aaj ka kanya rashifal 14 january

Aaj Ka Kanya Rashifal 14 January 2026: षटतिला एकादशी पर सूर्य का पंचम भाव में प्रवेश, कन्या राशि की महिलाओं की बढ़ेगी क्रिएटिविटी

आज मकर संक्रांति और षटतिला एकादशी के पावन संयोग पर कन्या राशि के लिए बेहद शुभ योग बन रहे हैं। सूर्य देव का पंचम भाव में प्रवेश आपकी बुद्धि, रचनात्मकता और आत्मविश्वास को नई दिशा देने वाला है। पढ़ाई, क्रिएटिव काम और प्रेम जीवन में सकारात्मक बदलाव देखने को मिल सकते हैं। आइए जानते हैं 14 जनवरी 2026 का कन्या राशिफल, जिसमें करियर, धन, प्रेम और सेहत से जुड़ी पूरी जानकारी दी गई है।
Editorial
Updated:- 2026-01-14, 08:01 IST

Virgo Horoscope Today, 14  January 2026: 14 जनवरी 2026, बुधवार का दिन कन्या राशि की महिलाओं के लिए खुशियों और नई शुरुआत का दिन है। पंचांग के अनुसार, आज मकर संक्रांति का पावन पर्व है। आज सूर्य देव आपकी राशि से 5वें भाव  प्रवेश कर रहे हैं जो की संतान, बुद्धि और प्रेम का घर है । ज्योतिष में यह एक बहुत ही शानदार स्थिति है। आज से आपकी सोचने-समझने की शक्ति और तेज हो जाएगी। अगर आप स्टूडेंट हैं या किसी एग्जाम की तैयारी कर रही हैं, तो आज से सफलता के योग बन रहे हैं। आज चंद्रमा आपके 3वें भाव पराक्रम में है,आज आप फुल एनर्जी में रहेंगी। आप आलस छोड़कर काम करेंगी। आज आपके दिमाग में नए-नए आईडिया आएंगे, जिन्हें लागू करने के लिए यह बेस्ट समय है।

आज कन्या राशि का प्रेम राशिफल (Virgo Love Horoscope Today)

प्रेम और वैवाहिक जीवन में आज कन्या राशि की महिलाओं के लिए दिन रोमांचक रहने वाला है। सूर्य का 5वें घर में आना लव लाइफ में नई जान डाल सकता है। जो महिलाएं सिंगल हैं, उनकी लाइफ में किसी खास इंसान की एंट्री हो सकती है। विवाहित महिलाओं का पूरा ध्यान आज अपने बच्चों की खुशी और उनकी तरक्की पर रहेगा। आज परिवार के साथ कहीं घूमने या मंदिर जाने का प्लान बना सकती हैं। आज अपने पार्टनर के साथ खुलकर बात करें, आपकी कम्युनिकेशन स्किल  आज किसी भी पुराने विवाद को दूर कर देगी।
उपाय: आज गाय को हरा चारा और थोड़ी सी भीगी हुई मूंग दाल खिलाएं।

आज कन्या राशि का करियर राशिफल (Virgo Career Horoscope Today)

करियर के मामले पर आज कन्या राशि की महिलाएं स्मार्ट वर्क करेंगी। कन्या राशि की महिलाएं अपनी परफेक्शन के लिए जानी जाती हैं। आज सूर्य आपको नई पहचान दिलाएगा। अगर आप क्रिएटिव फील्ड, राइटिंग , मीडिया या एजुकेशन  के क्षेत्र में हैं, तो आज आपकी काफी तारीफ  होगी। 3रे घर का चंद्रमा आज आपको थोड़ी भागदौड़ करवा सकता है, यह भागदौड़ आपके लिए फायदेमंद रहेगी। अगर आप बिज़नेस करती हैं, तो आज रिस्क लेने से डरें नहीं, अपनी बुद्धि का इस्तेमाल करें आज आपको  फायदा जरूर होगा। आज कोई नया प्रोजेक्ट शुरू करने के लिए दिन बहुत शुभ है।
उपाय: आज गणेश जी को दूर्वा चढ़ाएं और तिल के लड्डू का भोग लगाएं।

आज कन्या राशि का आर्थिक राशिफल (Virgo Money Horoscope Today)

आर्थिक दृष्टि से आज का दिन कन्या राशि की महिलाओं का देखा जाये तो आज आपको आय और खर्चा बराबर ही होगा । सूर्य का 5वें घर में होना शेयर मार्किट   से लाभ का संकेत देता है, आज आप बच्चों की पढ़ाई या उनके भविष्य के लिए कोई पॉलिसी ले सकती हैं। आज खर्च तो होगा, लेकिन वह अच्छे कामों पर होगा, जिससे आपको दुख नहीं होगा।
उपाय: आज किसी गरीब बच्चे को तिल के लड्डू का दान करें।  

kanya rashi daily horoscope

आज कन्या राशि की सेहत (Virgo Health Horoscope Today)

स्वास्थ्य के मामले में आज कन्या राशि की महिलाओं को अपने पेट का थोड़ा ध्यान रखना होगा। 5वें भाव का सूर्य कभी-कभी एसिडिटी या पेट में जलन की समस्या देता है। मकर संक्रांति पर तिल और गुड़ खाएं, लेकिन बहुत ज्यादा नहीं, क्योंकि यह गर्म होता है। 3रे घर का चंद्रमा आज कंधे या गर्दन में दर्द दे सकता है, खासकर अगर आप कंप्यूटर पर ज्यादा देर काम करती हैं। आज अपनी डाइट हल्की रखें और खूब पानी पिएं।
उपाय: आज किसी पत्र ब्राम्हण को खिचड़ी, चावल और मूंग दाल के साथ पीले वस्त्र का दान करें।

यहां पढ़ें 12 राशियों का वार्षिक राशिफल 2026 

यह दैनिक राशिफल आपकी चंद्र राशि पर आधारित है और यह चंद्रमा के नक्षत्र तथा राशि में होने वाले गोचर के सूक्ष्म विश्लेषण से तैयार किया गया है। यह जानकारी छिंदवाड़ा, मध्यप्रदेश के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य पंडित सौरभ त्रिपाठी द्वारा वेरीफाई की गई है।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसे ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।

;