
Virgo Horoscope Today, 21 February 2026 : 21 फरवरी 2026, शनिवार का दिन कन्या राशि की महिलाओं के लिए एक टर्निंग पॉइंट साबित हो सकता है। आज चंद्रमा आपकी राशि से ठीक सामने यानी सातवें भाव में गोचर कर रहा है। सबसे खास बात यह है कि चंद्रमा आपके ही राशि स्वामी बुध के रेवती नक्षत्र में मौजूद है। शनि देव के दिन पर आपके लग्नेश का यह प्रभाव आज आपको भावनाओं में बहने नहीं देगा। आज आपका दिमाग बहुत शार्प और फोकस्ड रहेगा। आप फायदे -नुकसान का पूरा गणित लगाकर ही कोई भी कदम उठाएंगी। आज का दिन अकेले भागने का नहीं, बल्कि दूसरों के साथ मिलकर अपना उल्लू सीधा करने का है!
दांपत्य जीवन में आज सिर्फ प्यार-मोहब्बत की ही बातें नहीं होंगी, बल्कि भविष्य की किसी ठोस प्लानिंग जैसे घर का बजट, बच्चों की पढ़ाई या कोई नई खरीदारी पर चर्चा होगी। सातवां भाव आपके जीवनसाथी का होता है। अगर पति के साथ कोई पुरानी खटपट चल रही थी, तो आज आपकी एक मीठी लेकिन लॉजिकल बात उस झगड़े को जड़ से खत्म कर देगी। सिंगल महिलाओं के पास आज किसी बहुत ही बौद्धिक और सुलझे हुए इंसान का प्रपोजल आ सकता है। आज सामने वाले की शक्ल से ज्यादा उसकी अक्ल आपको इम्प्रेस करेगी।
उपाय: शनिवार की शाम को काले तिल और गुड़ के लड्डू बनाकर किसी सुहागिन महिला को या पास के किसी मंदिर में दान करें।
नौकरी और व्यापार के क्षेत्र में आज आप गजब की डिप्लोमेसी दिखाएंगी। सातवां भाव पब्लिक डीलिंग और क्लाइंट्स का भी होता है। अगर आप खुद का बिजनेस चलाती हैं, बुटीक है, या क्लाइंट्स से सीधे डील करती हैं, तो आज अपनी बातों के जादू से आप कोई बड़ी डील क्रैक कर सकती हैं। नौकरी कर रही महिलाओं को आज अपना ईगो किनारे रखकर किसी कलीग्स के साथ मिलकर काम करना पड़ेगा। आज टीम वर्क ही आपकी सबसे बड़ी ढाल बनेगा।
उपाय: अपने ऑफिस बैग या काम की डेस्क की दराज में एक मोर पंख रखें ।
आर्थिक मामलों में आज का यह गोचर आपको बहुत कैलकुलेटर बना रहा है। आज आप एक भी रुपया बिना सोचे-समझे खर्च नहीं करेंगी। सातवां भाव बिजनेस पार्टनरशिप से होने वाले फायदे का है। आज किसी पुरानी पार्टनरशिप, पति के नाम पर किए गए किसी निवेश या जॉइंट अकाउंट से आपको अचानक बड़ा धन लाभ हो सकता है। शनिवार होने के कारण आज उधार लेन-देन से बिल्कुल बचें, खासकर किसी ऐसे इंसान को पैसा न दें जो मीठी-मीठी बातें करके ठगने की कोशिश करे।
उपाय: शनिवार के दिन एक साबुत नींबू लें, उस पर 4 लौंग गाड़ दें और उसे अपने व्यापार के गल्ले, पर्स या तिजोरी में रख दें।

सेहत के मामले पर आज आपको अपनी कमर , किडनी , यूरिनरी ट्रैक्ट और नर्वस सिस्टम का विशेष ध्यान रखना है। सातवां भाव नाभि के नीचे के हिस्से को कंट्रोल करता है। आज पानी पीने में कंजूसी बिल्कुल न करें, वरना यूरिन इन्फेक्शन या कमर में तेज दर्द उभर सकता है। बुध के असर से दिमाग में विचारों की आंधी चलेगी, जिससे थोड़ी एंग्जायटी महसूस हो सकती है। आज खुद को रिलैक्स रखना और लगातार एक ही कुर्सी पर बैठकर काम न करना ही आपकी सबसे बड़ी दवा है।
उपाय: आज नहाने के पानी में आधा चम्मच सेंधा नमक जरूर मिला लें।
यह दैनिक राशिफल आपकी चंद्र राशि पर आधारित है और यह चंद्रमा के नक्षत्र तथा राशि में होने वाले गोचर के सूक्ष्म विश्लेषण से तैयार किया गया है। यह जानकारी छिंदवाड़ा, मध्यप्रदेश के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य पंडित सौरभ त्रिपाठी द्वारा वेरीफाई की गई है।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसे ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।