बॉलीवुड की बंगाली टाइग्रेस यानि बिपाशा बासु आज 43 साल की हो गई हैं। 7 जनवरी 1979 को पैदा हुईं बिपाशा बॉलीवुड में कई सालों से सक्रीय हैं। 2001 में फिल्म 'अजनबी' से डेब्यू करने वाली बिपाशा को उनकी दूसरी फिल्म 'राज़' से फेम मिला था। उसके बाद से लेकर अभी तक बिपाशा ने पीछे पलट कर नहीं देखा है। न जाने कितनी फिल्मों में बिपाशा ने अपना टैलेंट दिखाया है। हालांकि, बिपाशा के कैरियर की तरह उनकी पर्सनल लाइफ में भी कई उतार-चढ़ाव आए हैं।
बिपाशा की शादी अब करण सिंह ग्रोवर से हो चुकी है और वो अपनी जिंदगी में काफी खुश हैं। पर उनकी जिंदगी में प्यार के कई मौके आए और दिल टूटने के भी। आज बिपाशा के जन्मदिन पर हम उनकी लव लाइफ के बारे में बात करने जा रहे हैं। खबरों की मानें तो करण सिंह ग्रोवर से शादी करने के पहले बिपाशा ने 6 लोगों को डेट किया था।
इसके बारे में न ही कभी मिलिंद सोमन ने और न कभी बिपाशा ने कुछ कहा, लेकिन खबरों की मानें तो बिपाशा और मिलिंद मॉडलिंग के दिनों से ही एक दूसरे को डेट कर रहे थे। 1996 में बिपाशा ने सिंथॉल सुपरमॉडल कॉन्टेस्ट जीता था और मिलिंद उस समय काफी फेमस थे। एक मॉडलिंग असाइनमेंट के दौरान दोनों मिले और कुछ समय साथ रहने के बाद दोनों अलग हो गए।
इसे जरूर पढ़ें- खूबसूरत दिखने के लिए फॉलो करें बिपाशा बसु के ये ब्यूटी सीक्रेट्स
दोनों की फिल्म 'राज़' सुपरहिट रही थी और उस फिल्म के रिलीज होने के कुछ समय बाद तक दोनों साथ थे। ये दोनों फिल्म की शूटिंग शुरू होने के पहले भी साथ थे और इस जोड़े ने 2002 में अलग होने का फैसला लिया। हालांकि, ये माना जाता था कि डीनो और बिपाशा एक दूसरे के काफी करीब थे।
बिपाशा और जॉन उस समय बॉलीवुड के सबसे हॉट कपल कहे जाते थे। दोनों ने एक दूसरे को 10 सालों तक डेट किया और 2011 तक दोनों साथ ही थे। उनका ब्रेकअप बहुत से लोगों को नागवार गुजरा था, लेकिन इन दोनों ने ही कभी इस ब्रेकअप का राज़ नहीं खोला। हालांकि इस जोड़े के ब्रेकअप ने इन दोनों के ही फैन्स को निराश किया था।
इन दोनों ने 2011 में फिल्म 'दम मारो दम' साथ में की थी और बिपाशा और राणा दग्गुबाती दोनों ही एक दूसरे के काफी करीब आ गए थे। पर ये रिश्ता कुछ समय के लिए ही था। इनके रिश्ते में किस वजह से दरार आई इसके बारे में कुछ भी नहीं कहा गया था।
इसे जरूर पढ़ें- बिपाशा का ethnic love बनाता है उन्हें एक 'desi' diva
आपको जानकर शायद थोड़ा अजीब लगेगा, लेकिन सैफ अली खान और बिपाशा के अफेयर की खबरें फिल्म 'रेस' के साथ ही आने लगी थीं। सैफ और बिपाशा की केमेस्ट्री इस फिल्म में काफी अच्छी थी और बिपाशा और सैफ दोनों ही इस फिल्म के समय सिंगल थे। ये दोनों कुछ मौकों पर साथ दिखे, लेकिन उसके बाद इनका साथ दिखना बंद हो गया और इनके अफेयर की खबरें भी धीरे-धीरे खत्म हो गईं।
जॉन अब्राहिम के बाद अगर बिपाशा ने सीरियसली किसी को डेट किया है तो वो हैं हरमन बावेजा। बिपाशा ने ट्विटर पर अपनी रिलेशनशिप को जगजाहिर भी कर दिया था और कहा था कि वो दोनों एक कपल हैं। 2014 में ये ट्वीट करने के बाद फैन्स को लग रहा था कि ये दोनों शादी करने जा रहे हैं, लेकिन जो कहानी ट्विटर से शुरू हुई थी वो एक इंटरव्यू पर भी खत्म भी हो गई जब बिपाशा ने इंटरव्यू के दौरान अपने ब्रेकअप की बात बताई थी।
बिपाशा का दिल इतने समय में कई बार टूटा, लेकिन उन्होंने खुद को हमेशा संभाले रखा और आखिर उन्हें उनका प्रिंस चार्मिंग मिल ही गया। करण और बिपाशा फिल्म 'अलोन' के सेट्स पर मिले थे और दोनों ने इसके बाद डेट करना शुरू कर दिया। करण और बिपाशा की शादी 30 अप्रैल 2016 को हुई थी और ये जोड़ा अपनी जिंदगी में बहुत खुश है।
अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।
Image Credit- (Instagram)
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।