टीवी एक्ट्रेस अनिता हसनंदानी अपने पति को कितना प्यार करती हैं इस बात का अंदाजा आप उनके अपने पति रोहित के लिए लिखे गए मैसेज पढ़ सकती हैं। अपनी हॉट अदाओं से लोगों को दीवाना बनाने वाली एक्ट्रेस अनीता हसनंदानी कई सिरियल्स में काम कर चुकी हैं। अनीता ने 'कभी सौतन कभी सहेली' से अपने करियर की शुरुआत की। अब वह शो 'ये हैं मोहब्बतें' में शगुन अरोड़ा का किदरदार करती हुई नजर आ कर रही हैं। नागिन सीजन 3 की खूबसूरत एक्ट्रेीस अनीता हसनंदानी का फैशन ना सिर्फ पर्दे पर बल्किद असल जिंदगी में भी झलकता है।
37 साल की उम्र वाली अनीता हसनंदानी अपनी उम्र से कहीं ज्यादा कम दिखती हैं। अनिता हाल ही में अपने पति रोहित के साथ ग्रीस हॉलीडे मनाने गई थी और इस कपल की तस्वीरों ने इनके फैंस का दिल जीत लिया था।
अनिता हसनंदानी को हर तरफ प्यार नजर आता है ऐसा हम नहीं बल्कि उनकी इंस्टा स्टोरी कहती है। अनिता हसनंदानी ने अपने और अपने पति रोहित की एक खूबसूरत तस्वीर शेयर करते हुए लिखा था “लव एट एवरी साइड।“
अनीता हसनंदानी ने बिजनेसमेन रोहित रेड्डी से 14 अक्टूबर 2013 को गोआ में शादी की थी। अनीता हसनंदानी बॉलीवुड और टीवी के अलावा तमिल और तेलगू फिल्मों में भी एक्टिंग कर चुकी हैं। इनकी डेस्टिनेशन वेडिंग की सबने बहुत तारीफ की थी। हालांकि शादी गोआ में हुई थी लेकिन पूरी तरह से ये शादी भारतीय परंपराओं के साथ पूरी हुई थी।
अनीता इंडियन दुल्हन की तरह ही तैयार हुई थी। आपको बता दें कि अनीता पंजाबी हैं जबकि उनके पति रोहित रेड्डी तमिलनाडू से हैं। दो साल तक प्यार के रिश्ते में रहने के बाद दोनों ने एक-दूसरे के साथ शादी का फैसला लिया था। रोहित रेड्डी गोवा में ही बैंकर हैं इनकी शादी का जश्न गोआ में 4 दिनों तक चला था। पंजाबी और तेल्गू दोनो रिवाज से इनकी शादी हुई थी।
अनिता हसनंदानी के लिए प्यार परियों की कहानी जैसा है। अनिता जब भी अपने पति रोहित के साथ होती हैं उन्हें परियों की कहानी की तरह महसूस होता है। अक्सर सोशल मीडिया पर अनिता रोहित के साथ अपनी फोटोज शेयर करती रहती हैं। वैसे आप भी अनिता की तरह अपने पति के सामने अपने प्यार का इजहार कर सकती हैं।
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।