herzindagi
fragnant plants for home

बाजार से महंगे रूम फ्रेशनर खरीदने की बजाय इस बार घर लाएं ये इंडोर फ्रेग्नेंट प्लांट

आप प्राकृतिक तरीके से भी अपने घर को महका सकती हैं। बस इसके लिए आपको कुछ इंडोर प्लांट्स की जरूरत होगी। 
Editorial
Updated:- 2022-04-03, 17:54 IST

पौधों द्वारा हमें प्रकृति से जुड़े रहने का एहसास होता है। इसके साथ ही प्लांट घर की खूबसूरती को बढ़ाने में भी मदद करते हैं। बाजार में महंगे-महंगे रूम फ्रेशनर मिलते हैं जिनके खुशबू ज्यादा लंबे समय तक टिकती नहीं है और हर बार इन्हें खरीदना भी मुमकिन नहीं होता है। ऐसे में अगर आप चाहती हैं कि आपका घर नेचुरल तरीके से हर समय महकता रहे तो आपको घर में कुछफ्रेग्नेंट प्लांट रखने चाहिए।

येफ्रेग्नेंट प्लांट न सिर्फ आपके घर को महकाएंगे बल्कि इनकी महक से आप शांत महसूस करेंगे। तो अब बाजार से रूम फ्रेशनर खरीदने का झंझट छोड़ कुछ ऐसे प्लांट्स को अपने घर का हिस्सा बनाएं जिससे आपका घर हर समय महकता रहे। तो चलिए जानते हैं कौन से हैं ये इंडोर फ्रेग्नेंट प्लांट्स।

पैशन फ्लावर

passion flower

अगर आपको माइल्ड फ्रेग्नेंस पसंद है तो आपको पैशन फ्लावर का प्लांट खरीदना चाहिए। पैशन फ्लावर स्टार शेप फ्लावर की तरह दिखता है। यह देखने में बेहद खूबसूरत लगते हैं। साथ ही अगर आप चाहती हैं कि आपका घर हर वक्त महकता रहे और इसके लिए आपको किसी रूम फ्रेशनर की जरूरत भी न पड़े तो पैशन फ्लावर आपके लिए एक दम बेस्ट ऑप्शन है। इसके साथ ही पैशन फ्लावर को आप बाजार से खरीदने की बजाय इसे घर पर भी उगा सकती हैं। लेकिन क्योंकि यह प्लांट जल्दी उगता है इसलिए इसे एक कंटेनर में उगाना चाहिए।

होया प्लांट

hoya plant

बाजार में मिलने वाले रूम फेशनर में केमिकल होता है। इसकी स्मेल से कई बार एलर्जी भी होने लगती हैं। ऐसे में अगर आप प्राकृतिक रूप से घर को महकाना चाहती हैं और आपको स्वीट फ्रेगनेंस पसंद है तो होया प्लांट आपके लिए एकदम बेस्ट रहेगा। होया प्लांट में ग्रीन वैक्सी पत्ते होते हैं। जिसमें छाते के आकार के फूलों का गुच्छा होता है। यह फ्रेग्नेंट प्लांट घर की खूबसूरती में चार चांद लगाने के साथ-साथ आपके घर को भी महकाएंगे।

रोजमेरी प्लांट

rosemarry plant

अगर आप अपने घर को नेचुरल तरीके से महकाना चाहती हैं तो आपको कुछ इंडोर फ्रेग्नेंट प्लांट्स को अपने घर का हिस्सा बनाना चाहिए। इसके लिए रोजमेरी का प्लांट सबसे अच्छा माना जाता है। रोजमेरी प्लांट (रोजमेरी का पौधा उगाने के तरीके जानें) सुई की तरब दिखता है लेकिन यह हाउस प्लांट के लिए अच्छा ऑप्शन है। रोजमेरी प्लांट की खुशबू साइट्रस की तरह होती है। आपको रोजमैरी का प्लांट बाजार में आसानी से मिल जाएगा।

इसे भी पढ़ें:सिर्फ 100 रुपये में घर के लिए लाएं ये इंडोर प्लांट्स

लिली प्लांट

lily flower

आपने व्हाइट लिली का फूल तो जरूर देखा होगा और शायद इसकी सुगंध भी सूंघी होगी। इसके अलावा कई परफ्यूम में लिली के फूल का इस्तेमाल किया जाता है। बता दें कि लिली के फूल की सुगंध कुछ हद तक नींबू जैसी होती है और अगर आपको नींबू की सुंगध अच्छी लगती है तो आप इस इंडोर फ्रेग्नेंट प्लांट को घर ला सकती हैं। लिली के प्लांट से आपके घर का कोना-कोना महक जाएगा। आप चाहें तो इसे बाजार से भी खरीद सकती हैं या घर पर भी उगा सकती हैं। (पत्तों से उगाएं यह पौधे)

इसे भी पढ़ें:अपने 'होम ऑफिस' में रखेंगी ये 6 प्लांट्स तो दिमाग रहेगा 'कूल-कूल'

जैस्मिन का फूल

jasmine plant

जैस्मिनका फूल घर की खूबसूरती को बढ़ाने के साथ-साथ घर को महकाने के काम भी आ सकता है। सबसे अच्छी बात तो यह है कि आप इसे घर पर आसानी से उगा भी सकती हैं।जैस्मिन के फूल को उगाने के लिए बस आपको थोड़ी सी धूप और मिट्टी की जरूरत पड़ेगी।जैस्मिन का फूल आपके घर के कोने-कोने को महका देगा।

मिंट प्लांट

mint plant

अगर आपको हर्बस की सुंगध अच्छी लगती है तो मिंट का प्लांट एक अच्छा ऑप्शन है। आप रूम फ्रेशनर की बजाय घर को महकाने के लिए मिंट के प्लांट का इस्तेमाल कर सकती हैं। सबसे अच्छी बात है कि मिंट का प्लांट आपको बाजार में आसानी से मिल जाएगा और आप चाहें तो मिंट के प्लांट को घर पर आसानी से उगा सकती हैं। मिंट आपको रिफ्रेशिंग खुशबू देगा।

उम्मीद है कि आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुड़े रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।