जया बच्चन स्टारर फिल्म 'अभिमान' भी शादी के बाद कपल्स के बीच होने वाली समस्याओं पर आधारित है। फिल्म में सुबीर और उमा एक दूसरे से प्यार करते हैं और शादी कर लेते हैं, पर शादी के बाद सुबीर अपनी इनसिक्योरिटीज के चलते उमा के साथ बुरा बर्ताव करने लगता है। सुबीर को यह लगता है कि उमा एक दिन उससे ज्यादा बड़ी सिंगर बन जाएगी और इस कारण ही सुबीर और उमा अलग हो जाते हैं।
इसे भी पढ़ें-जानिए शाहरूख खान की मैनेजर पूजा ददलानी के बारे में इंटरस्टिंग बातें
हमारे देश में लोग अपने पार्टनर को हमेशा परफेक्ट देखना चाहते हैं। जिस कारण मन का लाइफ पार्टनर ना मिलने से लोग अटपटा महसूस करते हैं। 2015 में आई फिल्म 'दम लगा के हईशा' भी ऐसी ही थीम पर बनी हुई है, जिसमें एक कम पढ़े- लिखे लड़के की शादी एक शिक्षित और अमीर लड़की से हो जाती है। पर समस्या यह होती है कि लड़की का वजन बहुत ज्यादा होता है, जिस वजह से लड़का उसे लोगों के बीच मिलाने में संकोच करता है। फिल्म के आखिर तक दोनों अपने बीच आए प्रॉब्लम्स से लड़ते नजर आते हैं।
इसे भी पढ़ें- फिल्म शोले से जुड़े 5 रोचक तथ्य जानें
विद्या बालन स्टारर 'तुम्हारी सुलु' एक ऐसे कपल की कहानी है जो एक दूसरे की हेल्प से अपनी मैरिज को सक्सेसफुल बनाते हैं। सुलु एक रेडियों जॉकी होती है, जिस कारण उसे घर के बाहर जाकर काम करना होता है। ऐसे में सुलु का पति उसकी हेल्प करता है जिस वजह से वो अपने करियर में आगे बढ़ पाती है।
2021 में आई फिल्म "मीनाक्षी सुंदरेश्वर' एक साउथ इंडियन कपल की कहानी है। जिसेमें मीनाक्षी और सुंदरेश्वर नाम के एक कपल की अरेंज मैरिज होती है, इतना ही नहीं दोनों एक साल तक लांग डिस्टेंस में रहते हैं। इस बीच मीनाक्षी और सुंदरेश्वर के रिश्तों में कई प्रॉब्लम्स आती हैं, जिन्हें यह कपल मिलकर मैनेज करता है।
इनमें से आपने कौन सी फिल्में देखी हैं, हमें कमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। आपको हमारा यह आर्टिकल अगर पसंद आया हो तो इसे लाइक और शेयर करें साथ ही ऐसी फिल्मी जानकारियों के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी के साथ।
image credit- hindiindiannet.com, mediaamazon.com, tampabay.com wikimedia.com and other google searches
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।