तौबा की दुआ (Tauba ki Dua)
मुहर्रम की रातें तौबा के लिए बेहतरीन मानी जाती हैं। आप दिल से दुआ करें, क्योंकि दिल से मांगी गई माफी अल्लाह कभी ठुकराता नहीं। आप नीचे बताई गई दुआ को पढ़ सकती हैं, जिसे रात में सोने से पहले या जब दिल टूट कर माफी मांगना चाहे..तब पढ़ी जा सकती है।
क्या है दुआ?
اللهم اغفر لي ذنبي كله، دقه وجله، وأوله وآخره، وعلانيته وسره
Allahumma ighfir li dhanbi kullah, diqqahu wa jillah, wa awwalahu wa akhirahu, wa ‘alaaniyatahu wa sirrahu
दुआ का मतलब
ऐ अल्लाह! मेरे सभी गुनाह माफ कर दे...छोटे और बड़े, पहले और बाद के, जो जाहिर हैं और जो छिपे हुए हैं।
इसे जरूर पढ़ें-इस साल किस तारीख को मनाया जाएगा मुहर्रम, जानें मुसलमानों के लिए क्या है इसकी अहमियत
बरकत की दुआ (Barkat ki Dua)
यह दुआ बरकत के लिए काम आती है। आप इस दुआ को रोज पढ़ सकती हैं, ताकि सेहत, पैसों, मोहब्बत या सुकून में बरकत मिल पाए। आप इस दुआ को हर नमाज के बाद पढ़ सकती हैं, लेकिन बेहतर होगा की आप सुबह इस दुआ को पढ़ें।
क्या है दुआ?
اللهم بارك لي في رزقي، وصحتي، وأهلي، ووقتي
Allahumma baarik li fi rizqi, wa sihhati, wa ahli, wa waqti
दुआ का मतलब
ऐ अल्लाह! मेरी रोजी, मेरी सेहत, मेरे परिवार और मेरे समय में बरकत अता फरमा।
दिल के सुकून की दुआ (Sukoon ki Dua)
अगर आपको बेचैनी होती है, तो आप इस दुआ को कसरत से पढ़ सकती हैं। यह दुआ बेचैन दिलों को सुकून देने का काम करती है। अगर आपको कोई बात बेचैन कर रही है, तो नीचे दी गई दुआ को पढ़ें।
क्या है दुआ?
اللهم اجعل قلبي مطمئنًا بذكرك، وصدري واسعًا بحبك
Allahumma aj‘al qalbi mutma'innan bi dhikrik, wa sadri waasi‘an bi hubbik
दुआ का मतलब
ऐ अल्लाह! मेरे दिल को अपने जिक्र से सुकून दे दे, और मेरे सीने को अपने प्यार से खुला और फराग दिल बना दे।
ये काम भी जरूर करें
- दुआ पढ़ते वक्त साफ-सुथरे कपड़े पहनें और नहा-धोकर इबादत करें।
इसे जरूर पढ़ें-नेमतों से भर जाएगी जिंदगी, रोजाना पढ़ें ये इस्लामिक दुआएं
- अपनी जुबान की बजाय दिल की जुबान से दुआ करें, ताकि अल्लाह आपकी जल्दी सुने।
- आप 10 और 11 मुहर्रम का रोजा रख सकती हैं, क्योंकि इसका बहुत सवाब माना जाता है।
इन रातों को इबादत, तौबा और दुआओं से भर देना न सिर्फ रूह को सुकून देता है, बल्कि अल्लाह की रहमत और बख्शीश भी हासिल होती है। अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।
Image Credit- (@Freepik and shutterstock)
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों