ऊनी कपड़ों में लग गए हैं रोएं, तो इन टूल्स की मदद से पाएं छुटकारा 

आज हम आपको कुछ ऐसे टूल्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसकी सहायता से आप आसानी से अपने वूलन कपड़ों से रोएं हटा सकते हैं। 

tools to help remove lint from clothes ()

सर्दियों में ज्यादातर ऊनी कपड़े ही पहने जाते हैं क्योंकि वे गर्म होते हैं। साथ ही, ऊनी कपड़ों को पहनने के बाद हम स्टाइलिश भी लगते हैं। लेकिन कुछ दिन के बाद ही ऊनी कपड़ों में रोएं निकलने की समस्या पैदा हो जाती है और वे खराब दिखने लग जाते हैं। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि ऊनी कपड़ों को पहनने या फिर साफ करने के बाद ऊनी कपड़े डल नजर आने लगते हैं और कपड़ों में रोएं निकल आते हैं।

इसके अलावा, कई बार खराब फैब्रिक की वजह से भी कपड़ों में रोएं लगने की समस्या पैदा हो जाती है। अगर आप भी ऊनी कपड़ों से निकल रहे रोएं से परेशान हैं, तो आप परेशान ना हो क्योंकि आज हम आपको कुछ ऐसे टूल्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसकी सहायता से आप आसानी से अपने कपड़ों पर लगे रोएं को साफ कर सकते हैं, आइए जानते हैं...

लिंट रोलर रिमूवर

lint roller remover

ऊनी कपड़े से रोंएं हटाने का सबसे अच्छा टूल लिंट रोल रिमूवर है। इसकी सहायता से आप अपने ऊनी कपड़ों से आसानी से रोएं हटा सकते हैं। बाजार में आपको कई तरह के लिंट रिमूवर आसानी से मिल जाते हैं। आप हैंड लिंट रिमूवर या फिर इलेक्ट्रॉनिक लिंट रिमूवर खरीदकर ला सकते हैं। रोएं हटाने के लिए आप इसे प्रेस करते हुए कपड़ों पर रखें और सभी रोएं को आसानी से हटा लें।

स्वेटर स्टोन

electronic sweater shaver in hindi

लिंट रिमूवर टूल के अलावा, आप स्वेटर स्टोन की सहायता से भी अपने कपड़ों से रोएं हटा सकते हैं। क्योंकि स्वेटर स्टोन एक ऐसा टूल है, जिसका इस्तेमाल रोएं को हटाने के लिए किया जाता है। अगर आपको लिंट रोलर नहीं मिल रहा है, तो आप स्वेटर स्टोन खरीद सकते हैं। आपको बाजार में ये आसानी से मिल जाएगा। इसके अलावा, कई लोग खुदरे पत्थर को भी ऊनी कपड़ों से रोएं हटाने के लिए इस्तेमाल करते हैं। अगर आप चाहें तो कपड़ों से रोएं हटाने के लिए नॉर्मल पत्थर का भी इस्तेमाल कर सकते हैं।

इसे ज़रूर पढ़ें-ऊनी कपड़ों को पैक करते वक्‍त ध्‍यान रखें यह बातें

स्वेटर कॉम्ब या कंघी

sweater lint remover

कपड़ों से हटाने के लिए एक स्वेटर कॉम्बयानि एक तरह की कंधी आती है। इसकी मदद से भी आप किसी भी तरह के ऊनी कपड़ों से रोएं को आसानी से निकाल सकती हैं। इस कंघी से रोएं आसानी से निकल भी जाते हैं और आपका स्वेटर पहले जैसा नया भी लगने लगता है। इसके लिए, आप फोटो में देखकर भी आसानी से रोएं को निकाल सकते हैं। इसके अलावा, अगर आपके पास स्वेटर कॉम्ब नहीं है, तो आप घर पर मौजूद नॉर्मल कंघी का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इससे भी आपके स्वेटर से रोएं आसानी से साफ हो जाएंगे।

इलेक्ट्रॉनिक स्वेटर शेवर

sweater stone

इसकी तरह आप लिंट शेवर के इस्तेमाल से भी ऊनी कपड़े से रोएं को निकाल सकती हैं। लेकिन, शेवर से निकालते समय अधिक ध्यान देने की ज़रूरत होती है क्योंकि कभी-कभी रेजर या शेवर से ऊनी कपड़े के धागे कट भी जाते हैं। इसके लिए, आप रोएं को सॉफ्ट हाथों से आराम से निकाल सकते हैं। हालांकि, आप जब भी आप इलेक्ट्रॉनिक स्वेटर शेवरका इस्तेमाल करें, तो इस बात का ध्यान रखें कि आपका ऊनी कपड़ा फटे भी नहीं। क्योंकि कई बार शेवर में ऊनी कपड़ा भी आ जाता है और इसकी वजह से कपड़ा फट जाता है।

आपको बाजार में कई तरह के इलेक्ट्रॉनिक स्वेटर शेवर मिल जाएंगे। आप अपने बजट के हिसाब से एक अच्छा इलेक्ट्रॉनिक स्वेटर शेवर खरीद सकते हैं, जो आपके हर ऊनी कपड़ों पर आसानी से चल जाएं।

इसे ज़रूर पढ़ें-विंटर में ऊनी कपड़ों को लंबे समय तक नया बनाने के लिए अपनाएं ये टिप्स

इन टूल्स की मदद से आप अपने ऊनी कपड़ों से आसानी से रोएं साफ कर सकते हैं। अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Image Credit- (@Freepik and Google)

Recommended Video

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP