बिपाशा बसु की छोटी बहन विजयेता जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाली हैं और उनकी शादी के पहले बिपाशा ने अपनी बहनों के साथ की पार्टी। बहन की शादी के पहले बिपाशा हर एक पल को एंजॉय करना चाहती हैं। बिपाशा अपनी बहनों के साथ बहुत क्लोज हैं और ज्यादातर समय अपने परिवार के साथ बिताना पसंद करती हैं। अब चूंकि मौका खास है और घर पर शादी का माहौल हैं ऐसे में मस्ती तो बनती हैं। बिपाशा ने अपनी बहन विजयेता के लिए रखी एक खास पार्टी, जिसमें उनका पूरा परिवार शामिल हुआ। बिपाशा ने विजयेता के लिए रखी पायजामा थीम पार्टी। इस पायजामा पार्टी को गर्लिश बनाने के लिए इसकी थीम पिंक रखी गई थी। बिपाशा ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर अपनी बहन विजयेता की पिंक पायजामा पार्टी की कुछ तस्वीरें शेयर कीं। साथ ही, बिपाशा ने पोस्ट में लिखा 'यह सच हो रहा। हमारी छोटी बहन, मेरी बच्ची विजयेता बसु की शादी एक बहुत ही लकी इंसान करण तलरेजा से होने जा रही है। मिस टू मिसेज की जर्नी शुरू'।
इसे जरूर पढ़ें: ये 7 एक्ट्रेसेस एक्टिंग में ही नहीं बल्कि बिजनेस में भी कमा रहीं हैं नाम और शोहरत
बिपाशा ने अपने सभी बैचलर दोस्तों और फैमिली मेम्बेर्स के लिए पजामा पार्टी का आयोजन किया था। उन्होंने और उनकी बहनों ने इस पार्टी में पिंक कलर के पायजामे पहने हुए हैं और सभी सुपर क्यूट लग रही हैं। इन तस्वीरों को देखकर यह लग रहा है की इस पार्टी में सबने बहुत मस्ती की हैं। बिपाशा ने पायजामा पार्टी से पहले डिनर पार्टी भी की, जिसमें उनकी बहन कॉकटेल का मजा लेती नजर आ रही हैं। बिपाशा ने विजयेता की केक काटते हुए भी तस्वीर शेयर की है। डांस, केक और कॉकटेल से लेकर हर चीज में उनका पागलपन नजर आया और पूरी गर्ल गैंग सुपर-एक्साइटेड दिख रही है। तीन बसु बहनों में सबसे बड़ी बिदिशा हैं और सबसे छोटी विजयेता हैं, इसलिए उनको प्यार भी बहुत मिल रह है।
इसे जरूर पढ़ें: बिपाशा के पति करण सिंह ग्रोवर से सीखिए कि खुश रहने के लिए पति से किन चीजों की करें डिमांड
विजयेता के होने वाले पति करण तलरेजा भी इंस्टाग्राम पर काफी एक्टिव रहते हैं और अक्सर अपनी और विजयेता की फोटोज शेयर करते रहते हैं। इन फोटोज को देखकर यह कयास लगाए जा रहे थे की ये दोनों जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। बिपाशा के पति करण सिंह ग्रोवर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी साली विजयेता की तस्वीर साझा करते हुए उसे दुल्हन बनाने के लिए शुभकामनाएं दीं और कैप्शन में लिखा "हैप्पी दुल्हन बनना'
बिपाशा ने अप्रैल 2016 में करण सिंह ग्रोवर से शादी की थी। बिपाशा फिलहाल अपने पति और अभिनेता करण सिंह ग्रोवर के साथ एक फिल्म कर रही हैं। फिल्म का नाम आदत हैं और इस फिल्म के साथ चार साल बाद बिपाशा पड़े परदे पर वापसी कर रही हैं। इससे पहले 2015 में फिल्म अलोन में बिपाशा को आखिरी बार देखा गया था।
View this post on Instagram
इसे जरूर पढ़ें: इन बॉलीवुड सेलेब्स की तरह क्या आप भी अपने पार्टनर के लिए हैं बेहद पज़ेसिव
बिपाशा ने इस साल वेलेंटाइन डे अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पति करण सिंह ग्रोवर के साथ एक रोमांटिक वीडियो शेयर किया था, जिसमें दोनों एक दुसरे को किस करते नजर आ रहे थें। इस वीडियो को देखकर यह साफ लग रहा था की दोनों अपनी शादीशुदा जिंदगी में बहुत खुश हैं और हर लम्हे को एंजॉय कर रहे हैं। अब विजयेता की शादी में इनके एंजोयमेंट को देखना होगा।
Photo courtesy- (@bipashabasu)
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।