भविष्य में क्या होने वाला है? यह तो हर कोई जानना चाहता है। खासतौर पर अपनी आर्थिक स्थिति, सेहत, जीवनसाथी के साथ रिश्ते कैसे रहेंगे और किन चुनौतियों का भविष्य में सामना करना पड़ सकता है आदि कुछ ऐसे विषय हैं, जिनके बारे में जानने की उत्सुक्ता सभी को होती है। आने वाले समय में अपने जीवन में होने वाले बदलाव के बारे में जानने के लिए इच्छुक हैं तो पंडित एंव ज्योतिषाचार्य मनीष शर्मा द्वारा बताए गए इस राशिफल को जरूर पढ़ें।
मेष
राशि के दशम भाव में चंद्रमा के होने से आय बेहतर रहेगी। इस सप्ताह आपको प्रतिष्ठित लोगों से मुलाकात करने का अवसर प्राप्त होगा। स्थायी संपत्ति से लाभ मिलने का योग बनेगा।
कौन सा दिन रहेगा अच्छा- मंगलवार एवं बुधवार को आय में वृद्धि होगी एवं सभी बाधाएं समाप्त होंगी। गुरुवार एवं शुक्रवार के दिन कार्यों में रुकावटें आ सकती हैं और एवं आय कम हो सकती है। इतना ही नहीं, अनावश्यक खर्चों से मन दुखी होगा। शनिवार को मन प्रसन्न रहेगा और कार्य आसानी से संपन्न होंगे।
प्रोफेशन-व्यापार में काम कम एवं लाभ अधिक मिलेगा। नौकरीपेशा जातकों को काम के सिलसिले में यात्रा करनी पड़ सकती है।
शिक्षा-पढ़ाई में स्वयं के प्रयास सफल होंगे।
स्वास्थ्य-पेट में समस्या हो सकती है।
प्रेम-प्रेम संबंधों में साथी से तनाव हो सकता है।शादीशुदा जातकों के वैवाहिक संबंध मजबूत होंगे।
क्या करें-निर्धन को काला तिल एवं गेंहू का दान करें।
वृषभ
राशि में नवम भाव में मौजूद चंद्रमा पराक्रम में वृद्धि करेगा। इस सप्ताह आपको भाग्य का साथ भी मिलेगा। आपकी सभी योजनाएं सफल होंगी, मगर कार्य की अधिकता हो सकती है। इस सप्ताह आपके नए संपर्क बनेंगे, जो भविष्य में आपको लाभ पहुंचाएंगे।
कौन सा दिन रहेगा अच्छा- गुरुवार एवं शुक्रवार के दिन परिवार के साथ रहने का मौका मिलेगा। आय में वृद्धि होगी एवं सुखपूर्वक समय व्यतीत होगा। शनिवार के दिन कार्य में बाधाएं आएंगी और खर्च भी अधिक होगा।
प्रोफेशन-व्यापारियों के काम में तेजी बनी रहेगी। नौकरीपेशा जातकों को अधिकारियों का सहयोग प्राप्त होगा।
शिक्षा-विद्यार्थियों को इस सप्ताह नई चीजें सीखने का मौका मिलेगा।
स्वास्थ्य-कब्ज की समस्याएं हो सकती है।
प्रेम-प्रेम संबंधों में साथी से उपहास करना मंहगा पड़ सकता है। वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा।
क्या करें-निर्धन को पूराने वस्त्रों का दान करें।
मिथुन
राशि में चंद्र के अष्टम भाव में होने से कुछ दिक्कतें आ सकती हैं। मगर ऐसा पूरे सप्ताह नहीं रहेगा। इस सप्ताह पुराने नुकसान की भरपाई करने की राह भी प्राप्त होगी।
कौन सा दिन रहेगा अच्छा- सोमवार के दिन लक्ष्य प्राप्ति होगी एवं कार्य की अधिकता रहेगी। शुक्रवार की शाम से समय हर प्रकार से अनुकूल रहेगा।
प्रोफेशन-व्यापारियों के काम में सुधार होगा। नौकरीपेशा जातकों को कार्यस्थल में स्थितियां संभलती नजर आएंगी।
शिक्षा-विद्यार्थियों को शिक्षक का सहयोग प्राप्त होगा।
स्वास्थ्य-त्वचा संबंधी समस्याएं हो सकती है।
प्रेम-प्रमियों के साथी से संबंध सुधरेंगे। शादीशुदा जातकों का वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा।
क्या करें-निर्धन को फल का दान मंदिर में करें।
कर्क
राशि पर चंद्र एवं शनि की दृष्टि से आय में वृद्धि होगी। भाई और बहन की ओर से कोई शुभ समाचार मिलेगा। इस सप्ताह आपके सभी अटके कार्य पूरे होंगे।
कौन सा दिन रहेगा अच्छा- सोमवार एवं मंगलवार के दिन अनावश्यक खर्चे होंगे एवं तनाव रहेगा। बुधवार एवं गुरुवार को सुख बढ़ेगा।
