Strawberry Full Moon: ये सरल उपाय चमका सकते हैं आपकी किस्‍मत

पूर्णिमा के दिन आप कुंडली में अपने कमजोर चंद्रमा को मजबूत बनाने के लिए पंडित जी द्वारा बताए गए उपाय कर सकती हैं। 

Chandrama Ke Upay in hindi

ऐसी बहुत सी खगोलीय घटनाएं हैं, जो ज्‍योतिष शास्‍त्र में भी महत्व रखती हैं। इनमें से एक है सुपर मून या फिर कह लीजिए स्ट्रॉबेरी मून। यह एक खगोलीय घटना है और हर वर्ष कभी न कभी पूर्णीमा के दिन ही पड़ती है।

आपको बता दें कि इस वर्ष 3 स्ट्रॉबेरी मून हैं और पहला स्ट्रॉबेरी मून 14 जून 2022 को पड़ रहा है। वैज्ञानिक रूप से देखा जाए तो इस दिन चंद्रमा पृथ्वी के सबसे करीब होता है और दिखने में चमकीला और हल्‍का गुलाबी नजर आता है।

स्ट्रॉबेरी मून को सेलिब्रेट करने की प्रथा भारत की नहीं है। दरअसल, इस दिन को अमेरिका की कुछ खास जनजातियां सेलिब्रेट करती हैं। मगर इस विषय में हमारी बात भोपाल के ज्योतिषाचार्य एवं पंडित विनोद सोनी जी से हुई है। वह कहते हैं, 'चंद्रमा जातक के मन का कारक होता है। जैसा हम विचार करते हैं, कुंडली में हमारा चंद्रमा वैसी ही स्थिति में होता है। पूर्णिमा के दिन चांद अपने पूरे आकार में होता है, तब आप चंद्रमा को मजबूत बनाने के उपाय कर सकती हैं। '

पंडित जी चंद्रमा को मजबूत बनाने के कुछ उपाय भी बताते हैं-

इसे जरूर पढ़ें- किस दिन रखा जाएगा वट पूर्णिमा का व्रत, पूजा का शुभ मुहूर्त और महत्व जानें

astro tips for strawberry full moon

शिव जी की पूजा करें

आप चंद्रमा को मजबूत करने के लिए पूर्णिमा के दिन भगवान शिव जी की पूजा कर सकती हैं और उन्हें दो मुखी रुद्राक्ष पहले अर्पित करें और फिर खुद धारण कर लें। आपको बता दें कि दो मुखी रुद्राक्ष का ग्रह चंद्रमा होता है। इसे यदि आप धारण करते हैं तो आपको एकाग्रता और शांति प्राप्त होती है।

पानी का उपाय

यदि आपकी कुंडली में चंद्रमा कमजोर है तो आपको पूर्णिमा की रात चंद्रमा को जल अर्पित करना चाहिए। अर्पित किए हुए जल को एक पात्र में एकत्र करें और सारी रात अपने सिरहाने रखकर सो जाएं। फिर दूसरे दिन सुबह आप उसी पानी का सेवन करें। ऐसा करने से आपका चंद्रमा मजबूत होता है।

इसे जरूर पढ़ें- बरगद की परिक्रमा के फायदे जानें

moon astro

सुंदरकांड का पाठ

इस बार पूर्णिमा मंगलवार के दिन पड़ रही है। इसलिए आपको सुंदरकांड का पाठ करना चाहिए, साथ ही चंद्रमा के बीज मंत्र का जाप करें। इतना ही नहीं, चंद्रमा को सफेद रंग की मिठाई और सफेद पुष्प अर्पित करें।

खान-पान का ध्यान रखें

अगर कुंडली में आपका चंद्रमा कमजोर है, तो इसका असर आपकी सेहत पर भी पड़ता है। चंद्रमा के कमजोर होने पर आपके शरीर में कैल्शियम की कमी बढ़ जाती है। ऐसे में आपको दूध से बनी चीजों का सेवन करना चाहिए।

Strawberry Full Moon

पूर्णिमा पर दान

पूर्णिमा के दिन आप अपने चंद्रमा को मजबूत बनाने के लिए चांदी, सफेद वस्त्र, दूध, चावल या किसी अन्य सफेद वस्तु का दान किसी निर्धन को कर सकती हैं।

दूध का उपाय

अगर आपकी कुंडली में चंद्रमा कमजोर है तो आपको सूर्यास्‍त के बाद दूध का सेवन बिल्कुल भी नहीं करना चाहिए।

उम्मीद है कि आपको यह आर्टिकल पसंद आया होगा। इस आर्टिकल को शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP