herzindagi
bollywood actresses names

रातों-रात स्टार बन गईं थीं ये बॉलीवुड एक्ट्रेसेस, कुछ फिल्मों को करने के बाद पर्दे से हुईं गायब

बॉलीवुड में कई ऐसी एक्ट्रेस हैं जिन्हें करियर के शुरुआत में काफी पॉपुलैरिटी मिली, लेकिन कुछ फिल्मों के बाद वह पर्दे से बिल्कुल गायब हो गईं।  
Editorial
Updated:- 2021-08-25, 14:43 IST

बॉलीवुड में कई एक्ट्रेसेस हैं, जिन्होंने धमाकेदार एंट्री की, लेकिन सफलता की उंचाईयों पर पहुंचने से पहले ही वह लाइमलाइट से दूर हो गईं। इस लिस्ट में कई एक्ट्रेसेस हैं, जिनकी खूबसूरती और एक्टिंग के चर्चे खूब हुए थे। इन एक्ट्रेसेस को पॉपुलैरिटी जितनी जल्दी मिली उतनी ही तेजी से वह गायब भी हो गईं। यही नहीं कुछ एक्ट्रेसेस अपनी पहली फिल्म के बाद से इस कदर गायब हुईं कि दोबारा उन्हें पर्दे पर नहीं देखा गया। जी हां, आज हम कुछ ऐसी ही एक्ट्रेसेस के बारे में बताएंगे, जिन्होंने बॉलीवुड में धमाकेदार एंट्री की थी और इसकी वजह से वह रातों-रात स्टार बन गईं, लेकिन कुछ फिल्मों को करने के बाद वह फिर कभी दिखाई ही नहीं दीं। इनमें कुछ एक्ट्रेस अपनी पर्सनल लाइफ में बिजी हैं तो कुछ एक्टिंग छोड़ किसी और क्षेत्र में अपना नाम कमा रही हैं।

संदली सिन्हा

sandali sinha

फिल्म ‘तुम बिन’ की एक्ट्रेस संदाली सिन्हा ने अपनी खूबसूरती और सादगी से लोगों का दिल जीत लिया था। उनकी पहली फिल्म से उन्हें काफी पॉपुलैरिटी मिली थी, यही नहीं माना जा रहा था कि वह भी माधुरी दीक्षित और मनीषा कोइराला की तरह लंबी पारी खेलेंगी, लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ। इस फिल्म के बाद उन्हें कुछ फिल्मों में देखा गया, लेकिन साइड रोल में। करियर को ढलान पर जाता देख संदली सिन्हा ने एक्टिंग को अलविदा कह दिया। शादी के बाद उन्होंने साउथ की फिल्मों में वापसी करने की कोशिश की, लेकिन सफल नहीं हो पाईं। फिल्मों से दूर संदली अब अपने पति के बिजनेस को संभालती हैं।

इसे भी पढ़ें:टीवी सीरियल 'राधा कृष्ण' की राधा यानि मल्लिका सिंह के बारे में जानें रोचक बातें

गायत्री जोशी

gayatri joshi

शाहरुख खान के साथ बॉलीवुड में डेब्यू करना कई एक्ट्रेसेस के लिए सपना होता है। यही नहीं इस वजह से कई एक्ट्रेसेस का करियर उंचाईयों पर भी पहुंचा है। इसकी उदाहरण हैं अनुष्का शर्मा और दीपिका पादुकोण। इन एक्ट्रेसेस की तरह गायत्री जोशी ने भी बॉलीवुड में अपना डेब्यू शाहरुख खान के साथ किया था, और इस फिल्म के लिए उन्हें 4 अवॉर्ड मिले थे। इसके बावजूद भी उन्होंने बॉलीवुड को छोड़ शादी करने का फैसला किया। दरअसल ‘स्वदेश’ की रिलीज के 1 साल बाद उन्होंने बिजनेस मैन विकास ओबेरॉय से शादी कर ली। आज वह अपनी पर्सनल लाइफ में काफी खुश हैं और 2 बच्चों की मां हैं। इस तरह उनकी पहली फिल्म आखिरी बन गई।

