August Horoscope 2021:ज्योतिष एक्सपर्ट से जानें आपके लिए कैसा रहेगा अगस्त का महीना

आइए विश्व के जाने माने ज्योतिर्विद पं रमेश भोजराज द्विवेदी जी से जानें कि सभी राशियों के लिए अगस्त का महीना कैसा रहेगा और इसमें क्या उपाय करें। 

monthly horoscope august

हिन्दू धर्म में हर एक महीने का अलग महत्त्व है और इन सभी महीनों का प्रत्येक राशि पर अलग प्रभाव पड़ता है। इन्हीं महीनों में से अगस्त का महीना कुछ ख़ास होता है। जहां रिमझिम फुहारों में मन सराबोर होता है, वहीं इस महीने में हर एक काम की एक नई शुरुआत करने के मन होने लगता है। वातावरण में हरियाली छाई होती है और मन प्रफुल्लित होने लगता है। साल के सात महीनों को पार करने के बाद आने वाला अगस्त का महीना कुछ अलग सन्देश लेकर आता है।

ऐसे में अगर आपको पहले से ही पता हो कि आपकी राशि के हिसाब से ये आने वाला महीना कितना अहम् होगा तो बात ही क्या है। आइये इस लेख में विश्व के जाने माने ज्योतिर्विद पं रमेश भोजराज द्विवेदी जी से जानें कि अगस्त का महीना हर एक राशि के लिए कैसा रहेगा।

मेष राशि

aries tourus zodiac sign

कार्यक्षेत्र- इस राशि के लोगों के लिए कार्य क्षेत्र में थोड़ी स्थितियां तनावपूर्ण रहेगी। काम पर गंभीरता से ध्यान देने की आवश्यकता है। व्यापार में नए प्रयोग सफल व कारगर रहेंगे।

आर्थिक स्थिति-आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर बनेगी, शेयर्स आदि में सोच समझकर ही निवेश करें।

स्वास्थ्य - पेट से संबंधित परेशानी रह सकती है, खान-पान का विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है।

शिक्षा- मेष राशि के जातकों का शिक्षा और पढ़ाई से ध्यान भटकने के योग दिखाई दे रहे हैं। मेडिटेशन करें, ध्यान केंद्रित करने में मदद मिलेगी।

संबंध - जीवनसाथी से भरपूर सहयोग में प्रेम मिलेगा। विवाहित व्यक्तियों के लिए अगस्त का महीना ख़ास होगा और प्रेम से भरपूर होगा।

परिवार- घर के किसी बड़े बुजुर्ग व वरिष्ठ सदस्य का स्वास्थ्य खराब हो सकता है। माता-पिता का आशीर्वाद मिलेगा संतान को लेकर चिंता रह सकती है।

उपाय-शिवलिंग पर सोमवार को बेलपत्र चढ़ाएं।

इसे जरूर पढ़ें:Weekly Horoscope: शुभ होगा या अशुभ, 26 जुलाई से 1 अगस्‍त तक का यह सप्‍ताह

वृषभ राशि

कार्यक्षेत्र -इस राशि के जातक अपनी बुद्धिबल से व्यापार में लाभ अर्जित करेंगे। नौकरी पेशा व्यक्तियों को अपरिचित व्यक्तियों के में सावधानी बरतनी चाहिए।

आर्थिक स्थिति- इस राशि के लोगों के जीवन में पूरे महीने उतार -चढ़ाव चलते रहेंगे। पैसों के मामले में किसी पर भरोसा ना करें।

स्वास्थ्य- स्वास्थ्य में सुधार होगा लेकिन वाहन सावधानी पूर्वक चलाएं।

शिक्षा- आप अध्ययन के मामले में पहले से अधिक संजीदा होंगे और मन लगाकर शिक्षा ग्रहण करेंगे।

संबंध-वैवाहिक सम्बन्ध अच्छे होंगे। जीवनसाथी के साथ प्रेम और सौहार्द्र बना रहेगा।

परिवार - संतान आज्ञा का पालन करेगी और संतान को लेकर चली आ रही चिंता समाप्त होगी। भाइयों से चल रहा विवाद सुलझेगा।

उपाय- शिवलिंग पर दूध मिश्रित जल चढ़ाएं लाभ होगा।

मिथुन राशि

gemeni horoscope

कार्यक्षेत्र- व्यापार के क्षेत्र में कुछ ठोस बड़े कदम और महत्वपूर्ण निर्णय लेने की आवश्यकता है धन लाभ का मार्ग प्रशस्त होगा।

आर्थिक स्थिति -आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर होगी बैंक बैलेंस बढ़ सकता है

स्वास्थ्य- स्वास्थ्य अच्छा रहेगा, दीर्घकालिक परेशानियों में से छुटकारा मिलेगा।

संबंध- जीवनसाथी के साथ संबंध मधुर होंगे।

शिक्षा-शिक्षा के क्षेत्र में कोई भी समझौता नहीं करेंगे।

परिवार- रिश्तेदारों से संबंध सामान्य होंगे और ज्यादा लाभ नहीं मिलने के योग हैं।

उपाय- मदार पुष्प सोमवार को शिवलिंग पर चढ़ाएं।

इसे जरूर पढ़ें:Sawan Month 2021: जानें कब से शुरू हो रहा है सावन का महीना, राशि के अनुसार कैसे करें शिव पूजन

कर्क राशि

कार्यक्षेत्र- कार्यक्षेत्र में बेहतर लाभ मिलने के योग हैं। कार्य के क्षेत्रों में बेहतर लाभ प्राप्त होंगे और नौकरी में सफलता मिलने के योग हैं। उच्च अधिकारियों से लाभ प्राप्त होने की संभावना है।

आर्थिक स्थिति- इस राशि के लोगों का बैंक बैलेंस बढ़ेगा धन का संबंध और कार्य क्षेत्र में सुधार होगा।

शिक्षा- आपका ध्यान करियर की तरफ केंद्रित होगा। करियर के प्रति संजीदगी और गंभीरता बढ़ेगी।

संबंध - पति-पत्नी के बीच थोड़े विवादों की संभावना है।

परिवार- बड़े बुजुर्गों के स्वास्थ्य में सुधार आएगा। रिश्तेदारों से सहयोग की संभावना कम रहेगी। हालांकि संपर्कों को संभावना बढ़ेगी।

उपाय - प्रतिदिन " ॐ नमः शिवाय का 108 बार जाप करें।

सिंह राशि

leo horoscope

कार्यक्षेत्र- काम काज में विस्तार के योग हैं। व्यापार में कोई बड़ा लाभ मिल सकता है।

आर्थिक स्थिति- इस राशि के लोगों के लिए अगस्त के महीने में आर्थिक पक्ष डामाडोल रहेगा। खर्चों पर नियंत्रण रखने की आवश्यकता है।

स्वास्थ्य - खान-पान व दिनचर्या को नियंत्रित रखने की आवश्यकता है। यात्रा के दौरान स्वास्थ्य संबंधी समस्या हो सकती है।

शिक्षा- बाहर अध्यनरत लोगों को शिक्षा के क्षेत्र में सफलता मिलने के योग हैं।

संबंध- संबंधों में मधुरता आने के योग हैं और ये महीना प्रेम के लिए बेहतर रहेगा।

परिवार- परिवार का पूर्ण सहयोग मिलेगा और परिवार हर परिस्थिति में आपके साथ खड़ा रहेगा।

उपाय -उगते हुए सूरज के नित्य दर्शन करें।

कन्या राशि

कार्यक्षेत्र- इस महीने काम-काज को लेकर स्थितियां डामाडोल रहेंगी। काम का दबाव बना रहेगा।

आर्थिक स्थिति - आपको अपने काम और मेहनत के हिसाब से धन लाभ नहीं होगा जिससे मन बेचैन रहेगा।

स्वास्थ्य- अपनी दिनचर्या और और खान-पान को व्यवस्थित करें।

शिक्षा- इस महीने आप पहले से अधिक ऊर्जावान महसूस करेंगे और विद्यार्थियों के लिए ये महीना अच्छा साबित होगा।

संबंध- रिश्तेदारों का सहयोग नहीं मिलेगा और आपसी मतभेद होने के संकेत हैं। रिश्तेदार आपकी आलोचना कर सकते हैं। परिवार के किसी अन्य सदस्य की वजह से पति-पत्नी के संबंधों में कड़वाहट आएगी। माता-पिता का पूर्ण सहयोग और आशीर्वाद मिलेगा।

उपाय - तुलसी को जल दें तथा ॐ गम गणपते नमः मंत्र का जाप करें।

तुला राशि

libra horoscope

कार्यक्षेत्र- काम-काज ढीला और मंद रहेगा जिससे मन में निराशा आने के योग हैं।

आर्थिक स्थिति- रुपयों पैसों के मामले में किसी पर भी भरोसा न करें नुकसान हो सकता है।

स्वास्थ्य- दीर्घकालिक बीमारियों में लाभ मिलेगा और स्वास्थ्य को लेकर अधिक सजग रहेंगे।

शिक्षा- विद्यार्थियों के लिए ये महीना अच्छा है उनका पढाई में मन लगेगा और वो ज्ञान वर्धक साहित्य को पढ़ेंगे।

परिवार- परिवार आपकी प्राथमिकता होगा और संतान आपकी आज्ञा का पालन करेगी। संतान से सम्बंधित कोई महत्त्वपूर्ण निर्णय लेने में सफल होंगे।

उपाय- देवी की आराधना से लाभ मिलेगा।

वृश्चिक राशि

कार्यक्षेत्र -कार्यक्षेत्र में विस्तार के योग हैं। नए निर्णय लेने में सफल होंगे।

आर्थिक स्थिति - इस राशि के लोगों के लिए आमदनी कम और खर्चे ज्यादा होने की आवश्यकता है। फिजूलखर्ची से बचें अन्यथा आर्थिक स्थिति बिगड़ सकती है।

स्वास्थ्य- छोटी -मोटी बीमारियों के योग हैं इसलिए मौसमी बीमारियों से बचने के प्रयास करें।

शिक्षा - इस राशि के लोग अपने लक्ष्य को ध्यान में रखते हुए पूरे मनोयोग से शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ेंगे।

संबंध- विवाहितसंबंधों में परेशानियों और चिंता के योग हैं। प्रेम संबंधों में सफलता मिलेगी। सास-ससुर व ससुराल पक्ष में तनाव हो सकता है जो किसी तरह से हल हो जाएगा।

उपाय -नित्य हनुमान चालीसा का पाठ करें।

धनु राशि

saggitarious horoscope

कार्यक्षेत्र- काम -काज में विस्तार की योजना बनेगी। लम्बे समय से अटके हुए काम तेजी से निपटाएंगे।

आर्थिक पक्ष - आर्थिक पक्ष मजबूत होगा और नौकरी में उन्नति के योग हैं।

स्वास्थ्य- अपनी दवाइयों को नियमित रूप से लें, कोई लापरवाही न करें।

शिक्षा- अध्ययनके क्षेत्र में सफलता मिलेगी और पूरे मनोयोग से अध्ययन करेंगे।

संबंध- इस महीने आपको संबंधों के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। कोई आपके भोलेपन का फायदा उठा सकता है।

परिवार-माता-पिता व बड़े बुजुर्गों के स्वास्थ्य के लिए सचेत रहें। स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं हो सकती हैं। संतान के लिए कुछ बड़े निर्णय ले सकते हैं।

उपाय- ॐ विष्णवे नमः मंत्र का जाप करें और रविवार और मंगलवार को छोड़कर नियमित रूप से पीपल में जल चढ़ाएं।

मकर राशि

कार्यक्षेत्र -काम काज में मेहनत ज्यादा और फल कम मिलने की संभावना है। अपने उच्च अधिकारियों के साथ सामंजस्य बनाकर काम करें।

आर्थिक पक्ष-आर्थिक हालत पहले से बेहतर होंगे और चल -अचल संपत्ति मिलने के योग हैं।

स्वास्थ्य- स्वस्थ का ध्यान न देने की वजह से बीमारियों के संकेत हैं। अपना ध्यान रखें योग करें और ध्यान से तनाव को कम करें।

शिक्षा -शिक्षा में खर्च करने के योग हैं। आपको अपने पसंद के कॉलेज में दाखिला मिलने के योग बन रहे हैं।

संबंध -मित्रों से सम्बन्ध अच्छे होने के योग हैं। प्रेमी-प्रेमिकाओं के बीच तनावपूर्ण स्थिति हो सकती है।

परिवार-इस महीने परिवार आपकी प्राथमिकता होगा। परिवार के लोगों की हर इच्छा की पूर्ति लड़ने की कोशिश करेंगे।

उपाय -घोड़े की नाल और नाव की कील की अंगूठी बनाकर मध्यमा उंगली में धारण करें।

कुंभ राशि

picean horoscope

कार्यक्षेत्र-काम-काज और व्यापार में सभी आपके काम की प्रशंसा करेंगे। कोई बड़ा आर्डर मिलने के संकेत हैं।

आर्थिक पक्ष- कहीं से रुका हुआ धन प्राप्त होगा। किसी भी क्षेत्र में निवेश पे पहले सावधानी बरतें।

स्वास्थ्य- मौसमी बीमारियों से परेशान होने के साथ सर्दी -जुकाम जैसी बीमारियों की स्थिति रह सकती है।

शिक्षा -पढाई में मन लगेगा और कोई रोचक साहित्य को पढ़ने में व्यस्त रहेंगे।

संबंध -संबंधों का दायरा बढ़ेगा लेकिन संबंध काम नहीं आएंगे। प्रेम प्रसंगों में सफलता मिलेगी।

परिवार-परिवार के सदस्य एक दूसरे की भावना व विचारों के अनुसार आचरण करेंगे।

उपाय -गाय को घास खिलाएं और ॐ शं शनैश्चराय नमः मंत्र का जाप करें।


मीन राशि

कार्यक्षेत्र - नौकरी में नए अवसर मिलेंगे। प्रमोशन और पदोन्नति के योग हैं। कोई नयी जिम्मेदारी सौपी जा सकती है।

आर्थिक पक्ष- आर्थिक हालत पहले से बेहतर होंगे लेकिन किसी को भी उधार देने से बचें।

स्वास्थ्य-दौड़ -भाग की वजह से थोड़ी थकावट रहेगी लेकिन स्वास्थ्यउत्तम रहेगा।

शिक्षा- अध्ययन पर जोर रहेगा और नए विषयों पर अध्यन करेंगे।

संबंध -अगस्त के महीने में प्रेम -प्रसंगों का प्रभाव करियर और शिक्षा पर न पड़ने दें।

परिवार -किसी भी परिस्थिति में परिवार का पूरा साथ देंगे और आपसी सहयोग की भावना बढ़ेगी।

उपाय -गुरूवार को रात्रि के समय हल्दी मिलाकर दूध का सेवन करें।

इस प्रकार सभी राशियों के लिए अगस्त का महीना सामान्य होगा और इस महीने में ऊपर बताए गए उपायों का अनुसरण आपको लाभ दिला सकता है।

अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Recommended Video

Image Credit: freepik

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP