हैवी ब्रेस्ट वाली महिलाओं की अलमारी में जरूर होनी चाहिए ये 5 Bra

अगर आपकी ब्रेस्ट हैवी है और आप भी अपने लिए कम्फर्टेबल और सही ब्रा ढूंढ रही हैं, तो इस आर्टिकल को पूरा पढ़ें। हैवी ब्रेस्ट वाली महिलाओं के पास कौन-सी 5 तरह की ब्रा होनी चाहिए, वो भी जानें।

 
comfortable bra for large breast

हैवी ब्रेस्ट आपके फिगर को खूबसूरत तभी दिखा सकते हैं, जब आपने सही ब्रा पहनी हो। छोटे ब्रेस्ट वाली महिलाओं को सही शेप पाने के लिए अक्सर अंडरवायर्ड, ब्रालेट्स, पैडेड टी-शर्ट ब्रा का सहारा लेना पड़ता है। बड़े ब्रेस्ट वाली महिलाओं को सपोर्ट और सही कवरेज की आवश्यकता होती है। हममें से अधिकतर महिलाएं जिनके ब्रेस्ट हैवी होते हैं, उन्हें सही कप और सही ब्रा चुनने में मुश्किलें होती हैं। कई बार टी-शर्ट या टॉप के ऊपर से ब्रेस्ट ब्लज दिखता है और कई बार ब्रा के किनारे से दिखने वाला बल्ज खराब लगता है।

आपका फिगर सही तभी दिखेगा, जब आप सही ढंग की ब्रा अपने वार्डरोब में शामिल करेंगी। इस आर्टिकल में चलिए हम आपको सही ब्रा ढूंढने में मदद करते हैं और बताते हैं कि कौन-सी 5 ब्रा हैं, जो आपके ब्रेस्ट को सपोर्ट देने के साथ फिगर को और भी खूबसूरत दिखाएगी।

मिनिमाइजर ब्रा

minimizer bra

अगर आप हैवी और लार्ज बस्ट के कारण शर्म महसूस करती हैं, तो आपको एक अच्छी क्वालिटी वाली मिनिमाइजर ब्रा में इंवेस्ट करना चाहिए। यह वायर फ्री और फुल कवरेज वाली ब्रा होती हैं। इससे आपकी बस्टलाइन मिनिमाइज होती है। इससे आपके ब्रेस्ट को सपोर्ट भी मिलता है और आउटफिट में एक स्मूथ लुक मिलता है। यह आपके शरीर के प्राकृतिक आकार को भी निखारती है। इस ब्रा में पतली और आरामदायक पैडिंग की एक लेयर होती है , जो पूरी ब्रा में फैली होती है।

इसे भी पढ़ें: क्या सही ढंग से पहन रही हैं आप Strapless Bra

मोल्ड टी-शर्ट ब्रा

डेली लाइफ में टी-शर्ट सभी पहनते हैं। इसके नीचे आप कैसी ब्रा पहनती हैं, यह महत्वपूर्ण है। इसमें कप साइज का वाइड सेलेक्शन कर सकते हैं, इसलिए यह बड़े ब्रेस्ट्स के लिए एकदम सही चॉइस होती है। इससे आपको फुल कवरेज मिलता है और टी-शर्ट के बाहर दिखने वाली लाइन्स से भी आपको शर्मिंदा होने की आवश्यकता नहीं है।

स्पोर्ट्स ब्रा

sports bra

वर्कआउट और योग आदि के दौरान आप नॉर्मल ब्रा पहनती हैं, तो आपको स्पोर्ट्स ब्रा की ओर स्विच करना चाहिए। इसका सीमलेस मटेरियल, इसे ऑल-डे वियर के लिए कम्फर्टेबल बनाता है। यह लाइटवेट होने के साथ ब्रेस्ट को पूरी तरह से सपोर्ट भी करती है। इसमें पसीना आने की गुंजाइश कम होती है और इसका वाइड स्ट्रैप इसे बैक के पास भी अच्छा लिफ्ट देता है। हैवी ब्रेस्ट वाली महिलाओं को फुल बस्ट स्पोर्ट्स ब्रा पहननी चाहिए।

फुल कवरेज ब्रा

इस तरह की ब्रा आपके पूरे ब्रेस्ट को कवर करने का काम करती है। साइड में दिखने वाले बल्ज से आप बचते हैं। कुछ महिलाएं क्लीवेज दिखने के कारण असहज महसूस करती हैं, उनके लिए यह ब्रा एकदम परफेक्ट हो सकती है। यह किसी भी टॉप या ड्रेस के नीचे से एक सीमलेस लुक प्रदान करता है। एक फुल कवरेज ब्रा आपको मैक्सिमस सपोर्ट देने के साथ ही फिगर की भी एक्सेंचुएट करती है।

इसे भी पढ़ें: बड़े ब्रेस्ट वाली महिलाओं को नहीं पहनने चाहिए ऐसे कपड़े

फ्रंट क्लोजर ब्रा

front closure bra

फ्रंट क्लास्प ब्रा का स्मूथ सिलुएट होता है। यह फिटिंग फैब्रिक्स के लिए अच्छी चॉइस हो सकती है। इतना ही नहीं, यह फुल और हाफ कवरेज दोनों में आती हैं। अगर आपको क्लीवेज से कोई समस्या नहीं है, तो आप इसे अपने वार्डरोब में शामिल कर सकती हैं। फ्रंट क्लोजर वाली कुछ ब्रा ब्रेस्ट को मिनिमाइज भी दिखाती हैं। आप अपनी चॉइस के अनुसार इसे अंडरवायर्ड या नॉन-वायर्ड स्टाइल में चुन सकती हैं (जानें ब्रा चुनने का सही तरीका)।

ये 5 तरह की ब्रा अब आप भी अपने वार्डरोब में शामिल करें और अब कॉन्फिडेंस के साथ बाहर निकलें। हमें उम्मीद है यह जानकारी आपको पसंद आएगी। अगर यह लेख अच्छा लगा तो इसे लाइक और शेयर करना न भूलें। ऐसे ही लेख पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी के साथ।

Image Credit: Freepik

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP