herzindagi
anushka sharma wedding inside video got viral on social media main

अनुष्का शर्मा की शादी का वीडियो हुआ वायरल, इटली से इस तरह हुई थी शादी के बाद बिदाई

अनुष्का शर्मा और विराट कोहली की शादी के बाद तो बॉलीवुड में शादियों की बाहार ही आ गयी। शादी के इतने दिनों बाद अब अनुष्का शर्मा की बिदाई का वीडियो वायरल हो रहा है।
Editorial
Updated:- 2019-03-25, 15:38 IST

अनुष्का शर्मा और विराट कोहली की शादी के बाद तो बॉलीवुड में शादियों की बाहार ही आ गयी। दीपिका पादुकोण ने तो रणवीर सिंह के साथ अनुष्का और विराट की तरह इटली में ही शादी की थी। इतना ही नहीं बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा ने भी विदेशी पार्टनर ढूंढ निक जोनस के साथ इंडिया में शादी के सात फेरे लिये थे। अनुष्का शर्मा का ब्राइडल लहंगा डिज़ाइन भी खूब वायरल हुआ था। फैशन डिज़ाइनर सब्यसाची मुखर्जी के ब्राइडल लहंगे को सिर्फ आम लड़कियों ने ही नहीं बल्कि कई सेलिब्रिटी ने भी कॉपी किया। इसके अलावा अनुष्का शर्मा के लहंगे का ब्लश पिंक कलर भी फैंस को खूब पसंद आया। अनुष्का शर्मा की शादी की तस्वीरों ने तो सोशल मीडिया पर रिकॉर्ड बनाया ही था लेकिन उनकी शादी का पहला वीडियो उससे भी ज्यादा पॉपुलर हो रहा है। अनुष्का शर्मा ने इंस्ताग्राम पर अपना वेडिंग वीडियो जब शेयर किया तो फैंस ने उसे खूब पसंद भी किया। 

अनुष्का शर्मा विराट कोहली का वेडिंग वीडियो 

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by AnushkaSharma1588 (@anushkasharma) onDec 10, 2018 at 9:15pm PST

अनुष्का शर्मा के इस वेडिंग वीडियो में उनकी ब्राइडल एंट्री से लेकर विराट कोहली के साथ उनकी पहली नज़र का मिलना जब दुल्हा और दुल्हन बन वो पहली बार एक दूसरे को देखते हैं। इसके अलावा उनकी वरमाला, शादी के फेरे और मांग में सिंदूर डालते हुए सब दिखाया गया है। अनुष्का शर्मा शादी के दिन कितना खुश और इमोशनल हो रही थी ये आप इस वीडियो में देख सकती हैं। 

anushka sharma wedding inside picture sindoor

अनुष्का शर्मा की मांग में सिंदूर भरते हुए विराट कोहली की ये तस्वीर भी इन दिनों सोशल मीडिया पर छायी हुई है। मांग टीका से लेकर उनकी ब्राइजल ज्वेलरी सभी इस वेडिंग पिक्चर में नज़र आ रही है। विराट कोहली जब मांग में सिंदूर डाल रहे हैं तो अनुष्का शर्मा ने अपनी आंखें बंद कर रखी हैं और वो इस मुमेंट को पूरी तरह से फील कर रही हैं।  

अनुष्का शर्मा की बिदाई का वीडियो 

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Anushka Sharma (@anusharmavideo) onMar 21, 2019 at 10:56pm PDT

इस वीडियो में अनुष्का शर्मा की शादी के बाद ट्रेडिशनल बिदाई हो रही है। दुल्हन हाथों में चावल लेकर पीछे डालती है और आगे कदम बढ़ाती है उसी तरह से इस वीडियो में अनुष्का शर्मा भी कर रही हैं। अगर आपने अभी तक अनुष्का की शादी के अंदर की इन तस्वीरों और वीडियो को नहीं देखा तो आप इसे एक बार जरूर देखें। अनुष्का शर्मा की शादी का वीडियो काफी अलग और इमोशनल है। 

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।