ब्रा महिलाओं के लिए जरूरी आउटफिट्स में से एक होता है, जिसे पहनने से बॉडी को अच्छा शेप एंड साइज मिलता है। यही नहीं, यह ब्रेस्ट को सपोर्ट देने के लिए भी पहना जाता है। हालांकि, कुछ महिलाएं इसे रोजाना तो वियर करती हैं। पर, कई महिलाओं के लिए 24 घंटे ब्रा कैरी करना मुसिबत लगती है। उन्हें खुजली, रैशेज, कंधे पर स्ट्रैप के निशान आदि परेशानियों का सामना करना पड़ता है। वहीं, कुछ महिलाएं रेग्यूलर ब्रा पहनने की आदि होती हैं। जानकारी के लिए बता दें कि रोजाना ब्रा पहनने भी कई फायदे हैं। तो चलिए गाइनोकॉलोजिस्ट अपूर्वा गुप्ता से इस बारे में विस्तार से जानते हैं।
ब्रा स्तनों को सहारा देती है। खासकर बड़े स्तनों वाली महिलाओं के लिए ब्रा पहनना बेहद जरूरी होता है। यह स्तनों को लटकने से रोकने में मदद कर सकता है।
ब्रा स्तनों को अच्छा आकार दे सकती है, इससे सैगी ब्रेस्ट होने की संभावनाएं कम होती है। यह कुछ महिलाओं के लिए आत्मविश्वास बढ़ाने का भी काम करता है।
अगर आप मॉर्निंग में कुछ वर्कआउट करती हैं, तो ऐसे में ब्रा का अच्छा सपोर्ट मिलता है। यही वजह है कि महिलाओं को एक्सरसाइज करते वक्त परेशानी नहीं होती है। बिना ब्रा वियर किए व्यायाम आदि करने से आपको दर्द जैसी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।
इसे भी पढ़ें- Saggy Breast के लिए कौन सी ब्रा रहेगी बेस्ट? यहां देखें टिप्स
रोजाना ब्रा पहनने के फायदे और नुकसान दोनों हैं। यह व्यक्तिगत पसंद और स्तनों के आकार सहित कई कारकों पर निर्भर करता है। अगर आपको ब्रा पहनने से असुविधा या स्वास्थ्य समस्याएं होती हैं, तो अपने डॉक्टर से बात करना महत्वपूर्ण है।
इसे भी पढ़ें- Pregnancy के दौरान ब्रा नहीं पहनने से क्या होगा?
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ
आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें
Image credit- Herzindagi
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।