प्रोफेशन- व्यापारियों को काम का उत्तम फल मिलेगा। नौकरीपेशा लोगों को तरक्की की प्राप्ति होगी।
शिक्षा- पढ़ाई के लिए किए गए प्रयास सफल होंगे।
स्वास्थ्य- पेट में दर्द की समस्याएं हो सकती है।
प्रेम-प्रेमियों का साथी से मधुर व्यवहार रहेगा। शादीशुदा जातकों को जीवनसाथी का साथ प्राप्त होगा।
क्या करें- निर्धन को दही एवं शहद का दान करें।
सिंह
सिंह राशि के जातक इस सप्ताह बिना बात परेशान रहेंगे। हो सकता है कि आपको इस सप्ताह अज्ञात चिंताएं सता सकती हैं। आपको कोई लाभ देने का लालच देकर उलझा जा सकता है, इसलिए सतर्क रहें।
कौन सा दिन रहेगा अच्छा- सोमवार एवं मंगलवार के दिन आय अच्छी बनी रहेगी। बुधवार एवं गुरुवार के दिन व्यय बढ़ेंगे एवं विरोधी हावी होने का प्रयास करेंगे। शुक्रवार एवं शनिवार के दिन कार्य वृद्धि के साथ आय की प्राप्ति भी होगी।
प्रोफेशन-व्यापारियों के लिए सतर्क रहने का समय है। अनजान पर भरोसा न करें। नौकरीपेशा लोगों के लिए यह सप्ताहा सामान्य रहेगा।
शिक्षा-विद्यार्थियों का अध्ययन करने में मन लगेगा।
स्वास्थ्य-सीने एवं कमर में दर्द हो सकता है।
प्रेम-प्रेम संबंधों में साथी के साथ विवाद होगा। शादीशुदा जातकों के वैवाहिक जीवन में मिठास रहेगी।
क्या करें-निर्धन को खीर का दान करें।
कन्या
राशि में पंचम भाव में मौजूद चंद्र के कारण सभी ओर से सहयोग प्राप्त होगा एवं आय भी बेहतर बनी रहेगी। इस सप्ताह आपको शुभ समाचार प्राप्त होंगे।
कौन सा दिन रहेगा अच्छा- सोमवार एवं मंगलवार के दिन विरोधी से कष्ट हो कसता है, जिससे मन उदास रहेगा। बुधवार एवं गुरुवार का दिन आपके लिए सबसे अच्छा रहेगा। शुक्रवार की शाम से परेशानी बढ़ सकती है। शनिवार को अकेले कहीं भी बाहर जाने से बचें।
प्रोफेशन-व्यापारियों को इस सप्ताह लक्ष्य प्राप्त होंगे। नौकरीपेशा वालों को तरक्की तो मिलेगी मगर उनका स्थांतरण भी हो सकता है।
शिक्षा-प्रतियोगिता में सफलता एवं कक्षा में श्रेष्ठ प्रदर्शन रहेगा।
स्वास्थ्य-बाएं हाथ में दर्द हो सकता है।
प्रेम-प्रेमियों के साथी से विचार मेल नहीं खाएंगे। कुंवारों को वैवाहिक प्रस्ताव मिल सकता है।
क्या करें-निर्धन को पूड़ी एवं सेव का दान करें।
तुला
राशि में चंद्र चतुर्थ भव में रहेगा, इससे आय कम होगी और मन में निराशा का भाव रहेगा। संतान की ओर से चिंता बढ़ेगी। यात्रा में कष्ट हो सकता है। ऋण संबंधी समस्याएं आ सकती है।
कौन सा दिन रहेगा अच्छा- सोमवार का दिन आपके लिए अच्छा है। मंगलवार एवं बुधवार के दिन क्रोध की वजह से नुकसान हो सकता है। गंभीर विषयों पर सोच कर बोले। गुरुवार एवं शुक्रवार के दिन घर के बाहर रहना पड़ सकता है।
प्रोफेशन-व्यापारी अपने कर्मचारियों से परेशान रहेंगे। नौकरीपेशा लोगों से अधिकारी संतुष्ट रहेंगे।
शिक्षा-पढ़ाई में विलंब होने से विद्यार्थी प्रोजेक्ट समय पर पूरा नहीं कर पाएंगे।
स्वास्थ्य-दाढ़ में तकलीफ एवं बालों के झड़ने की समस्या हो सकती है।
प्रेम-प्रेम संबंधों में साथी से विवाद थमेगा। वैवाहिक मामलों में कुंवारों को शुभ समाचार मिल सकता है।
क्या करें-निर्धन को शहद एवं गुड़ का दान करें।
वृश्चिक
राशि में तृतीय भाव में चंद्र के होने से पराक्रम श्रेष्ठ रहेगा, साथ ही आपको भाग्य का साथ मिलेगा। इस सप्ताह शाम के समय मन निराश रहेगा।
कौन सा दिन रहेगा अच्छा- सोमवार एंव मंगलवार के दिन उत्साहीन व्यतीत होंगा। बुधवार को कार्य की अधिकता रहेगी।
प्रोफेशन-कारोबारियों को काम के सिलसिले में यात्रा करनी पड़ सकती है। नौकरीपेशा लोग पूरे सप्ताह व्यस्त रहेंगे।
शिक्षा-अध्ययन में मन लगा रहेंगा एवं सहयोग की प्राप्ति होंगी।
स्वास्थ्य-पेट में तकलीफ एवं पैर में नस का खिंचाव हो सकता है।
प्रेम-साथी से उलाहना मिल सकती है। वैवाहिक जीवन में सहयोग मिलेगा।
क्या करें-निर्धन को हरी सब्जी का दान करें।
धनु
राशि में द्वितीय भाव में चंद्र का गोचर होने से कार्य में अधिकता एवं भाग्य का साथ मिलेगा। सभी अटके कार्य पूरे होंगे एवं आय भी बेहतरीन बनी रहेगी। इस सप्ताह आपकी सभी योजनाएं सफल होंगी।
कौन सा दिन रहेगा अच्छा- मंगलवार एवं बुधवार के दिन आपको प्रतिष्ठित लोगों से मिलने का मौका मिलेगा। गुरुवार एवं शुक्रवार को सावधान रहें।
प्रोफेशन-व्यापारिक सफलताएं प्राप्त होंगी। नौकरीपेशा जातकों को अपने अधिकारियों से समस्या हो सकती है।
शिक्षा-पढ़ाई में आलस्य दिखाएंगे, जिसके चलते अच्छे फल प्राप्त नहीं होंगे।
स्वास्थ्य-मुंह में छाले की समस्याएं हो सकती है।
प्रेम-प्रेम प्रस्ताव विफल रहेंगे। वैवाहिक जीवन में सुख बना रहेगा।
क्या करें- निर्धन को जूते-चप्पल का दान करें।
मकर
राशि में चंद्र एवं शनि का गोचर रहेगा, विषयोग के साथ सप्ताह आरंभ होगा। इस सप्ताह आपकी आय अच्छी बनी रहेगी एवं संतान से सहयोग प्राप्त होगा। इस सप्ताह जो आपका विरोध करते हैं वही पक्ष में रहेंगे। आपके सभी कार्य समय पर होंगे। विवादित मामलों में विजय की प्राप्ति होगी।
कौन सा दिन रहेगा अच्छा- शनिवार का दिन निराशा भरा हो सकता है, मगर हानि की कोई संभावना नही होगी।
प्रोफेशन-व्यापार उन्नत रहेगा एवं नौकरी में सफलता प्राप्त होगी। बेरोजगारों को रोजगार की प्राप्ति होगी।
शिक्षा-अध्ययन में मन लगेगा एवं प्रोजेक्ट समय पर पूरे होंगे।
स्वास्थ्य-पसलीयों में दर्द हो सकता है।
प्रेम-प्रेम में सफलता प्राप्त होगी। वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा।
क्या करें-निर्धन को हरे वस्त्र एवं अन्नदान करें।
कुंभ
इस सप्ताह राशि में चंद्र द्वादश भाव में होने के कारण खर्च अधिक होगा, मगर नई राहे खुलेंगी एवं कार्यों में गति आएगी। आपकी सभी योजनाएं सफल होंगी। पूराने परिचित से कोई लाभदायी समाचार मिल सकता है। इसके साथ ही, स्थायी संपत्ति से लाभ मिल सकता है।
कौन सा दिन रहेगा अच्छा- सोमवार का दिन अच्छा रहेगा। गुरुवार को पड़ोसियों से विवाद हो सकता है।
प्रोफेशन-कारोबार में तेजी रहेगी। नौकरीपेशा लोगों को टूर पर जाना पड़ सकता है।
शिक्षा-विद्यार्थियों को समस्याओं का समाधान प्राप्त होगा।
स्वास्थ्य-पेट की समस्याएं रह सकती है।
प्रेम-प्रेम संबंधों में साथी से विवाद थमेगा। शादीशुदा जातकों का वैवाहिक जीवन में व्यवस्थिति रहेगा।
क्या करें-निर्धन को वस्त्र का दान करें।
मीन
मीन राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह मिलेजुले फल लेकर आएगा। इन्हें कहीं-कहीं बाधाओं का सामना करना पड़ सकता है, तो कहीं पर इन्हें अपार सफलता मिलेगी। इस सप्ताह थोड़ा सा अपने विरोधियों से भी सतर्क रहें।
कौन सा दिन रहेगा अच्छा- सोमवार एवं मंगलवार का दिन विपरित रह सकता है। बुधवार एवं गुरुवार का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा।
प्रोफेशन-कारोबार है तो आपके काम में वृद्धि होगी। नौकरीपेशा हैं तो आपका कार्यक्षेत्र में प्रभाव बढ़ेगा।
शिक्षा-पढ़ाई में अच्छे परिणाम प्राप्त होंगे।
स्वास्थ्य-नींद की अधिकता रहेंगी एवं हाथों में दर्द हो सकता है।
प्रेम-नए दोस्त बनेंगे एवं वैवाहिक जीवन में कड़वाहट समाप्त होगी।
क्या करें-निर्धन को तेल का दान करें।
यह जानकारी आपको पसंद आई हो तो इसे शेयर और लाइक जरूर करें। साथ ही इसी तरह और भी आर्टिकल्स पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों