10th क्लास में पढ़ाई छोड़ने से लेकर डांस कॉम्पटीशन में अपनी पत्नी से मिलने तक, अरशद वारसी से जुड़े अहम Facts

अभिनेता अरशद वारसी का 19 अप्रैल को जन्मदिन है। ऐसे में जानिए उनकी जिंदगी से जुड़े कुछ अहम फैक्ट्स।

best facts about arshad warsi

मुन्नाभाई के सर्किट यानी अरशद वारसी का जन्मदिन 19 अप्रैल को होता है। इस साल वो 52 साल के हो गए हैं। अरशद वारसी ने वैसे तो फिल्म 'तेरे मेरे सपने' से अपने करियर की शुरुआत की थी, लेकिन लोग उन्हें प्यार से सर्किट के नाम से ही जानते हैं। जितने लोकप्रिय वो सर्किट के रूप में हुए उतने किसी और कैरेक्टर में नहीं। अरशद वारसी के जन्मदिन पर हम बात करते हैं उनकी जिंदगी से जुड़े उन किस्सों की जिनके बारे में शायद आप न जानती हों।

बचपन की इस घटना के कारण लोगों से आसानी से जुड़ नहीं पाते अरशद-

अरशद वारसी ने पुराने एक इंटरव्यू में कहा था कि वो लोगों से आसानी से जुड़ नहीं पाते हैं। इसका कारण ये है कि वो 8 साल की उम्र से ही बोर्डिंग में पढ़े हैं और घर वो सिर्फ साल में दो बार आ पाते थे। उन्होंने ये भी कहा था कि कई बार उनके माता-पिता उनकी छुट्टियां भूल जाते थे तो बोर्डिंग में सिर्फ वही रह जाते थे। वो कई बार खुद को चिट्ठियां लिखते थे और अपने दोस्तों से कहते थे कि उन्हें वो चिट्ठियां पोस्ट करें। वो स्कूल में अच्छे जिमनैस्ट हुआ करते थे, लेकिन उन्हें ये छोड़ना पड़ा। 9 साल की उम्र में उनके पिता ने उन्हें वर्ल्ड क्लास जिमनास्ट के तौर पर ट्रेन करने को मना कर दिया था। उन्हें दो ब्रिटिश लोगों ने इस ट्रेनिंग के लिए चुना था।

arshad warsi and love life

इसे जरूर पढ़ें- कैकेयी का किरदार निभाने वाली पद्मा खन्ना रामायण के किस सीन की शूटिंग के बाद घंटों रोई थीं, जानिए

क्लास 10 में छोड़नी पड़ी थी पढ़ाई-

वैसे तो अरशद एक सम्पन्न परिवार से ताल्लुक रखते थे, लेकिन उनकी जिंदगी बदल गई जब उनके माता-पिता का देहांत हुआ। पिता के देहांत के बाद उन्हें बंगले से एक छोटे 1 कमरे वाले घर में शिफ्ट होना पड़ा। 10वीं के बाद पढ़ाई छोड़नी पड़ी और काम करना पड़ा। वो कॉस्मेटिक सेल्समैन से लेकर फोटो लैब में काम करने तक काफी कुछ करते थे। इसके अलावा, उन्होंने महेश भट्ट के साथ बतौर असिस्टेंट डायरेक्टर भी काम किया था। वो फिल्मों काश और ठिकाना के लिए बतौर असिस्टेंट डायरेक्टर काम कर रहे थे। हालांकि, उनकी सारी कमाई मां के डायलिसिस में चली जाती थी और मां भी कुछ समय बाद चल बसीं।

arshad warsi struggle

ऐसे मिला पहला ब्रेक-

अरशद वारसी बॉलीवुड में अपनी एंट्री को जया बच्चन को समर्पित करते हैं। जया बच्चन की वजह से ही उन्हें फिल्म 'तेरे मेरे सपने' में कास्ट किया गया था। ये फिल्म अमिताभ बच्चन की प्रोडक्शन कंपनी द्वारा प्रोड्यूस की जा रही थी। जया बच्चन ने खुद अरशद को चुना था और उन्हें ये बताया था। अरशद बताते हैं कि जया से बात करते हुए वो काफी घबरा रहे थे। जया बच्चन ही वो इंसान थीं जिन्होंने अरशद से कहा था कि वो अपनी कॉमेडी के पीछे अपनी सेंसिटिविटी छुपाते हैं।

ऐसी है अरशद की लव स्टोरी-

अरशद वारसी की लव स्टोरी काफी रोचक है। वो मल्हार कॉलेज फेस्टिवल में एक डांस कॉम्पटीशन के जज के तौर पर गए थे वहीं मारिया गोरेट्टी एक पार्टिसिपेंट थीं। तब तक अरशद वारसी अपना डांस ट्रूप बना चुके थे। उन्हें मारिया का डांस पसंद आया और वो उनके ट्रूप में लीड डांसर बन गईं। जहां सभी मारिया को अरशद के नाम पर चिढ़ाते थे वहीं अरशद ने कभी इसे नहीं माना। पर दुबई में एक डांस ड्रामा के दौरान मारिया ने ये स्वीकार किया। मारिया अपनी फीलिंग्स बताने को तैयार ही नहीं थीं और फिर अरशद ने उन्हें बियर पिलाई और मारिया ने झट से सब कुछ बोल दिया।

शादी में आ गई थी खटास-

मारिया और अरशद की शादी के बाद उनके बच्चे जीक और जेन पैदा हुए। लेकिन अरशद अपने प्रोडक्शन हाउस के काम में इतने व्यस्त हो गए कि वो भूल गए कि उनका परिवार भी है। पूरे 9 महीने तक इसी तरह परिवार को इग्नोर करने के कारण उनकी शादी टूटने की खबरें हेडलाइन बनने लगीं। हालांकि, अरशद ने उस वक्त बात को संभाल लिया और कहा कि वो ये कभी रिपीट नहीं करेंगे।

arshad warsi family

इसे जरूर पढ़ें- नेहा कक्कड़ से रोमांस और शादी की अफवाहों को लेकर आदित्य नारायण ने कही ये बात..

परिवार और घर-

जब अरशद 18 साल के थे तब उनके पिता का देहांत हो गया। उन्हें बोन कैंसर था। दो साल बाद उनकी मां का भी देहांत हो गया। उनके परिवार के पास दो बिल्डिंग थीं, लेकिन किरायदारों ने उनपर कब्जा कर लिया। आखिर अरशद और उनके भाई को बहुत छोटे एक घर में शिफ्ट होना पड़ा।

एक्टिंग नहीं डांसिंग से है ज्यादा लगाव-

अरशद वारसी को एक्टिंग नहीं बल्कि डांसिंग से ज्यादा लगाव है। वो एक्टिंग शुरू करने से पहले एक कोरियोग्राफर थे। उन्हें अभी भी डांसिंग बहुत पसंद हैं। वो मॉर्डन जैज कैटेगरी में लंदन में हुई वर्ल्ड डांस चैम्पियनशिप में 21 साल की उम्र में चौथे स्थान पर आए थे।

अगर आपको ये स्टोरी पसंद आई हो तो इसे शेयर जरूर करें और ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP