herzindagi
pashmina and bobby deol

बॉबी देओल के बेटे से लेकर ऋतिक रोशन की कजिन तक, जल्द ही ये 5 स्टार किड्स कर सकते हैं बॉलीवुड में डेब्यू

बॉलीवुड में इस साल स्टार किड्स की नई पीढ़ी कदम रख सकती है। ये स्टार किड्स पहले से ही सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं। 
Editorial
Updated:- 2022-06-02, 17:33 IST

बॉलीवुड में हर साल कई लोग डेब्यू करते हैं और कुछ स्टार बन जाते हैं तो कुछ गुमनामी की दुनिया में खो जाते हैं। इन डेब्यू करने वालों के साथ होते हैं कुछ स्टार किड्स जिनके फैन्स पहले से ही मौजूद होते हैं। बॉलीवुड में नई पीढ़ी के डेब्यू को लेकर हमेशा कयास लगाए जाते हैं और 2022-2023 में भी अब ऐसा ही होने वाला है। करण जौहर ने धर्मा प्रोडक्शन्स के तले एक और स्टार किड को लॉन्च करने की बात कर ही दी है।

अगर आप ये जानना चाहते हैं कि बॉलीवुड में इस साल कौन से स्टार किड्स डेब्यू कर सकते हैं तो चलिए आपको बताते हैं। इसमें बॉबी देओल के बेटे आर्यमन देओल, सनी देओल के बेटे राजवीर देओल, संजय कपूर की बेटी शनाया कपूर, सलमान खान की भांजी अलिजे अग्निहोत्री शामिल हैं।

1. शनाया कपूर-

शनाया कपूर के बॉलीवुड डेब्यू को लेकर काफी समय से बातें चल रही थीं और करण जौहर ने हाल ही में इनका डेब्यू कंफर्म कर दिया है। शनाया ने फिल्म 'गुंजन सक्सेना' में बतौर असिस्टेंट डायरेक्टर काम किया था और नेटफ्लिक्स की 'द फैबुलस लाइव्स ऑफ बॉलीवुड वाइफ्स' में कैमियो रोल भी किया था। शनाया जिस फिल्म में काम करेंगी उसका नाम है 'बेधड़क'।

shayana and debue

इसे जरूर पढ़ें- सुहाना खान से लेकर जाह्नवी कपूर तक, इतने पढ़े-लिखे हैं ये 9 स्टार किड्स

2. आर्यमन देओल-

आर्यमन देओल पिछले कुछ समय से सुर्खियों में बने हुए हैं और उनके लुक्स की तारीफ भी हो रही है। आर्यमन का लाइमलाइट में आना इस बारे में संकेत दे रहा है कि जल्द ही वो खुद भी फिल्म इंडस्ट्री में आएंगे। बॉबी देओल इन दिनों अपनी फिल्म 'लव हॉस्टल' की सक्सेस से खुश हैं और वो अपने बेटे के बॉलीवुड डेब्यू के बारे में भी खुलकर बात कर रहे हैं। बॉबी देओल के मुताबिक उनका बेटा पहले अपनी पढ़ाई पूरी करेगा और फिर आगे करियर बनाने के बारे में सोचेगा।

aryaman deol debut

3.पश्मीना रौशन-

ऋतिक रोशन की कजिन पश्मीना रोशन भी इंडस्ट्री में अपना डेब्यू करने जा रही हैं। पश्मीना अपना डेब्यू शाहिद कपूर की हिट फिल्म 'इश्क विश्क' के रीमेक से करेंगी। इस फिल्म में पश्मीना के साथ रोशन सराफ, नाइला अग्रवाल और जिबरान खान भी होंगे। ये फिल्म 2023 में रिलीज होने वाली है।

View this post on Instagram

A post shared by Pashmina Roshan (@pashminaroshan)

4. अलिजे अग्निहोत्री-

सलमान खान की भांजी अलिजे भी इस साल बॉलीवुड में डेब्यू कर सकती हैं। अलिजे पहले से ही सोशल मीडिया पर काफी फेमस हैं और वो सलमान खान की बहन अलवीरा खान और अतुल अग्निहोत्री की बेटी हैं। सलमान पहले ही इस बात की घोषणा कर चुके हैं कि अलिजे 2022 में बॉलीवुड में डेब्यू करने के बारे में सोच रही हैं।

debut of alizeh agnihotri

इसे जरूर पढ़ें- विदेश में पढ़ते हैं ये स्टार किड्स, जानिए कौन कर रहा है कहां पढ़ाई

5. खुशी कपूर-

khushi kapoor debut

कुछ समय पहले आजतक को दिए एक इंटरव्यू में बोनी कपूर ने बताया था कि खुशी अपने करियर की शुरुआत हिंदी सिनेमा से ही करेंगी और साउथ सिनेमा से नहीं जैसा कि अटकलें लगाई जा रही थीं। इसके अलावा, खुशी कपूर के डेब्यू में बोनी कपूर का कोई योगदान नहीं होगा। अभी वो किस प्रोजेक्ट पर काम कर रही हैं इसके बारे में जानकारी नहीं दी गई है, लेकिन उम्मीद लगाई जा रही है कि 2022 में ही उनका डेब्यू हो सकता है।

तो ये थे वो 5 स्टार किड्स जो जल्दी ही आपको बड़े पर्दे पर दिख सकते हैं। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।