
होली के सात दिन बाद शीतला सप्तमी और शीतला अष्टमी का पर्व मनाया जाता है। इसे बसौड़ा या बसोड़ा भी कहा जाता है। इस दिन विशेष रूप से मां दुर्गा के एक अन्य रूप, माता शीतला की पूजा-अर्चना की जाती है। शीतला सप्तमी और अष्टमी हर साल चैत्र मास के कृष्ण पक्ष की सप्तमी और अष्टमी तिथि को मनाई जाती है। इस दिन शीतला माता को बासी खाने का भोग अर्पित किया जाता है।
शीतला माता सभी रोग और कष्ट रूपी असुरों का नाश करती हैं। शीतला सप्तमी और अष्टमी तिथियां देश के विभिन्न हिस्सों में शुक्ल और कृष्ण पक्ष के अनुसार अलग-अलग तिथियों को मनाई जाती हैं, लेकिन इन दोनों का मूल उद्देश्य और महत्व एक ही होता है। इस अवसर पर ज्योतिषाचार्य राधाकांत वत्स से जानें कि इस साल शीतला अष्टमी या बासोड़ा कब है, इस दिन पूजा का शुभ मुहूर्त क्या होगा और इस पर्व का विशेष महत्व क्या है।

हिंदू पंचांग के अनुसार, सप्तमी तिथि का प्रारंभ 21 मार्च, शुक्रवार के दिन सुबह 2 बजकर 45 मिनट पर होगा और इसका समापन 22 मार्च शनिवार को सुबह 4 बजकर 23 मिनट पर होगा। उदया तिथि को ध्यान में रखते हुए, जो लोग शीतला सप्तमी या बसौड़ा का पर्व मनाते हैं, उन्हें 21 मार्च शुक्रवार को शीतला माता की पूजा करनी चाहिए।
यह भी पढ़ें: हर वक्त महसूस होता है मन पर बोझ तो करें ये 3 ज्योतिष उपाय
हिंदू पंचांग के अनुसार, अष्टमी तिथि का प्रारंभ 22 मार्च, शनिवार के दिन सुबह 4 बजकर 23 मिनट पर होगा और इसका समापन 23 मार्च रविवार को सुबह 5 बजकर 23 मिनट पर होगा। उदया तिथि को ध्यान में रखते हुए, जो लोग अष्टमी तिथि को शीतला माता की पूजा करते हैं, उन्हें 22 मार्च शनिवार को पूजा-अर्चना करनी चाहिए।

सप्तमी के दिन माता शीतला की पूजा एवं बसोड़े का व्रत रखने वाली महिलाओं के लिए पूजा का शुभ मुहूर्त 21 मार्च को सुबह 5 बजकर 37 मिनट शुरू होगा और इस मुहूर्त का समापन सुबह 6 बजकर 40 मिनट पर होगा, वहीं, अष्टमी के दिन पूजा का शुभ मुहूर्त 22 मार्च को सुबह 5 बजकर 20 मिनट से सुबह 6 बजकर 33 मिनट तक है।
यह भी पढ़ें: चप्पल के ऊपर चप्पल रखने से क्या होता है? जानें ज्योतिष से

शीतला सप्तमी और अष्टमी तिथि को शीतला माता को बासी खाने का भोग अर्पित किया जाता है और घर के सभी सदस्य पूरे दिन बासी खाना खाते हैं, इसलिए इसे बसौड़ा या बसोड़ा कहा जाता है। यह पर्व शीत ऋतु के अंत और ग्रीष्मकाल की शुरुआत का प्रतीक है। मान्यता है कि जो भक्त सच्चे मन से शीतला माता की पूजा करता है, उसके सभी रोग और कष्ट दूर हो जाते हैं, और उसे सुख, शांति, समृद्धि और आरोग्य मिलता है। शीतला माता की पूजा से चिकन पॉक्स, खसरा, चेचक, और अन्य रोग खत्म होते हैं और शरीर को शीतलता मिलती है।
अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें कमेंट बॉक्स में बता सकते हैं और अपना फीडबैक भी शेयर कर सकते हैं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
image credit: herzindagi
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।