भोजपुरी क्वीन कही जाने वाली अक्षरा सिंह इन दिनों बिग बॉस ओटीटी के घर में शानदार परफॉर्मेंस देती नजर आ रही हैं। हाल ही में उनका घर के अंदर मिलिंद गाबा से नया कनेक्शन बना है। बिग बॉस में आने से पहले अक्षरा सिंह भोजपुरी सिनेमा में अपना रंग जमा चुकी हैं। उन्होंने सत्या, सरकार राज जैसी एक से बढ़कर एक फिल्में दी हैं। वैसे अक्षरा का होमटाउन पटना है, लेकिन उनका जन्म मुंबई में हुआ है और उन्होंने अपनी पढ़ाई-लिखाई भी यहीं से की है। अक्षरा ने ग्रेजुएशन तक पढ़ाई की है।
भोजपुरी सिनेमा में अक्षरा सिंह हाईएस्ट पेड एक्ट्रेसेस में से एक हैं। बता दें कि बिग बॉस में आने से पहले अक्षरा टीवी के कई शोज में नजर आ चुकी हैं, जैसे काला टीका और पोरस। भोजपुरी सिनेमा में अपना जलवा बिखरेने वाली अक्षरा सिंह को फैंस एक एक्ट्रेस के तौर पर जानते हैं, जबकि असल जिंदगी में उनके अंदर कई सारे टैलेंट हैं। तो चलिए आज हम आपको उनकी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ से जुड़ी कुछ दिलचस्प बातें बतायेंगे।
भोजपुरी सिनेमा में अक्षरा सिंह ने अपना एक्टिंग डेब्यू साल 2010 में फिल्म ‘सत्यमेव जयते’ से किया था। इस फिल्म में उनके अपोजिट रवि किशन नजर आए थे। इसके बाद 2011 में वह फैमिली ड्रामा ‘प्राण जाए पर वचन ना जाए’ में नजर आईं। इसके बाद वह 2016 में रोमांटिक ड्रामा 'ए बलमा बिहारवाला' में नजर आईं। इस फिल्म में उनके अपोजिट खेसारी लाल याद थे और इसके बाद साल 2017 में एक्शन ड्रामा ‘सत्या’ और ‘मां तुझे सलाम’ जैसी फिल्मों में दिखाई दीं। इन फिल्मों में उनके अपोजिट पवन सिंह थे। पवन सिंह के साथ अक्षरा सिंह ने कई फिल्में की हैं। यही नहीं एक वक्त था, जब अक्षरा सिंह और पवन सिंह की जोड़ी हिट फिल्म की गारंटी मानी जाती थी। दर्शक दोनों को साथ में इतना पसंद करते थे कि इनकी फिल्मों के टिकट यूं बिक जाते थे।
इसे भी पढ़ें:कविताएं लिखने के शौक से लेकर एक्टिंग तक का सफर, जानिए कृति सेनन से जुड़ी कुछ दिलचस्प बातें
भोजपुरी इंडस्ट्री में अक्षरा सिंह को सिर्फ बेहतरीन एक्ट्रेस के तौर पर देखा जाता है, जबकि वह एक सिंगर और शानदार डांसर भी हैं। स्टेज शो में उनके सिगिंग और डांसिंग टैलेंट को काफी पसंद किया जाता है। फिल्मों के अलावा अक्षरा ने अब तक कई म्यूजिक वीडियोज में अपनी आवाज दी है, जो काफी हिट रही हैं। भोजपुरी सिनेमा में अक्षरा के एंट्री के पीछे उनके माता-पिता का अहम योगदान है। दरअसल अक्षरा के माता-पिता बिपिन और नीलिमा सिंह दोनों ही भोजपुरी सिनेमा के स्टार रह चुके हैं। यही नहीं उनकी मां नीलिमा सिंह टीवी सीरियल ‘नीमिकी मुखिया’ में भी नजर आ चुकी हैं।
27 वर्षीय अक्षरा सिंह की भोजपुरी सिनेमा के अलावा सोशल मीडिया पर भी तगड़ी फैन फॉलोइंग हैं। इंस्टाग्राम पर 3.4 मीलियन लोग उन्हें फॉलो करते हैं। नेटवर्क18 की रिपोर्ट के अनुसार अक्षरा एक फिल्म के लिए 10 से 15 लाख रुपये लेती हैं। यही नहीं बिग बॉस ओटीटी में आने के लिए उन्हें मोटी फीस दी गई है। घर के अंदर अक्षरा अपने अलग अंदाज में नजर आती हैं। उनके फैशन और स्टाइल की बात करें तो वह दूसरे कंटेस्टेंट से कम नहीं है। माना जा सकता है कि अक्षरा आने वाले दिनों में बिग बॉस हाउस में शानदार कंटेस्टेंट में से एक हो सकती हैं।
इसे भी पढ़ें:नेहा धूपिया नहीं नोरा फतेही संग था अंगद बेदी का दिल का रिश्ता, इस वजह से हुआ ब्रेकअप
भोजपुरी सिनेमा में अक्षरा सिंह और विवादों का चोली दामन का साथ रहा है। सभी को पता है कि पवन सिंह के साथ अक्षरा सिंह का काफी गहरा रिश्ता रहा था। दोनों काफी समय तक एक-दूसरे के प्यार में गिरफ्तार थे। यही नहीं पवन सिंह भी अक्षरा को दिलों-जान से चाहते थे, लेकिन अचानक ज्योति सिंह से शादी करने के बाद दोनों का रिश्ता टूट गया था। पवन सिंह की शादी के बाद अक्षरा सिंह ने पवन सिंह से सारे रिश्ते तोड़ लिए थे। अक्षरा ने पवन सिंह पर आरोप लगाया कि उन्होंने उन्हें जबरन कमरे में बंद रखा और उन्हें मारा-पीटा। यही नहीं अक्षरा ने बताया कि पवन सिंह ने उन्हें इंडस्ट्री से बाहर निकालने के पूरी कोशिश की। लोग उनके पीछे पड़ गए थे और जान से मार देना चाहते थे। इसके बाद अक्षरा सिंह ने पवन सिंह के खिलाफ रिपोर्ट लिखवाई थी। वहीं पवन सिंह ही नहीं बल्कि अक्षरा भोजपुरी एक्टर रितेश पांडे के खिलाफ भी रिपोर्ट दर्ज करवा चुकी हैं। अक्षरा का आरोप था कि रितेश ने उनके साथ अभद्रता की और साथ ही मारपीट करते हुए जान से मारने की भी धमकी दी थी।
उम्मीद है कि आपको अक्षरा सिंह से जुड़ी यह जानकारियां पसंद आई होंगी। साथ ही, अगर आपको यह आर्टिकल पसंद आया तो इसे लाइक और शेयर करें। बिग बॉस से जुड़ी अन्य अपडेट्स के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।