herzindagi
why is good friday celebrated

Good Friday 2025: जानिए क्यों मनाया जाता है गुड फ्राइडे और क्या है इसका महत्व

इस साल गुड फ्राइडे 18 अप्रैल को है और मुख्य रूप से यह ईसाई धर्म के लोगों द्वारा मनाया जाता है। हम आपको बताएंगे कि आखिर क्यों गुड फ्राइडे मनाया जाता है इसका ईसाई धर्म में क्या महत्व है।   
Editorial
Updated:- 2025-04-17, 12:02 IST

ईसाई धर्म का पवित्र और भावनात्मक पर्व गुड फ्राइडे प्रभु यीशु मसीह को समर्पित होता है। गुड फ्राइडे को यीशु मसीह के बलिदान की स्मृति के रूप में मनाया जाता है। यह उस दिन को समर्पित है जब यीशु मसीह को शारीरिक और मानसिक यातनाएं देने के बाद यहूदी शासकों ने सूली पर चढ़ा दिया था। जिस दिन यीशु मसीह को सूली पर चढ़ाया गया था, उस दिन शुक्रवार था।  

ईसा मसीह ने मानव जाति के लिए अपना जीवन कुर्बान कर दिया था इसलिए इस शुक्रवार को ईसाई धर्म के लोग 'गुड फ्राइडे' के रूप में मनाते हैं। गुड फ्राइडे को होली डे, ब्लैक फ्राइडे और ग्रेट फ्राइडे के नाम से भी जाना जाता है। इस दिन को मुख्य रूप से ईसाई धर्म के लोग ईसा मसीह की कुर्बानी दिवस के रूप में मनाते हैं। इस साल गुड फ्राइडे 18 अप्रैल को है। आइए, यहां डिटेल में जानते हैं गुड फ्राइडे क्यों मनाया जाता है और इसका क्या महत्व है। 

क्यों मनाते हैं गुड फ्राइडे? 

why do we celebrate good friday and its significance

बाईबल के अनुसार मानव जाति के कल्याण के लिए इस दिन ईसासियों के प्रभू और प्रेम, ज्ञान और अहिंसा का संदेश देने वाले ईसा मसीह ने बलिदान दे दिया था। यहूदी शासकों ने ईसा मसीह को तमाम शारीरिक और मानसिक यातनाएं दी और फिर सूली पर चढ़ा दिया, उस दिन शुक्रवार था।

ईसाइयों के पवित्र ग्रंथ बाइबल में यह भी बताया गया है कि लगभग 6 घंटे तक ईसा मसीह को कीलों से ठोका गया था और फिर उन्हें लटकाया गया था। जब यह सब कुछ हो रहा तो आखिर के 3 घंटे पूरे राज्य में अंधेरा छा गया और यीशु मसीह के प्राण त्यागने के बाद कब्रे टूटने लगी थी। कुछ मान्यताओं के अनुसार सूली पर चढ़ाने के तीन दिन बाद ईसा मसीह पुन: जीवत हो गए थे, उस दिन रविवार था। ऐसे में पूरी दुनिया में उसे ईस्टर संडे के रूप में मनाया जाता है। 

इसे भी पढ़ेंः जीसस क्राइस्ट से जुड़ी हुई ये बातें आपको जरूर जाननी चाहिए

क्या है इस दिन का महत्व? 

Good Friday

ईसाई धर्म के लोग 40 दिन तक उपवास रखते हैं वहीं कुछ लोग सिर्फ शुक्रवार को उपवास रखते हैं, इसे लेंट कहा जाता है। इस दिन लोग चर्च और घरों में सजावट की वस्तुएं कपड़े से ढक देते हैं और चर्च में काले कपड़े पहनकर लोग शोक जताते हैं।(गुड फ्राइडे के बारे में कितना जानते हैं? क्विज खेलें और जानें) साथ ही, प्रभु यीशु से अपने गुनाहों की माफी मांगते हैं और ईसा मसीह के अंतिम सात वाक्यों की विशेष व्याख्या की जाती है। मान्यताओं के अनुसार इस दिन पर प्रभु यीशु के बलिदान को लोग आज के दिन सभी के साथ मिलकर चर्च में याद करते हैं। 

इसे भी पढ़ेंः क्या स्वामी विवेकानंद ने ईसा मसीह की पूजा करने को कहा था?

उम्मीद है कि आपको यह जानकारी पसंद आई होगी। साथ ही, आपको यह आर्टिकल कैसा लगा? हमें कमेंट कर जरूर बताएं और इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी के साथ।

 

image credit- freepik

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

FAQ
गुड फ्राइडे क्यों मनाया जाता है?
गुड फ्राइडे को होली फ्राइडे, ब्लैक फ्राइडे या ग्रेट फाइडे भी कहा जाता है। इस दिन ईसा मसीह को सूली पर चढ़ाया गया था। ईसाई धर्म का पवित्र और भावनात्मक पर्व है। 
गुड फ्राइडे कौन-सा धर्म मनाता है?
गुड फ्राइडे एक भावनात्मक पर्व है, जिसे ईसाई धर्म के लोग मुख्य तौर पर मनाते हैं।
गुड फ्राइडे की असली कहानी क्या है?
ईस्टर के पहले शुक्रवार पर गुड फ्राइडे मनाया जाता है। इस दिन को ईसाई धर्म में ईसा मसीह को क्रूस पर चढ़ाने और कैल्वरी में उनकी मृत्यु की याद में मनाया जाता है। 
Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।