प्रेम विवाह के लिए आजमाएं ये ज्योतिषीय उपाय

कई बार प्रेम विवाह का योग नहीं बन पाता है और बात बनते-बनते रह जाती है। ऐसे में आप कुछ ज्योतिषीय उपायों को आजमा सकते हैं। इन उपायों से विवाह के बाद दांपत्‍य जीवन भी खुशहाल रहता है। 

astrology remedies for love marriage by expert

विवाह व्यक्ति के जीवन में 16 संस्कारो में से एक संस्कार है। लेकिन रिश्ते में ढेर सारा प्यार होने के बावजूद भी कभी-कभी शादी में समस्या आने लगती है। इसलिए, आज के युग में हर व्यक्ति अपने मनचाहे साथी से विवाह करना चाहता है।

आज हमारे साथ सिद्धार्थ एस कुमार, एस्ट्रो न्यूमरोलॉजिस्ट और फाउंडर न्यूमेरोवाणी हैं, जो हमें प्रेम विवाह के लिए आसान और आजमाए हुए उपाय बताने जा रहे हैं।

मां पार्वती की आराधना

शुक्ल पक्ष के मंगलवार से शुरू करके मां पार्वती स्वयंवर मंत्र का कम से कम 108 बार जाप करना चाहिए। अगर संभव हो तो इस मंत्र का हर मंगलवार को 1008 बार और बाकी दिन 108 बार भी जाप कर सकते हैं।

भगवान महादेव का अभिषेक

shiv pooja

प्रेम विवाह में सफलता के लिए भगवान महादेव का हर शुक्रवार को फल के रस (जैसे अनार का जूस) से अभिषेक करना चाहिए और अभिषेक के समय भगवान शिव के मंत्र का जाप करना चाहिए।

इसे जरूर पढ़ें:शरीर के इन अंगों पर मौजूद तिल बताते हैं 'लव मैरिज' होगी या 'अरेंज मैरिज'

भगवान कृष्णा से जुड़े उपाय

भगवान कृष्णा और राधा रानी को बांसुरी और वैजयंती माला चढ़ाएं। ये उपाय हर महीने की दोनों एकादशी तिथि को करना चाहिए। भगवान श्री कृष्णा को एक श्लोकी भागवत सुनाएं।

मंगला गौरी व्रत

प्रेम विवाह में सफलता के लिए मंगला गौरी व्रत करना भी काफी लाभदायक होता हैं। 23 मंगला गौरी व्रत करके उसका विधि विधान से उद्यापन करना चाहिए। अगर मंगलवार को सुहाग सामग्री का दान करना संभव हो तो, वो और उत्तम होता है और प्रेम विवाह में मदद करता है।

रामायण की चौपाई

ramcharitmanas chaupai for love marriage

रामायण की इस चौपाई "तब जनक पाइ बसिष्ठ आयसु ब्याह! साज संवारि कै!! मांडवी, श्रुतकी, रति, उर्मिला कुंअरि लईं हंकारि कै!!" का रोज 108 बार जाप करना भी प्रेम विवाह से जुड़े समस्या से मुक्ति देता है।

इसे जरूर पढ़ें:रामचरितमानस की ये 5 चौपाईयां आपको देंगी सुख और संपत्ति

फिरोजा और रोज क्वार्ट्ज

फिरोजा और रोज क्वार्ट्ज दो ऐसे उपरत्न हैं, जो व्यक्ति के आकर्षण को बढ़ा देते हैं। ऐसे में उनके लिए किसी दूसरे व्यक्ति से अपनी बात मनवाना आसान हो जाता है। इन दोनों उप रत्नों को पंचधातु में पेंडंट रूप में पीले धागे में गले में शुक्ल पक्ष के गुरूवार को धारण करना होता है।

एक और बात, जो आपको ध्‍यान में रखनी चाहिए। फिरोजा और रोज क्वार्ट्ज के वजन का आपस में 1.61 का अनुपात होना चाहिए।

आप भी इन ज्योतिषीय उपायों की मदद से प्रेम विवाह कर सकते हैं। अगर आपको भी एस्ट्रोलॉजी से जुड़ी जानकारी चाहिए, तो हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit: Freepik & Shutterstock

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP