herzindagi
bollywood actress love their pets

श्रद्धा कपूर से लेकर दिशा पाटनी तक, इन बॉलीवुड बालाओं को पेट्स से है बेहद प्यार

ऐसी कई बॉलीवुड एक्ट्रेस हैं, जिन्हें अपने पालतू जानवरों से बेहद प्यार है। जानिए इनके बारे में।
Editorial
Updated:- 2022-10-12, 16:00 IST

दुनिया भर में अधिकतर लोग अपने घर में जानवर को पालना पसंद करते हैं। पालतू के साथ समय बिताना उन्हें मानसिक तौर पर अच्छा महसूस करवाता है। इतना ही नहीं, उनकी केयर के दौरान वह काफी हद तक फिजिकली एक्टिव भी होते हैं, जिसके कारण उन्हें शारीरिक तौर पर भी इसका लाभ मिलता है। पालतू के प्रति प्रेम सिर्फ आम लोगों के बीच ही देखने को नहीं मिलता है, बल्कि बॉलीवुड एक्ट्रेस भी अपने पालतू से बेहद प्यार करती हैं और उनके साथ समय बिताना पसंद करती हैं।

ऐसी कई बॉलीवुड एक्ट्रेस हैं, जिन्होंने जानवरों को अपने पालतू के रूप में पाला है और जब भी उन्हें समय मिलता है, तो वह अपने पालतू के साथ समय बिताना और खेलना पसंद करती हैं। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको कुछ ऐसी ही बॉलीवुड एक्ट्रेस के बारे में बता रही हैं, जो पेट लवर हैं-

अनुष्का शर्मा

anushka sharma love petsबॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अक्सर अपने पेट्स के साथ तस्वीरें पोस्ट करती हुई नजर आती हैं। उनके पास एक डॉग है, जिसे वह ड्यूड बुलाती हैं। अनुष्का शर्मा की डेली एक्टिविटीज में अक्सर उनका यह पालतू जानवर उनके आसपास ही रहता है। अनुष्का यकीनन ड्यूड की कंपनी को काफी एन्जॉय करती हैं।

दिशा पाटनी

disha patani love pets

बॉलीवुड एक्ट्रेस दिशा पाटनी एक पेट लवर हैं और वह अक्सर अपने पेट्स के साथ इंस्टा पेज पर तस्वीरें शेयर करती हैं। उनके पास दो पालतू कुत्ते बेला और गोकू हैं, जबकि उन्होंने दो बिल्लियों जैस्मीन और कीटी को भी पाला है। वह अक्सर इनके साथ मस्ती करती हुई नजर आती हैं।

इसे भी पढ़ें-मलाइका अरोड़ा को करती हैं पसंद तो जानिए उनके बारे में यह मजेदार बातें

श्रद्धा कपूर

Shraddha Kapoor love pets

श्रद्धा कपूर के पास एक डॉग श्योलोह है, जिनसे उन्हें बेहद प्यार है। श्रद्धा उसे अपना स्ट्रेस-बस्टर कहती हैं। उन्हें यूं तो अपने पालतू के साथ समय बिताने का मौका कम ही मिलता है, लेकिन जब भी उनके पास समय होता है तो श्रद्धा उसके साथ खेलने को प्राथमिकता देती हैं।

प्रियंका चोपड़ा

priyanka chopra love pets

प्रियंका चोपड़ा जोनास का पेट्स लव किसी से छिपा नहीं है। उनके पास एक या दो नहीं, बल्कि तीन पेट्स हैं। उनकी पहली पालतू डायना को वह अक्सर अपने साथ ले जाना पसंद करती हैं। इसके बाद, उन्होंने अपने पति निक जोनास को एक जर्मन शेफर्ड उपहार में दिया। इसके बाद, उन्होंने एक हस्की ऑस्ट्रेलियाई शेफर्ड मिक्स को अपने परिवार का हिस्सा बनाया।

मलाइका अरोड़ा

मलाइका अरोड़ा के पास एक पालतू डॉग कैस्पर है। जिसके साथ मलाइका को अक्सर समय बिताते हुए देखा जाता है। यहां तक कि क्वारंटाइन के दौरान कोविड-19 से उबरने के बाद मलाइका के अकेलेपन को साझा करने के लिए कैस्पर ने उनका साथ दिया। कैस्पर अक्सर मलाइका को हैप्पीनेस का अहसास करवाता है।

इसे भी पढ़ें-बचपन में अपने पापा शक्ति कपूर को सुपरहीरो समझने लगी थीं श्रद्धा कपूर, वजह थी बेहद दिलचस्प

अनन्या पांडे

ananya pandey love pets

अनन्या पांडेअक्सर सोशल मीडिया पर अपने क्यूट पेट्स एस्ट्रो और फज की पिक्चर्स शेयर करती रहती हैं। अनन्या अक्सर अपनी फिल्म की शूटिंग और फिल्म प्रमोशन में बिजी रहती हैं। लेकिन जब भी वह वापिस लौटती हैं तो उनके पेट्स बेहद प्यार से उनका स्वागत करते हैं। इतना ही नहीं, घर लौटने के बाद अनन्या उनके साथ समय बिताना पसंद करती हैं। अनन्या पांडे खुद सोशल मीडिया पर यह जाहिर कर चुकी हैं कि उन्हें पेट्स के साथ समय बिताना काफी अच्छा लगता है।

तो आपका फेवरिट पालतू जानवर कौन सा है और आपको किस बॉलीवुड सेलेब का पालतू सबसे अधिक क्यूट लगता है? अपनी राय हमारे साथ फेसबुक पेज के कमेंट सेक्शन में अवश्य बताइएगा।

अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकीअपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Image Credit- Instagram

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।