herzindagi
bollywood flop films

करोड़ों कमाए, फिर भी कहलाईंं फ्लॉप! ये हैं Indian Cinema की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फ्लॉप फिल्में; देखें पूरी लिस्ट

इंड‍ियन स‍िनेमा में ऐसी कई फ‍िल्‍में हैं ज‍िनका बजट बहुत ज्‍यादा था, लेक‍िन बॉक्‍स ऑफ‍िस पर उन्‍हें अच्‍छा र‍िस्‍पॉन्‍स नहीं म‍िल सका। पिछले कुछ सालों में कई ऐसी फिल्में आई हैं, जिनमें बड़े-बड़े स्‍टार्स थे, इसके बावजूद वो फ्लॉप हो गईं। यहां हम आपको कुछ ऐसी ही फ‍िल्‍मों के बारे में बता रहे हैं।
Editorial
Updated:- 2026-01-13, 14:05 IST

हम सभी को फ‍िल्‍में देखना बहुत पसंद होता है। इससे हमारा मूड तो फ्रेश होता ही है, साथ ही नई-नई स्‍टोरी जानने को म‍िलती हैं। हालांक‍ि, हर क‍िसी का फ‍िल्‍माें को लेकर टेस्‍ट अलग होता है। क‍िसी को फैंटेसी पसंद आती है तो कुछ लोग क्राइम-थ्र‍िलर या काॅमेडी फ‍िल्‍में देखना पसंद करते हैं। कुछ फ‍िल्‍में ताबड़ताेड़ कमाई करती हैं तो कुछ की स्‍टोरी तो पसंद की जाती हैं, लेक‍िन बॉक्‍स ऑफ‍िस पर फ्लॉप हो जाती हैं।

दरअसल, पिछले कुछ सालों में कई ऐसी फिल्में आई हैं, जिनमें बड़े-बड़े स्‍टार्स थे, फ‍िल्‍म का बजट भी बहुत अच्‍छा था और कमाई भी करोड़ों में हुई, इसके बावजूद वो फ्लॉप ही रह गईं। यहां हम आपको कुछ ऐसी ही फ‍िल्‍मों के बारे में बताने जा रहे हैं जो करोड़ों कमाई करने के बाद भी फ्लॉप रह गईं। आइए जानते हैं-

mohenjo daro

मोहनजोदारो से लेकर रंगून तक को नहीं म‍िला अच्‍छा र‍िस्‍पॉन्‍स

ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) बॉलीवुड के फेमस स्‍टार्स में से एक हैं। 2016 में आई ऋतिक रोशन की फ‍िल्‍म मोहनजोदारो (Mohenjo Daro) ने दुनियाभर में 100 करोड़ से ज्यादा कमाई की थी, लेकिन बजट ज्यादा होने के बावजूद फिल्म फ्लॉप गई। कुछ ऐसा ही हाल रंगून और जग्गा जासूस का भी रहा, जहां कहानी और मेकिंग पर भारी पैसा लगा, मगर दर्शकों काे ये फ‍िल्‍म कुछ खास पसंद नहीं आई।

यह भी पढ़ें- इन 9 बॅलीवुड फिल्मों में ट्र‍िप के दौरान शुरू हुई थी Love Story, आपकी फेवरेट कौन-सी है?

अनुराग कश्‍यप की फ‍िल्‍म भी हुई फ्लॉप

वहीं, अनुराग कश्यप की फ‍िल्‍में सबसे ज्‍यादा पसंद की जाती हैं, लेक‍िन बॉम्बे वेलवेट (Bombay Velvet) कुछ खास कमाल नहीं कर पाई। फ‍िल्‍म में रणबीर कपूर और अनुष्का शर्मा जैसे स्‍टार्स थे, इसके बावजूद 118 करोड़ के बजट में बनी ये फिल्म सिर्फ लगभग 23 करोड़ ही कमा पाई। वहीं फ‍िल्‍म ऑल इज वेल और शानदार भी दर्शकों को पसंद नहीं आईं। कामई की बात करे तो ये फि‍ल्‍म बनने में जो खर्च हुए, उसे भी पूरा नहीं कर सकी।

शाहरुख और सलमान खान की फ‍िल्‍म भी लि‍स्‍ट में शामि‍ल

शाहरुख खान को तो बॉलीवुड का क‍िंग माना जाता है। शाहरुख और अनुष्‍का शर्मा की फ‍िल्‍म जब हैरी मेट सेजल (Jab Harry Met Sejal) ने लगभग अपने बजट के बराबर कमाई की, लेकिन मुनाफा न होने की वजह से इसे भी फ्लॉप की लिस्ट में रखा गया। वहीं सलमान खान की राधे थिएटर में न आकर ओटीटी पर रिलीज हुई, लेकिन वहां भी दर्शकों को खास पसंद नहीं आई।

mohenjo daro (1)

यह भी पढ़ें- टाइम मशीन हैं ये फ‍िल्में! आज भी लोगों का दिल जीत रहीं 80s-90s की ये 5 कहान‍ियां, लिस्ट में आपकी फेवरेट कौन?

ये फ‍िल्‍में भी रहीं फ्लॉप

ठग्स ऑफ हिंदोस्तान (Thugs of Hindostan) तो सबसे ज्‍यादा चर्चा में रही थी। आमिर खान (Aamir Khan) और अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) जैसे दिग्गजों की इस फिल्म का बजट 300 करोड़ से ज्यादा था, लेकिन कमाई उम्मीद से काफी कम रही और फिल्म को भयंकर नुकसान भी हुआ। रणबीर कपूर की शमशेरा (Shamshera) और अक्षय कुमार की बच्चन पांडे (Bachchhan Paandey) भी बड़े बजट के बावजूद बॉक्स ऑफिस पर टिक नहीं पाई।

अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit- Instagram

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।