herzindagi
celebs who got trolled for their iq

अपने IQ लेवल को लेकर ट्रोल हो चुके हैं ये सितारे

ऐसे कई सितारे हैं जो अपने आईक्यू लेवल को पब्लिकली ट्रोल हो चुके हैं। जानिए इस लेख में। 
Editorial
Updated:- 2022-08-12, 16:39 IST

बॉलीवुड सेलेब्स की अपनी एक बहुत बड़ी फैन फॉलोइंग होती है और इसलिए उनकी पर्सनल लाइफ भी कभी पर्सनल नहीं रहती है। बॉलीवुड सेलेब्स एक पब्लिक फिगर होते हैं और ऐसे में उनके द्वारा दिया गया एक भी स्टेटमेंट बवाल मचा सकता है। उनके स्टाइल स्टेटमेंट से लेकर सामान्य ज्ञान को लेकर वह अक्सर ट्रोल हो भी जाते हैं।

यूं तो कोई भी इंसान कभी परफेक्ट नहीं होता है, लेकिन जब बात बॉलीवुड सेलेब्स की हो तो उनकी जरा सी चूक भी उन पर काफी भारी पड़ जाती है। ऐसा कई बार हुआ है, जब सेलेब्स किसी सवाल का जवाब नहीं दे पाए या फिर उनसे कुछ गलतियां हो गईं।

जिसके बाद उन्हें बुरी तरह ट्रोल किया गया। खासतौर से, इंटरनेट के इस युग में हेट कमेंट्स और बड़े पैमाने पर ट्रोलिंग हर सेलेब के जीवन का हिस्सा बन गए हैं। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको कुछ ऐसे ही सेलेब्स के बारे में बता रहे हैं, जिन्हें उनके आईक्यू लेवल के लिए नेटिज़न्स द्वारा बुरी तरह से ट्रोल किया गया-

आलिया भट्ट

alia bhatt

आलिया भट्ट की गिनती बॉलीवुड की प्रमुख अभिनेत्रियों में होती है, लेकिन उन्हें अक्सर उनके आईक्यू लेवल के लिए ट्रोल किया जाता है। इसी शुरुआत कॉफी विद करण के शो से हुई थी। दरअसल, साल 2012 में जब आलिया करण जौहरके चैट शो कॉफ़ी विद करण का हिस्सा बनी थी, तो करण ने उनसे देश के राष्ट्रपति का नाम पूछा था, जिस पर आलिया ने पृथ्वीराज चौहान का नाम लिया था।

इस एपिसोड के टेलिकास्ट होने के बाद आलिया को बहुत अधिक ट्रोल किया गया। उस एक गलती ने एक्ट्रेस को सालों तक परेशान किया था। जिसके बाद आलिया ने एक इंटरव्यू में कहा था कि वह बुद्धिमान होने का दिखावा करने के बजाय बेवकूफ बनेंगी। उनका कहना था कि जब आप गलतियां करते हैं तो लोग आपसे जुड़ते हैं।

इसे जरूर पढ़ें-कॉफी विद करण के यह थे सेलेब्स के सबसे कंट्रोवर्शियल स्टेटमेंट्स

सोनम कपूर

sonam kapoor

सोनम कपूर भी ट्रोलर्स के निशाने पर आ चुकी हैं। उन्हें इंटरनेट यूजर्स ने एक पहेली को सुलझाने में नाकाम रहने के लिए ट्रोल किया था। 2018 में, सोनम कपूर ने अपने ट्विटर हैंडल पर एक ट्राइएंगल से जुड़ी एक पहेली शेयर की थी, जिसका जवाब उन्होंने गलत दिया था। जिसके बाद नेटिज़न्स ने गणित में उसके खराब ज्ञान के आधार पर उनका मज़ाक उड़ाया था। हालांकि यह अकेला मौका नहीं है जब सोनम को बेरहमी से ट्रोल किया गया। कई बार उनकी तस्वीरों के लिए भी लोग हेट कमेंट्स करते हैं।

जान्हवी कपूर

janhvi kapoor

जान्हवी कपूर को भी इंटरनेट यूजर्स द्वारा गणित पर टिप्पणी करने के लिए ट्रोल किया था। एक इंटरव्यू में जान्हवीकपूरने बताया था कि स्कूल में उनके पसंदीदा सबजेक्ट इतिहास और साहित्य थे। इसके अलावा, उन्होंने यह भी बताया कि वह गणित से नफरत करती थी क्योंकि वह इसके उपयोग को कभी नहीं समझती थी।

उन्होंने यह भी कहा कि गणित लोगों को मंदबुद्धि बनाता है। जैसे ही वीडियो इंटरनेट पर आया, सोशल मीडिया यूजर्स ने अभिनेत्री के खराब आईक्यू लेवल के लिए उसकी आलोचना करना शुरू कर दिया। उनमें से एक ने टिप्पणी की, “आर्यभट्ट बी लाइकः तम्हारी आईक्यू चेक करने के लिए ही जीरो इनवेंट किया था।“

शिल्पा शेट्टी

shilpa shetty

शिल्पा शेट्टी को एक बार जॉर्ज ऑरवेल की किताब, ’एनिमल फार्म’ की गलत व्याख्या करने के लिए बेरहमी से ट्रोल किया गया था, जो रूसी क्रांति 1917 पर आधारित है। जब काउंसिल ऑफ स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन ने हैरी पॉटर सीरिज को अंग्रेजी साहित्य पाठ्यक्रम के एक भाग के रूप में शामिल करने का निर्णय लिया था।

शिल्पा ने इस पर कमेंट किया था और कहा था “मुझे लगता है कि पाठ्यक्रम के हिस्से के रूप में ’लॉर्ड ऑफ द रिंग्स’ और ’हैरी पॉटर’ जैसी किताबें एक महान कदम है क्योंकि यह कम उम्र में कल्पना और रचनात्मकता पैदा करती है। यहां तक कि ’एनिमल फार्म’ को भी शामिल किया जाना चाहिए क्योंकि यह छोटों को जानवरों से प्यार करना और उनकी देखभाल करना सिखाएगा।“

इसे जरूर पढ़ें-स्कूल में बुलिंग का शिकार हो चुके हैं यह बॉलीवुड सेलेब्स

अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकीअपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Image Credit- Instagram

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।