
अप्रैल 2025 का महीना कई महत्वपूर्ण त्योहारों और सरकारी छुट्टियों से भरपूर रहने वाला है, क्योंकि इस दौरान राम नवमी, महावीर जयंती, अंबेडकर जयंती और गुड फ्राइडे जैसे बड़े त्योहार आने वाले हैं, जिनकी वजह से स्कूल, कॉलेज और बैंक बंद रहेंगे। इसके लिए अलग-अलग राज्यों में छुट्टियां घोषित की गई हैं।
अगर आप इस महीने किसी यात्रा की योजना बना रहे हैं, बैंकिंग से जुड़े जरूरी काम निपटाना चाहते हैं या बच्चों की स्कूल-कॉलेज की छुट्टियों का सही शेड्यूल जानना चाहते हैं, तो यह लेख आपके लिए बेहद काम का साबित हो सकता है। यहां हम आपको अप्रैल 2025 में होने वाली सभी प्रमुख छुट्टियों की पूरी लिस्ट देंगे, ताकि आप अपनी प्लानिंग पहले से बना सकें और किसी भी तरह की असुविधा से बच सकें।

इस दिन बाबू जगजीवन राम जयंती मनाया जाएगा। ये दिन सामाजिक न्याय के लिए लड़ने वाले बाबू जगजीवन की याद में सेलिब्रेट किया जाता है। इसलिए इस खास मौके पर देश भर के तमाम प्राइवेट और सरकारी बैंक क्लोज रहने वाले हैं। कई जगहों पर इस दिन स्कूल और कॉलेज भी बंद रहते हैं।
इस दिन देश में महावीर जयंती मनाया जाएगा। महावीर जयंती जैन धर्म को मानने वाले लोगों के लिए सबसे महत्वपूर्ण त्योहार है और यह पर्व हिंदू कैलेंडर के अनुसार, चैत्र माह की तेरहवीं तिथि को मनाई जाती है। आपको बता दें कि इसकी तारीख हर साल बदलती रहती है। साल 2025 में महावीर जयंती 10 अप्रैल (गुरुवार) को मनाई जाएगी। ऐसे में, 10 अप्रैल को कर्नाटक, तेलंगाना, तमिलनाडु, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल, गुजरात, महाराष्ट्र और राजस्थान जैसे राज्यों में भी सभी निजी और सरकारी बैंकों की छुट्टी रहने वाली है।

14 अप्रैल के दिन अंबेडकर जयंती मनाया जाता है। इस दिन छत्तीसगढ़, अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, नई दिल्ली, चंडीगढ़, मिजोरम, मेघालय, मध्य प्रदेश और हिमाचल प्रदेश जैसे राज्यों के बैंक क्लोज रहेंगे। इसी दिन तमिल नव वर्ष और बंगाली नव वर्ष बिहू मनाया जाता है। साथ ही, 14 अप्रैल को ही बैसाखी का भी पर्व सेलिब्रेट किया जाता है। इस तरह आज के दिन लगभग सभी राज्यों के स्कूल, कॉलेज और बैंकों में छुट्टियां रहती हैं।
गुड फ्राइडे के दिन भी स्कूल, कॉलेज औ बैंक आदि बंद रहते हैं। यह दि न क्रिश्चियन धर्म का एक महत्वपूर्ण दिन होता है, जिसे ईसा मसीह को क्रूस पर चढ़ाने के दिन के रूप में याद करते हुए सेलिब्रेट किया जाता है। इसे होली फ्राइडे, ग्रेट फ्राइडे और ब्लैक फ्राइडे भी कहा जाता है।

भारतीय रिजर्व बैंक के नियमों के अनुसार, हर रविवार यानी 6, 13, 20 और 27 अप्रैल को बंद रहेंगे। वहीं, बैंकों और कुछ स्कूलों में दूसरे व चौथे शनिवार यानी 12 और 26 अप्रैल को छुट्टियां रहेंगी। इस तरह अप्रैल के महीने में 3 रविवार और 2 शनिवार को मिलाकर कुल 5 सामान्य छुट्टियां हैं। इसके अलावा, कुछ राज्यों में विशेष त्योहारों पर भी अवकाश होता है। 5 सामान्य और 4 सरकारी अवकाश को मिलाकर अप्रैल में कुल 9 छुट्टियां हैं।
इसे भी पढ़ें- बैंकिंग से लेकर टैक्स तक, 1 अप्रैल 2025 से बदल रहे हैं कई नियम...जानें आपकी जेब पर क्या पड़ेगा असर
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ
Image credit- Freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।