Aries career obstacles 2026

Aaj Ka Mesh Rashifal 4 February 2026: आज साहस के साथ संयम जरूरी, जानिए मेष राशि की महिलाओं का आज का राशिफल

आज का मेष राशिफल 4 फरवरी 2026 मेष राशि की महिलाओं के लिए साहस और संयम का संदेश लेकर आया है। आज ऊर्जा भरपूर रहेगी, लेकिन सही फैसले लेना जरूरी होगा। प्रेम, करियर, धन और सेहत से जुड़े सभी पहलुओं पर जानिए क्या रखें सावधानी और कहां मिल सकते हैं मौके। साथ ही पढ़ें आज के खास उपाय, जो तनाव कम कर सफलता और संतुलन बनाए रखने में मदद करेंगे।
Editorial
Updated:- 2026-02-04, 07:49 IST

Aries Horoscope Today, 04 February 2026 : आज का दिन मेष राशि की महिलाओं के लिए ऊर्जा से भरा हुआ तो रहेगा, लेकिन इस ऊर्जा को सही दिशा में लगाना सबसे बड़ी चुनौती होगी। आपकी राशि के स्वामी मंगल हैं और आज उनके प्रभाव से मन जल्दी प्रतिक्रिया देने वाला हो सकता है। आप जो भी सोचेंगी, उसे तुरंत बोलने या करने का मन करेगा। यही जगह है जहाँ आपको खुद पर थोड़ा नियंत्रण रखना होगा। आज आप यह महसूस कर सकती हैं कि आप बहुत दिनों से दूसरों की बातों को सहती आ रही हैं अगर आप गुस्से में बात करेंगी, तो बात बिगड़ सकती है। अगर शांत तरीके से अपनी बात रखेंगी, तो लोग आपको गंभीरता से लेंगे। आज के दिन आपको किसी भी से सोच समझ कर बात करना चाहिए।

आज मेष राशि का प्रेम राशिफल (Aries Love Horoscope Today)

प्रेम जीवन में आज मेष राशि की महिलाओं के लिए आज इमोशन्स में कण्ट्रोल रखने कोई जरुरत है । विवाहित महिलाओं को जीवनसाथी के व्यवहार से थोड़ी चिड़चिड़ाहट हो सकती है। ऐसा लगेगा कि सामने वाला आपकी मेहनत या भावनाओं को समझ नहीं रहा। रिलेशनशिप में रहने वाली महिलाओं के लिए आज का दिन टेस्ट जैसा है। अगर आप सिर्फ अपनी बात मनवाने की कोशिश करेंगी, तो दूरी बढ़ सकती है। आज सुनना ज्यादा जरूरी है। अविवाहित महिलाओं के लिए आज किसी पुराने संपर्क से दोबारा बातचीत शुरू हो सकती है, लेकिन भावनाओं में बहने से पहले दिमाग का इस्तेमाल जरूरी है।

उपाय: आज हनुमान जी को सिंदूर अर्पित करें और ॐ नमो भगवते हनुमते नमः का 11 बार जाप करें।

आज मेष राशि का करियर राशिफल (Aries Career Horoscope Today)

करियर के क्षेत्र में आज मेष राशि की महिलाओं को खुद को साबित करने के मौके मिल सकते हैं। ऑफिस में आज कोई ऐसा काम मिल सकता है जिसमें आपकी नेतृत्व क्षमता सामने आएगी। हालांकि, टीम के साथ काम करते समय अहंकार से बचना जरूरी होगा। जो महिलाएं नौकरी बदलने की सोच रही हैं, उन्हें आज किसी नए विकल्प की जानकारी मिल सकती है, लेकिन तुरंत फैसला लेना ठीक नहीं रहेगा। बिजनेस से जुड़ी महिलाओं के लिए आज का दिन थोड़ा उतार-चढ़ाव वाला हो सकता है। किसी ग्राहक या पार्टनर से बातचीत में जल्दबाजी नुकसान करा सकती है।

उपाय: आज काम शुरू करने से पहले लाल फूल गणेश जी को अर्पित करें।

यह भी पढ़ें- Varshik Rashifal 2026: मेष से लेकर मीन तक सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा नया साल, पंडित जी से जानें वार्षिक राशिफल

aries women

आज मेष राशि का आर्थिक राशिफल (Aries Money Horoscope Today)

आर्थिक मामलों में आज मेष राशि की महिलाओं को सावधानी रखनी होगी। आज पैसा आएगा, लेकिन टिकेगा या नहीं यह आपके फैसलों पर निर्भर करेगा। आज अचानक कोई खर्च सामने आ सकता है, खासकर घर या वाहन से जुड़ा। आज किसी को उधार देना या किसी स्कीम में पैसा लगाना रिस्की हो सकता है। खर्च करने से पहले दो बार सोचें।

उपाय: आज तांबे के लोटे में जल भरकर सूर्य को अर्घ्य दें।

आज मेष राशि की सेहत (Aries Health Horoscope Today)

स्वास्थ्य के मामले में आज मेष राशि की महिलाओं को सिर, आंखों और ब्लड प्रेशर से जुड़ी सावधानी रखनी चाहिए। ज्यादा गुस्सा या तनाव सीधे आपकी सेहत पर असर डाल सकता है। नींद पूरी न होने से थकान महसूस हो सकती है। आज बहुत ज्यादा मसालेदार भोजन से बचें और पानी पर्याप्त मात्रा में पिएं। थोड़ी देर टहलना या हल्का व्यायाम मन को भी शांत करेगा।

उपाय: आज सुबह स्नान के बाद माथे पर हल्का सा चंदन लगाएं।

यह दैनिक राशिफल आपकी चंद्र राशि पर आधारित है और चंद्रमा के नक्षत्र तथा राशि में होने वाले गोचर के सूक्ष्म विश्लेषण से तैयार किया गया है। यह जानकारी ज्योतिषाचार्य एवं पंडित सौरभ त्रिपाठी द्वारा सत्यापित है।

अगर आपको यह स्टोरी पसंद आई हो, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।

;