आप जिस क्षेत्र में रह रहे हैं, उसके आधार पर भारत में विभिन्न प्रकार की जलवायु पायी जाती है। किसी स्थान पर मौसम गर्म होता है तो कहीं ठंडा होता है। ऐसे में हर एक जगह की वनस्पति और पेड़ पौधे भी उस जगह के अनुसार ही बढ़ते हैं और फलते फूलते हैं। जैसे दक्षिणी क्षेत्र में मौसम उष्णकटिबंधीय है, जबकि उत्तरी हिमालयी क्षेत्र में समशीतोष्ण है। लेकिन, औसतन, भारत की जलवायु उपोष्णकटिबंधीय है जहां ग्रीष्मकाल गर्म होता है, मानसून आर्द्र होता है और सर्दियां ठंडी होती हैं।
ऐसे विविध वातावरण को ध्यान में रखते हुए भारतीय जलवायु के अनुसार कुछ ऐसे डेकोरेटिव प्लांट्स हैं जिनसे आप अपने घर की खूबसूरती बढ़ा सकते हैं। ये पौधे घर के भीतर और गार्डन कहीं भी लगाए जा सकते हैं और घर के डेकोरेशन में काम आते हैं।
स्नेक प्लांट
स्नेक प्लांट एक सामान्य हाउसप्लांट है जिसे संसेविया ट्रिफ़सिआटा भी कहा जाता है। इसके पत्ते हमेशा हरे दिखने वाली तलवार के आकार की होती हैं। इसके पत्ते हमेशा ऊपर की तरफ बढ़ते हैं। यह दिखने में अर्टिफिशियल प्लांट की तरह नज़र आता है। स्नेक प्लांट का इस्तेमाल अक्सर घर की सजावट के रूप में किया जाता है, क्योंकि वो देखने में अत्यंत खूबसूरत लगता है। इसे बढ़ने के लिए बहुत कम पानी की आवश्यकता होती है। इसकी पत्तियों के हाशिये पर चल रही पीली-क्रीम पट्टी इसके लुक को और भी खूबसूरत बनाती है। यह पौधा इनडोर कंडीशनिंग के लिए उपयुक्त है, क्योंकि यह कम रोशनी में भी अच्छा चलता है और इसे आप गार्डन के उस हिस्से में भी लगा सकती हैं जहां धुप कम आती है।
लकी बांस का पौधा
सौभाग्य और समृद्धि का प्रतीक माने जाने वाले लकी बांस में पतले डंठल होते हैं जो असली बांस के पेड़ के समान होते हैं। यह पौधा घर में दीर्घायु के लिए मिट्टी में उगाया जाता है, लेकिन कई माली उन्हें सजावटी पौधे के रूप में पानी और कंकड़ से भरे गिलास फूलदान में भी उगाते हैं। यह पौधा तेज रोशनी में सबसे अच्छा बढ़ता है लेकिन कुछ कम रोशनी में भी बढ़ सकता है। यह भारत के मुख्य डेकोरेटिव प्लांट्स में से एक है।
स्पाइडर प्लांट
स्पाइडर प्लांट की पत्तियां लंबी और पतली होती हैं, जिन पर सफेद और हरे रंग की धारियां होती हैं। वे एक घने क्लस्टर में बढ़ते हैं और नीचे की ओर झुकते हैं। स्पाइडर प्लांट एक हाउसप्लांट के रूप में बहुत आकर्षक दिखता है। आप इसे हैंगिंग बास्केट या किसी सामान्य बर्तन में भी लगा सकते हैं। मदर प्लांट से फैलने वाले स्पाइडर प्लांट्स को देखकर और ऐसा प्रतीत होता है जैसे मकड़ियां बर्तन से नीचे लटक रही हैं, इसका यह गुण इस पौधे की सुंदरता को बढ़ाता है। यह एक ऐसा पौधा है जो घर के भीतर और बाहर दोनों जगह लगाया जा सकता है और भारत में मिलने वाले डेकोरेटिव प्लांट्स में से एक प्रमुख पौधा है।
इसे भी पढ़ें:Tips: घर के अंदर उगाएं ये 5 पौधे, सजावट में लग जाएंगे चार चांद
अरेका पाम
अरेका पाम के हरे पत्ते आपके घर के किसी भी कोने को रोशन कर सकते हैं। यह पौधे बहुत कम देखभाल के बाद भी पूरे समय हरे-भरे दिखाई देते हैं। इसे अगर आप अपने घर के लिविंग रूम में लगाते हैं तो ये कमरे के साथ पूरे घर को भी सुशोभित करता है। इसके अलावा फेंगशुई की मानें तो घर में यह पौधा रखना भाग्यशाली माना जाता है। यह घर में धन, शांति और समृद्धि लाता है। इस पौधे को घर के भीतर और बाहर दोनों जगह रखा जा सकता है। लेकिन कम रोशनी वाले स्थान में यह अच्छा पनपता है।
फर्न का पौधा
हैंगिंग बास्केट के लिए सबसे अच्छे पौधे की बात करें तो फर्न हमेशा सूची में सबसे ऊपर है। इसे फलने-फूलने के लिए अप्रत्यक्ष, तेज रोशनी की जरूरत होती है और यह घरों के लिए वरदान हैं क्योंकि ये हवा से जहरीले वीओसी को चूसकर हवा को साफ करते हैं। इस पौधे को भारत में मिलने वाले प्रमुख डेकोरेटिव प्लांट्स में से एक माना जा सकता है क्योंकि ये घर की खूबसूरती बढ़ाने में मदद करते हैं।
क्रोटन का पौधा
लाल, हरे, पीले और नारंगी से लेकर रंगों के विभिन्न संयोजनों को प्रदर्शित करते हुए, क्रोटन पौधे की जीवंत पत्तियों को घरों में एक उष्णकटिबंधीय स्पर्श जोड़ने के लिए माना जाता है। आप इस पौधे को अपने घर के सबसे चमकीले कोने में या धूप वाली खिड़की के पास रखें, क्योंकि यह पर्याप्त धूप के संपर्क में आने पर अपने सबसे अच्छे रंग को दिखता है। इस पौधे को डेकोरेटिव प्लांट्स की लिस्ट में सबसे ऊपर रखा जाता है।
एलोवेरा
एलोवेरा को "चमत्कारिक पौधा" भी कहा जाता है। इसके कई कारण हैं। यह अपने औषधीय गुणों के लिए तो जाना ही जाता है साथ ही इसे डेकोरेटिव प्लांट्स के रूप में भी देखा जा सकता है। यह घर के भीतर और बाहर दोनों जगह सजावटी पौधे के रूप में रखा जा सकता है जो घर की खूबसूरत बढ़ाने के काम आता है।
ये सभी पौधे भारत में पाए जाने वाले डेकोरेटिव प्लांट्स हैं जिनसे आप घर की खूबसूरत बढ़ा सकती हैं और ये बहुत ही कम देखभाल के बाद भी जल्दी ही पनपते हैं। अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Recommended Video
Image Credit: freepik
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों