प्रेगनेंसी हर महिला के जीवन का एक अहम पड़ाव होता है। इससे जीवनशैली में बहुत सारे बदलाव आते हैं। इस दौरान खाने, पीने और सोने के अलावा पहनावे तक में बहुत सारे बदलाव करने होते हैं। ऐसे में, महिलाओं की एक समस्या ब्रा पहनने से संबंधित भी होती है। दरअसल, कई विमेन प्रेग्नेंसी के समय ब्रा वियर करने में असहज महसूस करती हैं। तो आज हम उसी के बारे में आपको बताएंगे। यहां हम आपको बताने वाले हैं कि गरभावस्था के दौरान ब्रा नहीं पहनने से महिलाओं के शरीर पर क्या प्रभाव पड़ता है। तो चलिए क्लाउडनाइन समूह के अस्पतालों की ओबीजीवाई और स्त्रीरोग की डायरेक्टर डॉ. मधु जुनेजा से इस बारे में विस्तार से जानते हैं।
प्रेगनेंसी के दौरान महिलाओं के स्तन (ब्रेस्ट्स) का आकार और वजन अक्सर बढ़ जाता है। ऐसे में, अगर आप ब्रा वियर नहीं करती हैं, तो इससे आपके ब्रेस्ट सैगी हो सकते हैं।
प्रेगनेंसी के दौरान महिलाओं के स्तन बहुत अधिक संवेदनशील हो सकते हैं। ऐसे में, ब्रा न पहनने से उनके आराम में कमी आ सकती है। साथ ही स्तनों की संवेदनशीलता भी बढ़ सकती है।
ब्रा के बिना स्तनों को उचित समर्थन नहीं मिल पाता है, जिससे वे और भी ज्यादा बढ़ सकते हैं। इसके शेप भद्दे और बेकार हो सकते हैं। साथ ही आपको भारीपन का भी एहसास हो सकता है।
ब्रा न पहनने के कारण स्तनों के नीचे भीगने, स्वेटिंग या इचिंग जैसी समस्याएं हो सकती हैं, जो आपके स्तनों के स्वास्थ्य को प्रभावित कर सकती हैं। साथ ही नीचे के स्किन में भी दिक्कतें हो सकती हैं।
इसे भी पढ़ें- इस तरह मेंटेन करें पर्सनल हाइजीन, स्वस्थ्य रहने के लिए ये है बहुत जरूरी
प्रेगनेंसी के दौरान सही समर्थन के बिना, स्तनों का आकार बढ़ने का खतरा होता है। इससे आपके बैक, गर्दन, पीठ या कंधों में दर्द की समस्या भी हो सकती है। इसलिए, प्रेगनेंसी के दौरान ब्रा पहनना महिलाओं के लिए महत्वपूर्ण है ताकि उन्हें स्तनों को सही समर्थन और आराम प्राप्त मिल सके।
इसे भी पढ़ें- हैवी ब्रेस्ट वाली महिलाओं की अलमारी में जरूर होनी चाहिए ये 5 Bra
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ
आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें
Image credit- Herzindagi
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।