मयूरी कांगो

mayuri kango

'घर से निकलते ही कुछ दूर चलते ही' गाना आज भी लोगों की ज़ुबान पर होता है। यह गाना फिल्म ‘पापा कहते हैं’ से है, जिसे जुगल हंसराज और मयूरी कांगो पर फिल्माया गया था। मयूरी कांगो की यह पहली फिल्म नहीं थी, लेकिन इससे वह रातों-रात स्टार बन गई थीं। उनकी मुस्कान और सादगी को देखने के बाद लोग दीवाने हो गए थे। इस फिल्म के बाद उन्हें इंडस्ट्री में पॉपुलैरिटी तो मिली, लेकिन अधिक समय के लिए नहीं। इस फिल्म के बाद उनकी एक और फिल्म आई और वो थी 'नसीम', जो बॉक्स-ऑफिस पर खास कमाल नहीं दिखा पाई। इस फिल्म के बाद उन्होंने बॉलीवुड को अलविदा कह दिया। मयूरी कांगो बॉलीवुड को अलविदा कहने के बाद गूगल में सीनियर पोस्ट पर काम कर रही हैं।

नेहा बाजपेयी

neha bajpai

मनोज बाजपेयी की पत्नी और एक्ट्रेस नेहा बाजपेयी उर्फ शबाना रजा लाइमलाइट से दूर रहती हैं। फिल्म ‘करीब’ का गाना 'चुरा लो ना दिल मेरा सनम' तो आपने सुना ही होगा। इस फिल्म में बॉबी देओल के साथ नेहा बाजपेयी नजर आई थीं। इस गाने के बाद नेहा लोगों के दिलों में छा गईं थीं। इसके बाद वह कुछ फिल्मों में आईं, लेकिन धीरे-धीरे उन्हें काम मिलना बंद हो गया। नेहा बाजपेयी ने अपने एक इंटरव्यू में बताया कि फिल्मों से दूरी उनकी इच्छा नहीं थी। दरअसल वह दरवाजे पर जाकर काम नहीं मांग सकती हैं, इसलिए जब उन्हें काम मिलना बंद हुआ तो उन्होंने फिल्मों से दूरी बना ली। नेहा फिल्मों से दूर एक निर्माता के तौर पर काम कर रही हैं।

इसे भी पढ़ें:शाहीर शेख की पत्नी रुचिका कपूर और एक्ट्रेस चारू असोपा की हुई गोद भराई, देखें वायरल तस्वीरें

रिंकी खन्ना

rinke khanna

अक्षय कुमार की साली और ट्विंकल खन्ना की बहन रिंकी खन्ना ने बॉलीवुड में फिल्म ‘प्यार में कभी-कभी’ से डेब्यू किया था। यह फिल्म बॉक्स-ऑफिस पर खास कमाल नहीं दिखा पाई। इसके बाद उनकी दूसरी फिल्म थी ‘जिस देश में गंगा रहता है’, इस फिल्म में रिंकी खन्ना और गोविंदा लीड रोल में थे। यह फिल्म बॉक्स-ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुई थी। इस फिल्म में रिंकी खन्ना को भी काफी पसंद किया गया था। माना जा रहा था कि वह बॉलीवुड में लंबी पारी खेलेंगी, सुपरहिट फिल्म देने के बाद उन्हें साइड रोल मिलने लगे, जिसके बाद उन्होंने इंडस्ट्री से किनारा कर लिया। रिंकी अब लाइमलाइट से कोसो दूर रहती हैं और अपनी पर्सनल लाइफ में व्यस्त हैं।

उम्मीद है कि आपको बॉलीवुड एक्ट्रेसेस से जुड़ी यह जानकारी पसंद आई होगी। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।