herzindagi
bigg boss richest contestants

बिग बॉस के ये सदस्य हैं करोड़पति, जानें कौन है इस लिस्ट में शामिल

बिग बॉस शो के हाईएस्ट पेड एक्टर्स के अलावा क्या आप जानते हैं इन सदस्यों के पास है अंधा पैसा।
Editorial
Updated:- 2022-11-28, 15:26 IST

बिग बॉस में रहने के लिए हर सदस्यों को पैसे मिलते हैं। यह पैसे हफ्ते के हिसाब से चार्ज किए जाते हैं। हर साल कोई न कोई कंटेस्टेंट होता है, जिसे सबसे ज्यादा पैसों का ऑफर मिलता है। हालांकि, यह ज्यादातर पॉपुलैरिटी के आधार पर तय किया जाता है।

बिग बॉस में केवल सामान्य लोग नहीं बल्कि कई करोड़पति कंटेस्टेंट भी हिस्सा ले चुके हैं। करोड़पति यानी जिसकी नेट वर्थ सबसे ज्यादा हो।

कुछ ही दिनों में बिग बॉस 16 को दो महीने पूरे हो जाएंगे और इस सीजन में भी एक ऐसा सदस्य है जो पैसों के मामले में मालोमाल है। क्या आप जानना चाहती हैं किन कंटेस्टेंट्स के पास है सबसे ज्यादा पैसा ? तो इस आर्टिकल को आखिर तक जरूर पढ़ें।

अब्दु रोजिक

View this post on Instagram

A post shared by Abduroziq Official (@abdu_rozik)

बिग बॉस में इस बार फॉर्नर कंटेस्टेंट की एंट्री हुई है। जिन्हें लोग अब्दु रोजिक के नाम से जानते हैं। वह तजाकिस्तान के रहने वाले हैं। इसके साथ ही दुनिया के सबसे छोटे सिंगर भी हैं। अब्दु की उमर केवल 19 साल है। इतनी कम उमर में उनके बैंक बैलेंस की बात की जाए तो आप शायद यकीन न करें कि वह करोड़पति हैं।

रिपोर्ट्स की मानें तो वह इंस्टाग्राम रील्स और यूट्यूब से 2 करोड़ रूपये कमाते हैं। कहा जा रहा है कि इस साल की उनकी नेट वर्थ 250K डॉलर होगी। यहां तक कि अब्दु को गोल्डन वीजा तक मिल चुका है।

राहुल महाजन

who is rahul mahajanराहुल महाजन भी बेहद अमीर हैं। वह यूनियन कैबिनेट मिनिस्टर प्रमोद महाजन के बेटे हैं। इसके साथ ही वह पायलट भी रह चुके हैं। यही नहीं राहुल टीवी पर अपना स्वयंवर भी रचा चुका हैं। बिग बॉस के सीजन 2 में राहुल ने हिस्सा लिया था। वह शो के फाइनलिस्ट भी रहे। इसके बाद वह बिग बॉस 14 में चैलेंजर बनकर घर के अंदर गए थे।

हालांकि, कुछ समय बाद वह शो से बेघर हो गए थे। बिग बॉस के घर से उन्हें जमकर पॉपुलैरिटी मिली। राहुल कई शो भी जज कर चुके हैं। 1993 से 2003 तक राहुल महाजन India Online Network Ltd कंपनी के स्लीपिंग पार्टनर थे। इस कंपनी को इंडिया की सबसे बड़े इंडस्ट्रियल हाउस से 500 करोड़ रूपये की इंवेस्टमेंट मिली थी। उनका खुद का एक प्रोडक्शन हाउस भी है।

इसके साथ ही राहुल महाजन के पास Porsche 911s और Audi R8s भी है। Idol Net Worth की मानें तो राहुल महाजन की साल 2021 की नेट वर्थ तीन मिलियन डॉलर थी, यानी 21.83 करोड़। तो हुए ना राहुल करोड़पति।

इसे भी पढ़ें:रश्मि देसाई नहीं, बिग बॉस के घर में ये हैं अब तक के सबसे महंगे कंटेस्टेंट

नवजोत सिंह सिद्धू

abdu rozik net worthनवजोत सिंह सिद्धू भारतीय टीम में क्रिकेटर रह चुके हैं। वह एक पॉलिटिशियन भी हैं। नवजोत सिंह सिद्धूभी बिग बॉस 6 का हिस्सा रह चुके हैं। साल 2017 की financial express की रिपोर्ट के अनुसार सिद्धू के पास 44 लाख की घड़ी,30 करोड़ के रेजिटेंल प्लॉट, 2 लैंड क्रूज और मिनी कूपर है, जिसकी रकम 45.91 करोड़ थी। अब आप खुद सोचिए की वह कितने अमीर होंगे।

इसे भी पढ़ें:बिग बॉस में आने के बाद इन कंटेस्टेंट्स ने अपने पार्टनर को छोड़ शो में शुरू की नई लव स्टोरी

मनोज तिवारी

View this post on Instagram

A post shared by Manoj Tiwari (@manojtiwari.mp)

मनोज तिवारी भी इस लिस्ट में शामिल हैं। वह बिग बॉस सीजन 4 में नजर आए थे। आज भी लोगों को डॉली बिंद्रा के साथ उनकी लड़ाई याद है। मनोज तिवारी भोजपुरी इंडस्ट्री के सबसे अमीर स्टार्स में से एक हैं। इसके साथ ही वह हाल ही में बीजेपी पार्टी के नेता हैं।

उम्मीद है कि आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए आर्टिकल के नीचे आ रहे कमेंट सेक्शन में हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुड़े रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।

Image Credit:Instagram

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।